गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी ने दिखाया बेटी लियाना का फेस, फैंस बोले- 'पापा से मिलता है चेहरा'

हाल ही में, टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने अपनी बेटी लियाना के चेहरे का खुलासा किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी ने दिखाया बेटी लियाना का फेस, फैंस बोले- 'पापा से मिलता है चेहरा'

टीवी शो 'रामायण' में राम-सीता का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में ए​क खास जगह बनाने वाले गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) और देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) असल जिंदगी में भी पति-पत्नी हैं। उन्होंने फरवरी 2011 में शादी की थी। वैवाहिक जीवन के 11 साल बाद 3 अप्रैल 2022 को कपल को एक बच्ची लियाना का आशीर्वाद मिला। बेटी के जन्म के बाद से ही इनकी जिंदगी अपनी लाडली के ही इर्द-गिर्द घूम रही है। हाल ही में, कपल ने अपनी बेटी के चेहरे का खुलासा किया है। आइए आपको भी दिखाते हैं।

debina

पहले तो ये जान लीजिए कि, बेटी के जन्म के चार दिन बाद 7 अप्रैल 2022 को गुरमीत चौधरी ने एक प्यारे वीडियो के साथ अपने बेबी के आने की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की थी, जिसके साथ कैप्शन में लिखा था, “अत्यंत कृतज्ञता के साथ हम अपनी "बेबी गर्ल" का इस दुनिया में स्वागत करते हैं। 3.4.2022। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। प्यार और आभार। गुरमीत और देबिना।”

अब आइए आपको दिखाते हैं गुरमीत और देबिना की बेटी का चेहरा। दरअसल, 3 जुलाई 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक जॉइंट पोस्ट में कपल ने एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में गुरमीत और देबिना अपनी बेटी के माथे पर किस करते दिख रहे हैं, वहीं उनकी लाडली प्यार से कैमरे की तरफ निहार रही हैं। उनकी बेटी एक हेयरबैंड पहने सफेद फ्राक में बिल्कुल डॉल लग रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा है, ''पेश हैं लियाना... हमारा दिल एक हो गया है। हमारे दिल बहुत भरे हुए हैं- यह जानते हुए कि, हम ऐसे सच्चे लोगों के एक खूबसूरत समुदाय का हिस्सा हैं.. जिन्होंने इसके लिए प्रार्थना की और इसके चेहरे को देखने के लिए इंतजार किया।''

debina daughter face

देबिना के इस पोस्ट के सामने आने के बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक हर कोई इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। ज्यादातर लोग उनकी बेटी को गुरमीत की तरह बता रहे हैं। कोई उन्हें गुरमीत की कॉपी कह रहा है। यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

gurmeet

देबिना अपने यूट्यूब चैनल 'देबिना डिकोड्स' पर व्लॉग के जरिए अपने जीवन की झलकियां शेयर करती रहती हैं। 23 मई 2022 को उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, इसमें देबिना ने खुलासा किया था कि, कैसे उनकी छोटी बच्ची लियाना के जन्म के बाद उनकी सुबह की दिनचर्या में काफी बदलाव आया है। उन्होंने अपनी गर्भावस्था से पहले की फिटनेस दिनचर्या में वापस आने का आग्रह भी साझा किया था। एक वीडियो सेगमेंट में देबिना ने अपने जीवन में अपनी मां की भूमिका के बारे में बताया था और उन्होंने उनके अपार समर्थन के लिए उनकी सराहना की थी। फिर अभिनेत्री यह बताते हुए भावुक हो गई थीं कि, कैसे उनकी मां ने उनके जीवन में चीजों को आसान बना दिया है। यहां देखें वो वीडियो।

debina

इसके अलावा, वीडियो में देबिना ने बताया था कि, उनके प्रशंसक लियाना का चेहरा देखने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन वह कुछ दिनों के बाद अपने बच्चे की तस्वीरें पोस्ट करेंगी। इस बात पर चर्चा करते हुए कि, उन्होंने पहले से ऐसा क्यों नहीं किया, अभिनेत्री ने साझा किया था कि, जब वह उसका नाम पुकारती हैं, तो लियाना उनकी ओर नहीं देखती है, बल्कि इधर-उधर देखती है। देबिना ने कहा था कि, एक बार जब लियाना कैमरे की ओर देखना शुरू करेंगी, तो वह उसका चेहरा दिखा देंगी।

debina

अब आखिरकार गुरमीत और देबिना ने अपनी लाडली का चेहरा दिखाकर फैंस को खुश कर दिया है। तो आपको उनकी लाडली कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.