देबिना बनर्जी की बेटी लियाना ने बीच पर की मस्ती, मम्मी के साथ स्विमिंग सेशन का भी लिया लुत्फ

6 जनवरी 2023 को देबिना बनर्जी ने अपने इंस्टा हैंडल से गोवा फैमिली वेकेशन का एक वीडियो साझा किया है। हालांकि, उनकी बड़ी बेटी लियाना ने पूरा शो चुरा लिया। आइए आपको झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

देबिना बनर्जी की बेटी लियाना ने बीच पर की मस्ती, मम्मी के साथ स्विमिंग सेशन का भी लिया लुत्फ

देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjeeऔर गुरमीत चौधरी फिलहाल गोवा में फैमिली वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। कपल का ये वेकेशन उनकी दो छोटी बेटियों लियाना चौधरी और दिविशा चौधरी के साथ उनकी पहली फैमिली जर्नी है। देबिना और गुरमीत ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से प्रकृति के बीच आराम का समय बिताने के लिए एक ब्रेक लिया है।

debina

देबिना बनर्जी के फैमिली वेकेशन की इनसाइड फोटोज

6 जनवरी 2023 को देबिना बनर्जी ने अपने इंस्टा हैंडल से गोवा में अपनी फैमिली टाइम का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो ने हमें देबिना और गुरमीत की अपने छोटे बच्चों लियाना और दिविशा के साथ छुट्टियों की एक झलक दिखाई है। धूप सेंकने से लेकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने और समुद्र तट पर सैर करने तक, एडोरेबल फैमिली बेहद अच्छा टाइम एंजॉय कर रही है। वीडियो के साथ देबिना ने एक नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, "और इस तरह हमारा नया साल शुरू होता है!!! मेरे बच्चों के साथ यात्रा करना, साथ में हमारी पहली उड़ान। आराम, मस्ती, ठंडक, रोमांस और अच्छी वाइब्स।"

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

देबिना और गुरमीत की बड़ी बेटी लियाना की क्यूट हरकतें

हालांकि, देबिना और गुरमीत की बड़ी बेटी लियाना की क्यूट हरकतों ने सबसे ज्यादा हमारा ध्यान खींचा। लियाना की झलकियां इस बात का सबूत हैं कि नन्ही सी बच्ची ने गोवा में अपने जीवन का सबसे अच्छा समय है। उन्हें स्वादिष्ट स्नैक्स का आनंद लेते और समुद्र तट पर आराम करते हुए देखा गया और वह सबसे प्यारी लग रही थीं। लियाना ने अपनी मां के साथ स्विमिंग सेशन का भी आनंद लिया और उनके साथ रिसॉर्ट में ट्रिप पर भी गईं।

Debina Bonnerjee Vacation Glimpse

Debina Bonnerjee Vacation Glimpse

Debina Bonnerjee Vacation Glimpse

Debina Bonnerjee Vacation Glimpse

Debina Bonnerjee Vacation Glimpse

Debina Bonnerjee Vacation Glimpse

देबिना बनर्जी की बेटी दिविशा की क्यूट झलक

5 जनवरी 2023 को देबिना और गुरमीत ने अपने आधिकारिक इंस्टा हैंडल पर अपनी छोटी बेटी दिविशा का एक क्यूट वीडियो साझा किया था। वीडियो में नन्ही मुंचकिन को गोवा में अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के दौरान धूप लेते हुए देखा गया। दिविशा को गुलाबी रंग की ड्रेस में देखा गया, जिसके चारों ओर सितारे छपे हुए थे। हालांकि, प्यार करने वाले माता-पिता ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया था, लेकिन छोटी बच्ची बहुत प्यारी लग रही थी। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

divisha

देबिना बनर्जी की पिकनिक डेट, डिनर और पति गुरमीत चौधरी के साथ डांस

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी गोवा में अपना सबसे अच्छा समय बिता रहे हैं। सुंदर सूर्यास्त का आनंद लेने से लेकर, शानदार भोजन का आनंद लेने, रोमांटिक नाइट वॉक पर जाने और साथ में डांस करने तक, देबिना और गुरमीत यह सब कर रहे हैं। देबिना द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में हम उन्हें और गुरमीत को एक साथ डांस करते हुए देख सकते हैं। दोनों ने समुद्र के किनारे प्रकृति के बीच पिकनिक डेट भी की और बाद में रात में उन्होंने रोमांटिक कैंडललाइट डिनर का लुत्फ उठाया।

Debina Bonnerjee Vacation Glimpse

Debina Bonnerjee Vacation Glimpse

Debina Bonnerjee Vacation Glimpse

Debina Bonnerjee Vacation Glimpse

Debina Bonnerjee Vacation Glimpse

Debina Bonnerjee Vacation Glimpse

फिलहाल, हमें देबिना की जर्नी डायरी की मनमोहक झलकियां काफी पसंद आईं। तो आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.