जब दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को याद दिलाई अपनी शॉपिंग लिस्ट, फैंस बोले- शादी के बाद का हाल

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की जोड़ी काफी फेमस जोड़ी में से एक है। दोनों एक-दूसरे से काफी प्यार करते हैं और सोशल मीडिया से लेकर पब्लिक प्लेस तक अपने प्यार का खुलकर इजहार करते हैं।

img

By Tripti Sharma Last Updated:

जब दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को याद दिलाई अपनी शॉपिंग लिस्ट, फैंस बोले- शादी के बाद का हाल

कुछ ख़्वाब सिर्फ देखा करो, उसमें जाकर अगर-मगर न करा करो, आज इस लाइन को लिखने के पीछे मेरा तात्पर्य कुछ और है। शादी के बाद या उससे पहले जो चीज सबसे ज्यादा कॉमन है वो है शॉपिंग। शादी की तैयारी कर रहे लड़के-लड़की के लिए बहुत सारी ऐसी चीजें होती हैं जिनके बिना उनका काम नहीं चल सकता। वहीं उसके बाद अपनी गृहस्थी जमा रहे शादीशुदा जोड़ों को ऐसे कई सारे मसौदे तैयार करने पड़ते हैं जिनके बिना घर चलना थोड़ा मुश्किल है। ऐसा हमारे-आपके साथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड कपल के साथ भी होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि इतने पैसे वाले होने के बाद भी उनको घर खर्च या सामान के बारे में कैसी चिंता करना, वो तो जिस चींज पर हाथ रख दें वो उनकी, तो हुजूर हर बार ऐसा हो वो जरुरी नहीं। बॉलीवुड के स्टार कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को भी अपना घर चलाने के लिए काफी सारी चीजों की देखरेख करनी पड़ती हैं। 

जैसा कि हम जानते हैं कि रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 83 के प्रमोशन के चलते काफी व्यस्त हैं और देश के अलग-अलग हिस्सों में ट्रेवल कर रहे हैं। फिलहाल रणवीर सिंह फिल्म प्रमोशन के लिए चेन्नई में हैं और यहां भी कपल के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। अपनी इसी ट्रिप के दौरान रणवीर सिंह ने एक बार फिर दीपिका पादुकोण से दूर रहते हुए भी लाइमलाइट में आने का कोई मौका नहीं छोड़ा। पहले तो फिल्म के प्रोमोशन में जबरदस्त तरीके से सुर्खियां बटोर रहे रणवीर सिंह ने दीपिका के फैंस का वीडियो रिकॉर्ड करके उसे शेयर किया। जिसमें वो दीपिका पादुकोण को आई लव यू बोल रहे हैं। वहीं दीपवीर के फैंस के साथ रणवीर सिंह भी काफी मस्ती-मजाक करते हुए नजर आए। इतना सबकुछ हो ही रहा होता है कि इसी बीच दीपिका पादुकोण ने एक कमेंट कर सबकी वाहवाही अपनी तरह बटोर ली। (ये भी पढ़ें: नीता अंबानी की राह पर चलीं राधिका मर्चेंट, अबू जानी और संदीप खोसला के इस ऑउटफिट में ढहाया कहर)

ये बात तो आप सभी को याद होगी जब पापा घर से निकल थोड़ी दूर तल्ख भी जाते हैं तो मम्मी हमेशा कुछ न कुछ सामान की लिस्ट उनके हाथ में थमा देती है। एक बार फिर इसी याद को दीपिका पादुकोण ने ताजा कर दिया जब उन्होंने रणवीर सिंह को लम्बी-चौड़ी शॉपिंग की लिस्ट थमा दी। रणवीर ने अपनी आने वाली फिल्म 83 का पहला लुक अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया और लिखा, "Kapil's devils storm Chennai!" यहां तक तो सब सही था इस पर उनकी पत्नी उनकी पत्नी दीपिका ने एक मनमोहक टिप्पणी करते हुए लिखा, इसके बिना घर मत आना। श्री कृष्ण से 1 किलो मैसूर पाक और दो आधा किलो के हॉट मसालेदार आलू चिप्स। सबसे पहले तो आप ये पोस्ट देखिए। 

इस पोस्ट के सामने आने के बाद दोनों के चाहने वाले तरह-तरह की प्रतिक्रिया देने लगे जिसको देखने के बाद आप भी लोटपोट होने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।दीपिका पादुकोण के इस कमेंट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इनके कमेंट की वजह से ये फोटो सुर्खियों में आ गई है। रणवीर और दीपिका उन जोड़ों में से एक हैं, जो कभी भी एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करने से कतराते नहीं हैं। दोनों अक्सर अपना प्यार सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की टांग खिंचाई से जाहिर करते हैं। जभी रणवीर-दीपिका की तस्वीर पर अपना पूरा प्यार लुटा देते हैं दीपिका भी रणवीर की एक तस्वीर पर प्यार भरी इमोजी भेज सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं। (ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन की गोद भराई में ऐसे ख्याल रखते दिखे अभिषेक बच्चन, तस्वीरें हुईं वायरल)

कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह को लेकर कहा कि दोनों के डेटिंग करने से लेकर शादी करने तक, ऐसा कुछ भी नहीं है जोकि उनके रिश्ते के बीच आया हो। दीपिका ने बताया कि रणवीर काफी सपोर्टिव इंसान हैं और उन्होंने हमेशा हर रास्ते पर उनका साथ दिया है। अपनी बात को जारी रखते हुए दीपिका ने आगे बताया कि कई बार ऐसा समय भी आया है जब उनके पास काम ज्यादा था और उन्हें घर आने तक का समय भी नहीं मिल पाता था। उस स्थिति में भी रणवीर ने उनका साथ नहीं छोड़ा बल्कि इस परिस्थति को बखूबी संभाला। दीपिका ने आगे कहा कि रणवीर ने हमेशा मेरी सफलता का सम्मान किया है। उन्होंने मेरे द्वारा कमाए गए पैसों का भी एहसास है जिसका वो काफी सम्मान करते हैं। यही वजह है कि मैंने उनसे शादी की है। दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए ये भी बताया कि जब 7 साल पहले हम दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था, तब की चीजें काफी अलग थीं क्योंकि तब मैं उनसे ज्यादा काम करती थीं उनसे ज्यादा पैसे कमाती थी। तब भी ये चींजे हमारे रिश्ते का आधार नहीं बनी और न ही ये चींजे पहले थी न आज। (ये भी पढ़ें: शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने पूछा धर्म को लेकर सवाल, देखिए कैसे एक्टर ने दिया इसका शानदार जवाब)

(फोटो-रणवीर सिंह इंस्टाग्राम)

ऐसे में देखना तो ये काफी मजेदार होगा जब दीपिका के इस कॉमेंट पर रणवीर सारा सामान लेकर घर लौटें। वैसे आपका इस बारे में क्या कहना है हमें कमेंट करके जरूर बताए साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.