देबिना बनर्जी ने बताया- 'डिलीवरी के 4 महीने के भीतर कैसे हो गईं प्रेग्नेंट', यूजर को दिया करारा जवाब

हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी से सवाल किया गया कि, वह अपने बच्चे को जन्म देने के चार महीने के भीतर गर्भवती कैसे हो गईं। इस पर एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया है। आइए इस बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

देबिना बनर्जी ने बताया- 'डिलीवरी के 4 महीने के भीतर कैसे हो गईं प्रेग्नेंट', यूजर को दिया करारा जवाब

टेलीविजन अभिनेत्री देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) इन दिनों बेहद खुश हैं, क्योंकि उन्हें एक और बच्चे का आशीर्वाद मिलने वाला है। जी हां! अभिनेत्री ने अपनी बेटी लियाना चौधरी को जन्म देने के चार महीने के भीतर अपनी दूसरी गर्भावस्था की घोषणा करके अपने विशाल प्रशंसकों को हैरानी में डाल दिया है। जहां कुछ लोगों ने देबिना की खुशी में खुशी मनाई, तो कुछ ने उन्हें ट्रोल किया।

gurmeet debina

16 अगस्त 2022 को देबिना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति गुरमीत चौधरी और उनकी बेटी के साथ एक प्यारी पारिवारिक तस्वीर पोस्ट की थी। फोटो में गुरमीत अपनी बेटी लियाना को गोद में लिए हुए देबिना को गले लगा रहे थे और बिंदास मां अपनी सोनोग्राफी रिपोर्ट पकड़े हुए थीं। इसके साथ उन्होंने लिखा था, ''कुछ निर्णय दैवीय समय पर होते हैं और उसमें कुछ भी नहीं बदल सकता है। यह एक ऐसा आशीर्वाद है, जो हमें पूरा करने के लिए जल्द ही आ रहा है।''

debina

(यह भी पढ़ें: KBC 14: कंटेस्टेंट ने शो में किया ऐश्वर्या का जिक्र, देखिए अमिताभ बच्चन का मजेदार रिएक्शन)

18 अगस्त 2022 को 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान देबिना ने एक फैन को करारा जवाब दिया, जिसने चार महीने के अंदर उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी पर सवाल उठाया था। उन्होंने साझा किया कि, ''अगर मां बिल्कुल भी स्तनपान नहीं करा रही है, तो वह गर्भवती हो सकती है।'' एक अन्य यूजर ने उनसे पूछा कि, 'क्या वह एक बच्चा पैदा करना चाहती हैं या एक बच्ची?' इस पर देबिना ने क्यूट अंदाज में जवाब दिया कि, ''वह सिर्फ एक स्वस्थ बच्चा चाहती हैं।'' 

debina

debina

(यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा 2.5 लाख का बैग लिए आईं नजर, पति निक जोनस संग डिनर डेट पर हुईं स्पॉट)

हाल ही में, 'न्यूज 18' के साथ एक साक्षात्कार में लविंग डैडी गुरमीत ने अपनी पत्नी देबिना की दूसरी गर्भावस्था के बारे में बात की थी। उन्होंने साझा किया था कि, वह दुनिया के शीर्ष पर हैं, क्योंकि वह हमेशा 'हम दो हमारे दो' इस कहावत में विश्वास करते थे। गुरमीत ने यह भी कहा था कि, वह हमेशा चाहते थे कि, उनका बच्चा भाई-बहनों के साथ बड़ा हो। 

debina

फिलहाल, हम देबिना की दूसरी प्रेग्नेंसी जर्नी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। तो एक्ट्रेस के इस जवाब पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.