दीपिका कक्कड़ ने सासू मां के लिए बनाई इफ्तारी, वीडियो में देखें एक्ट्रेस के फैमिली लव की झलक

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी सासू मां के लिए इफ्तारी की तैयारी करती नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

दीपिका कक्कड़ ने सासू मां के लिए बनाई इफ्तारी, वीडियो में देखें एक्ट्रेस के फैमिली लव की झलक

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। दीपिका अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ की वजह से चर्चाओं में रहती हैं। फैंस दीपिका और उनके हैंडसम हसबैंड व एक्टर शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। खास बात ये है कि, दीपिका दमदार एक्ट्रेस के साथ-साथ एक पॉपुलर यू-ट्यूबर भी हैं। वह अक्सर यू-ट्यूब पर अपने डेली रूटीन को वीडियो को जरिए दिखाती नजर आती हैं। हाल ही में, दीपिका ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी सासू मां के लिए इफ्तारी तैयार करती नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं दीपिका का वो वीडियो।  

Deepika

पहले आप ये जान लीजिए कि, दीपिका और उनके पति शोएब इब्राहिम की पहली मुलाकात 'ससुराल सिमर का' के सेट पर ही हुई थी। इस सीरियल में दोनों ने ऑनस्क्रीन पति-पत्नी का किरदार निभाया था। इस दौरान दोनों की दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। कुछ समय इंतजार करने के बाद दीपिका की जिंदगी में वो दिन आ ही गया, जब शोएब ने उन्हें बेहद फ़िल्मी अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया। दीपिका ने भी बिना देर किए उन्हें ‘हां’ कर दी। दीपिका ने शोएब से शादी करने के लिए अपने नाम के साथ-साथ अपना धर्म भी परिवर्तन कर लिया था। दोनों ने 22 फरवरी 2018 को इस्लामिक रीति-रिवाज़ से एक-दूसरे को अपना लिया। आमतौर पर फैंस उन्हें दीपिका कक्कड़ इब्राहिम के नाम से जानते हैं, लेकिन शादी के बाद उनका नाम 'फैजा' इब्राहिम हो गया है। शादी के बाद दोनों अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। (ये भी पढ़ें: ऋतिक रोशन की मां पिंकी ने अपनी 50वीं एनिवर्सरी पर पहनी वेडिंग ज्वैलरी, देखें खूबसूरत फोटोज)

deepika kakkar

आइए अब आपको एक्ट्रेस का लेटेस्ट वीडियो दिखाते हैं। दरअसल, दीपिका ने 22 अप्रैल 2021 को अपने ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल ‘दीपिका की दुनिया’ पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी सास के लिए इफ्तार बनाती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, शुरुआत में दीपिका बताती हैं कि, वह काफी समय बाद वीडियो बना रही हैं, क्योंकि बीते दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें वायरल हो गया है। हालांकि, इस दौरान दीपिका ये भी कहती हैं कि, उन्होंने कोविड-19 टेस्ट करवाया है और वह पूरी तरह ठीक हैं। वहीं, वीडियो में आगे दीपिका बताती हैं कि, आज वह काफी ठीक फील कर रही हैं, इसलिए वह अपनी सास और बाकी लोगों के लिए इफ्तारी बना रही हैं। वीडियो में वह बताती हैं कि, वह अपनी सास के लिए गुड़ वाले गुलगुले व पालक की भुर्जी और पति शोएब के लिए पनीर की भुर्जी बनाने वाली हैं। दीपिका की इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: पति सैफ अली खान के साथ क्लीनिक जाते दिखीं करीना कपूर, कैजुअल लुक में आईं नजर)

इससे पहले शोएब इब्राहिम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसके जरिए एक्टर ने फैंस को इब्राहिम परिवार की ओर से रमजान की बधाई दी थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि, शोएब एक-एक करके अपने परिवार के सभी सदस्यों से गले मिलते हैं। इस दौरान सभी के चेहरे पर प्यारी स्माइल होती है। वीडियो में सबसे पहले एक्टर अपने पापा से गले मिलते हुए नजर आते हैं, जो एक कुर्सी पर बैठे हुए हैं। इसके बाद वह अपनी मां का आशीर्वाद लेते हैं और उनके सामने घुटनों पर बैठ जाते हैं। वीडियो में आगे शोएब अपनी पत्नी दीपिका से गले मिलते हैं और उनके माथे पर किस भी करते हैं और फिर वह अपनी लाडली बहन सबा को हग करते हैं। आखिर में वह घर के दो छोटे सदस्यों को भी हग करते हैं। वीडियो के आखिर में पूरा इब्राहिम परिवार एक साथ नजर आता है और कैमरे की ओर देखकर ‘सलाम’ करता है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में ‘रमजान’ का एक सॉफ्ट म्यूजिक भी बज रहा है, जिससे ये वीडियो और खूबसूरत लग रहा है। (ये भी पढ़ें: अदिति मलिक ने पति मोहित संग 9वें महीने में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, जल्द बन सकती हैं मां)

रमजान का इतिहास

बताते चलें कि, रमजान का पवित्र महिना चल रहा है। इस महीने की शुरुआत 13 अप्रैल 2021 से हुई थी और अंत 12 मई 2021 को होगा। इस्लाम धर्म में रमजान में रोजे रखने का प्रचलन काफी पुराना है। इस्लामिक धर्म की मान्यताओं के अनुसार, मोहम्मद साहब (इस्लामिक पैगम्बर) को वर्ष 610 ईसवी में जब इस्लाम की पवित्र किताब कुरान शरीफ का ज्ञान हुआ था, तब से ही रमजान महीने को इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र माह के रूप में मनाया जाने लगा।

ramjan

फिलहाल, इस वीडियो से साफ है कि, दीपिका कक्कड़ अपने लविंग हसबैंड शोएब इब्राहिम और अपनी क्यूट फैमिली के साथ रमजान को काफी एंजॉय कर रही हैं। तो आपको एक्ट्रेस का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: दीपिका)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.