देबिना बनर्जी ने बेटी लियाना के साथ 'संडे वाइब' की फोटो की शेयर, मां-बेटी बिता रहीं क्वालिटी टाइम

टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने हाल ही में, इस बात की एक झलक दी कि, कैसे वह अपनी सबसे प्यारी बेटी लियाना चौधरी के साथ अपने संडे वाइब का आनंद ले रही हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

देबिना बनर्जी ने बेटी लियाना के साथ 'संडे वाइब' की फोटो की शेयर, मां-बेटी बिता रहीं क्वालिटी टाइम

टेलीविजन की दुनिया की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) 3 अप्रैल 2022 को मां बनने के बाद से अपने जीवन के नए चरण का आनंद ले रही हैं। देबिना ने 2011 में एक्टर गुरमीत चौधरी के साथ शादी रचाई थी। शादी के 11 साल बाद दोनों माता-पिता बनकर बेहद खुश हैं। इसके लिए उन्होंने बहुत सारी परेशानियां भी झेली हैं।

debina

टीवी जगत के नए माता-पिता देबिना और गुरमीत की दुनिया तब से बदल गई है, जब से उनकी बेटी उनके जीवन में आई थी, जिसे उन्होंने प्यार से लियाना चौधरी नाम दिया है। देबिना के बड़े पैमाने पर प्रशंसक हैं और एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर होने के नाते वह अपनी बच्ची की तस्वीरें पूरी तरह से उसका चेहरा दिखाए बिना साझा करती हैं।

debina

(ये भी पढ़ें- सिंगर गुरु रंधावा का आलीशान घर: किसी महल से नहीं है कम, देखें अंदर की तस्वीरें)

22 मई 2022 को देबिना बनर्जी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी लियाना चौधरी की एक प्यारी सी झलक साझा की। देबिना ने अपनी बेटी के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताकर अपने संडे वाइब को सही किया। तस्वीर में लियाना के हाथ देखे जा सकते हैं और लाडली ने ज़ेबरा प्रिंटेड टी-शर्ट पहनी हुई है और बेज कलर की स्वैडल में लिपटी हुई है। इसके ऊपर उन्होंने लिखा, "#SUNDAYVIBES"। 

debina

इसके पहले, 18 मई 2022 को देबिना ने अपनी बेटी लियाना की एक झलक साझा की थी, जिसमें वह एक हल्के रंग के बेबी स्ट्रॉलर में लेटी हुई थीं। अपनी इंस्टा स्टोरी पर फोटो साझा करते हुए बिंदास मां ने इसके ऊपर लिखा था, "सुप्रभात झांक रहा है। कल इनका टीकाकरण था। आज कठिन समय उसका मनोरंजन कर रहा है।"

debina

(ये भी पढ़ें- 'कान्स' से लौटीं ऐश्वर्या राय: बेटी आराध्या का हाथ पकड़ने पर फिर हुईं ट्रोल, नेटिजंस ने कही ये बात)

देबिना बनर्जी ने प्रेग्नेंट होने के लिए काफी मुश्किलों का सामना किया है। अपने लेटेस्ट व्लॉग में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी फेज के बारे में खुलकर बात की थी।

खैर, ये बात तो साफ है कि, देबिना बनर्जी सबसे प्यारी मां हैं। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.