दीपिका पादुकोण की 6 सबसे महंगी चीजें: 4BHK अपार्टमेंट से 'मर्सिडीज' कार तक, यहां देखें लिस्ट

यहां हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की 6 सबसे महंगी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

दीपिका पादुकोण की 6 सबसे महंगी चीजें: 4BHK अपार्टमेंट से 'मर्सिडीज' कार तक, यहां देखें लिस्ट

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी सभी फिल्में हिट रहती हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ वह अपनी पर्सनल लाइफ में भी काफी खुश हैं। रणवीर सिंह के साथ शादी करने के बाद से एक्ट्रेस अक्सर कपल गोल्स देती नजर आती हैं।

deepika

दीपिका एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। बात चाहे उनके फैंशन की हो या लाइफस्टाइल की, वह अपनी जीवन शैली को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। आज हम आपको एक्ट्रेस के शानदार घर से लेकर उनकी कार और वॉच जैसी 6 सबसे महंगी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

deepika

1. मुंबई में एक विशाल 4BHK अपार्टमेंट

दीपिका पादुकोण 'BeauMonde Towers' में एक शानदार 4BHK अपार्टमेंट में रहती हैं। टावर बी की 26वीं मंजिल पर 2,776 वर्ग फुट में फैले इस विशाल अपार्टमेंट से बांद्रा-वर्ली सी लिंक और दक्षिण मुंबई के खूबसूरत दृश्य दिखाई देते हैं। 'इंडिया टुडे' के मुताबिक, इस घर पर एक्ट्रेस ने 16 करोड़ रुपए खर्च किए थे। यहां क्लिक करके देखें रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण के आलीशान घर की झलकियां।

deepika

2. 'हर्मीस बिर्किन' बैग

अक्सर अपने हर्मीस बिर्किन बैग के साथ स्पॉट की जाने वाली दीपिका पादुकोण के पास महंगे हैंडबैग का एक खूबसूरत कलेक्शन है। इनमें से उनका सबसे महंगा और पसंदीदा बैग 'Hermes Birkin' है, जिसकी कीमत 8 लाख रुपए है।

deepika

3. 'मर्सिडीज मेबैक S500' कार

दीपिका के पास कारों का भी शानदार कलेक्शन है। उन्हें कारों का काफी शौक है। यही कारण है कि एक्ट्रेस अपना पैसा महंगी गाड़ियों में लगाती हैं। दीपिका को अक्सर अपनी 'Mercedes Maybach S500' में देखा जाता है, जिसकी कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपए है। इसके अलावा, वह एक 'ऑडी क्यू7', 'ऑडी 8' और 'बीएमडब्ल्यू 5' सीरीज की भी मालिक हैं।

deepika

4. 'बरबेरी' का ट्रेंच कोट

दीपिका जो कुछ पहनती हैं वो ट्रेंड बन जाता है। उनके एयरपोर्ट लुक्स को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। अक्सर उन्हें अपने स्टेटमेंट ट्रेंच कोट के साथ देखा गया है। उनके 'बरबेरी' ट्रेंच कोट की कीमत 1,27,000 रुपए है।

deepika

दीपिका पादुकोण की कार्बन कॉपी हैं रिजुता घोष देब, बॉयफ्रेंड भी दिखते हैं रणवीर जैसे, देखें तस्वीरें

5. दीपिका ने माता-पिता को गिफ्ट में दिया है घर

'डीएनए' की एक रिपोर्ट के अनुसार, पादुकोण ने प्रभादेवी में 'ब्यूमोंडे टावर्स' की 30वीं मंजिल पर एक फ्लैट खरीदा था, जिसे उन्होंने अपने माता-पिता को गिफ्ट में दिया था। अभिनेत्री ने कथित तौर पर अपार्टमेंट पर 40 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

deepika

6. 'Tissot' क्लासिक डायमंड्स रोज़ गोल्ड वॉच

दीपिका पादुकोण के पास काफी महंगी घड़ियों का कलेक्शन भी है। उन्हें अक्सर अपनी 'Tissot' क्लासिक प्रिन्स डायमंड रोज़ गोल्ड घड़ी पहने देखा जाता है। 'iDiva' के अनुसार इस घड़ी की कीमत 8 लाख रुपए है।

deepika

फिलहाल, दीपिका के इन महंगे आइटम्स पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.