देबिना बनर्जी ने अपने रूटीन व बेबी ग्रोथ पर की बात, कहा- 'उम्मीद से ज्यादा ग्रो हो रहा है बेबी'

टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने अपने एक नए व्लॉग में अपनी प्रेग्नेंसी और अपने डेली रूटीन व डाइट के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

देबिना बनर्जी ने अपने रूटीन व बेबी ग्रोथ पर की बात, कहा- 'उम्मीद से ज्यादा ग्रो हो रहा है बेबी'

टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) और उनके पति गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) अपने दूसरे बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कपल ने शादी के 11 सालों बाद अपनी बेटी लियाना का स्वागत किया था। अब कपल अपने दूसरे बेबी के लिए काफी एक्साइटेड है। हाल ही में, देबिना ने अपने बेबी की ग्रोथ और डेली रूटीन के बारे में बात की है।

DEBINA

पहले ये जान लीजिए कि देबिना और उनके पति गुरमीत चौधरी को अपने पहले बेबी के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। कई असफल आईवीएफ और आईयूआई प्रयासों के बाद कपल ने 11 साल बाद अपनी बेटी लियाना का स्वागत किया था। अब जब देबिना ने दूसरी बार नेचुरली कंसीव किया है, तो वह खुद को फिट रखने में कोई कमी नहीं छोड़ रही हैं। 

DEBINA BONNERJEE

देबिना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी प्रेग्नेंसी और डेली रूटीन के बारे में अपने फैंस के साथ एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं। अपने लेटेस्ट व्लॉग में देबिना ने बताया कि वह खुद को फिट रखने के लिए एक दिन में क्या-क्या करती हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि वह एक दिन में क्या खाती हैं और साथ ही लियाना की डाइट के बारे में भी बताया। देबिना ने कहा, ''लियाना तेजी से बड़ी हो रही हैं, इसलिए उनके लिए समय निकालना और उनकी डाइट का बहुत ध्यान रखना पड़ता है।''

28 सितंबर 2022 को साझा किए गए व्लॉग में देबिना बनर्जी ने अपने बिजी डेली रूटीन के बारे में विस्तार से बात की। वीडियो में देबिना को शुगर और थायरॉइड टेस्ट के लिए अपना ब्लड सैंपल देते हुए भी देखा जा सकता है। इसके साथ ही वह बता रही हैं कि उनके गर्भ में पल रहे बेबी का साइज समय के अनुसार कुछ ज्यादा बढ़ गया है। देबिना ने कहा, ''बेबी का साइज टाइम के हिसाब से ज्यादा बढ़ गया है। डॉक्टर ने अनुमान लगाया था कि उनका ब्लड शुगर लेवल काफी ज्यादा था। मेरे गर्भ में पानी की मात्रा जरूरत से ज्यादा थी, लेकिन मैं अनहेल्दी खाना नहीं खा रही हूं, जैसे पहले खाती थी।''

DEBINA

(ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा के शो में नहीं पहुंचीं ऐश्वर्या राय बच्चन, फैंस ने बताया एक्स BF सलमान खान हैं वजह)

अपनी डाइट के बारे में बात करते हुए देबिना ने बताया कि उनके नाश्ते में दो अंडे, थोड़ा सा एवोकाडो और एक ब्रेड पीस शामिल है। बाद में, उन्होंने बताया कि वह लंच में आमतौर पर दाल, चावल और भाजी खाती हैं। इसके अलावा वह कभी-कभी अपनी मां के हाथ की बनी फ्राइड फिश खाती हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक्सरसाइज की झलक भी दिखाई। इससे उन्हें हेल्दी रहने में भी मदद मिलती है।

DEBINA

DEBINA

(ये भी पढ़ें- भूपेन हजारिका और लता मंगेशकर का अफेयर: सिंगर की पत्नी ने बेडरूम शेयर करने का लगाया था आरोप)

वीडियो के अगले सेगमेंट में देबिना ने अपनी बेटी लियाना की डाइट के बारे में बताते हुए कहा, ''लियाना आमतौर पर सुबह 8:30 से 10 बजे के बीच उठती हैं। मैं जितना संभव हो सके, उतना लियाना को समय देने की कोशिश करती हूं, क्योंकि वह भी तेजी से बड़ी हो रही हैं।'' देबिना ने यह भी साझा किया कि उनकी बेटी एक दिन में क्या खाती हैं। उन्होंने बताया कि लियाना नाश्ते में रागी पाउडर, गुड़, घी, मिल्क पाउडर, एवोकाडो और किसी एक फल का मिश्रण खाती हैं और बाद में लंच में दाल-चावल और मसले हुए आलू खाती हैं।

DEBINA

वहीं, देबिना ने अपने नए घर की तलाश के बारे में बात करते हुए बताया कि उनके फैंस पूछ रहे हैं कि वह अपने घर के इंटीरियर पर इतनी मेहनत करने के बाद भी अपना घर क्यों छोड़ रही हैं? इस पर उन्होंने कहा, ''हम अपने घर से भावनात्मक रूप से काफी अटैच्ड हैं, लेकिन अब लियाना के साथ-साथ दूसरा बेबी भी आने वाला है, जिसके लिए हमें ज्यादा स्पेस की जरूरत होगी, इसलिए हम बड़े घर की तलाश में हैं।''

DEBINA

(ये भी पढ़ें- 'प्रतिज्ञा' फेम सना अमीन ने 6 साल बाद पति एजाज शेख से लिया तलाक, बताई अलग होने की वजह)

वैसे, देबिना के इन खुलासों पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.