बेटी के पहले टीकाकरण पर देबिना बनर्जी हुईं भावुक​, कहा 'उसका रोना देखकर मेरा दिल रो पड़ा'

6 जून 2022 को टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया वीडियो साझा किया और अपनी बेटी लियाना के पहले टीकाकरण के अपने अनुभव के बारे में बताया। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बेटी के पहले टीकाकरण पर देबिना बनर्जी हुईं भावुक​, कहा 'उसका रोना देखकर मेरा दिल रो पड़ा'

एक मां कभी भी अपने बच्चे को दर्द में नहीं देख सकती है और वह हमेशा अपने बच्चे की भलाई के लिए प्रार्थना करती है। हालांकि, कुछ परिस्थितियां ऐसी होती हैं कि, एक मां को अपने बच्चे को रोते हुए देखना पड़ता है। ऐसी ही एक स्थिति होती है जब बच्चे का टीकाकरण होता है। बच्चे के विकास और सुरक्षा के लिए टीकाकरण महत्वपूर्ण है, लेकिन यह एक दर्दनाक प्रक्रिया है। टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) ने भी अपनी बेटी लियाना को पहली बार टीका लगवाया और अपनी बच्ची को बुरी तरह रोता देख उनका दिल रो पड़ा।

debina

देबिना बनर्जी और उनके पति गुरमीत चौधरी वर्तमान में अपने जीवन के नए चरण यानी पैरेंट​हुड की महिमा का आनंद ले रहे हैं। कपल ने 3 अप्रैल 2022 को अपनी बेटी लियाना चौधरी के आगमन के साथ एक दशक से अधिक वैवाहिक आनंद के बाद पितृत्व को अपनाया था। कहने की जरूरत नहीं है कि, लियाना अपने प्यारे माता-पिता की आंखों का तारा बन गई हैं, जिस पर दोनों अपनी जान न्योछावार करने को तैयार रहते हें।

debina

(ये भी पढ़ें- सामंथा रुथ प्रभु 33 हजार रुपए की बिकिनी पहने आईं नजर, दिखीं बेहद हॉट)

6 जून 2022 को देबिना बनर्जी ने अपने यूट्यूब चैनल 'देबिना डिकोड्स' पर एक नया वीडियो शेयर किया। वीडियो में नई नवेली मां ने हमें अपनी बेटी लियाना के पहले टीकाकरण की झलक दिखाई है। बिंदास मां ने साझा किया कि, कैसे उनके पति गुरमीत अपनी शूटिंग के लिए शहर से बाहर थे और उन्हें अपनी बेटी को खुद मैनेज करना था। लियाना को टीकाकरण के लिए ले जाने के दौरान देबिना के साथ उनकी मां और उनका ड्राइवर भी था। हालांकि, जैसे ही देबिना की बच्ची का टीकाकरण हुआ, वह बुरी तरह से रोने लगी और अभिनेत्री अपनी लाडली को रोता देखकर अपने आंसू नहीं रोक सकीं। यहां देखें वीडियो।

Debina

Debina

Debina

Debina

(ये भी पढ़ें- कुकू कोहली ने अरुणा ईरानी संग दूसरी शादी पर की बात, बताया- कैसे मैनेज करते हैं दो परिवार)

वीडियो के एक हिस्से में देबिना ने खुलासा किया कि, जब उनकी बेटी लियाना का जन्म हुआ था, तो उनका वजन 2.5 किलोग्राम था। उन्होंने बताया कि, वह हमेशा से अपनी बच्ची की तस्वीरें दुनिया के साथ साझा करने के लिए परेशान हैं और उन्होंने कहा कि, वह लियाना के थोड़ा मजबूत होने का इंतजार कर रही हैं। देबिना ने खुलासा किया कि, उन्होंने लियाना की खूबसूरत तस्वीरें क्लिक की थीं, लेकिन उन्होंने उन्हें अपने प्रशंसकों के साथ साझा नहीं किया, क्योंकि उन्हें लगा कि, कोई केवल चार हड्डियों को हिलता हुआ देखेगा। हालांकि, देबिना ने कहा कि भगवान की कृपा से लियाना अब काफी स्वस्थ हो गई है और वह अच्छी तरह से बढ़ रही है।

Debina

Debina

23 मई 2022 को देबिना बनर्जी ने एक यूट्यूब वीडियो साझा किया था और इस बारे में बात की थी कि, उनकी बेटी लियाना के जन्म के बाद उनकी सुबह की दिनचर्या कैसे बदल गई थी और उन्होंने साझा किया था कि, कैसे वह अपनी गर्भावस्था से पहले की फिटनेस पर वापस आने की कोशिश कर रही हैं। देबिना ने अपने जीवन में अपनी मां की भूमिका के बारे में भी बताया था और उन्होंने उनके अपार समर्थन के लिए उनकी सराहना की थी। अभिनेत्री रो पड़ी थीं, क्योंकि उसने खुलासा किया था कि, कैसे उनकी मां ने उनके लिए चीजों को बहुत आसान बना दिया है।

debina

(ये भी पढ़ें- मोहिना कुमारी सिंह ने अपने न्यू बॉर्न बेबी के नाम का किया खुलासा, शेयर किया क्यूट वीडियो)

फिलहाल, हम लियाना की खूबसूरत तस्वीरों और उनके क्यूट चेहरे को देखने का इंतजार कर रहे हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.