दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अलीबाग में खरीदा आलीशान बंगला, जानें प्रॉपर्टी की डीटेल्स

स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अलीबाग में आलीशान बंगला खरीदा है, जिसकी जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अलीबाग में खरीदा आलीशान बंगला, जानें प्रॉपर्टी की डीटेल्स

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और उनकी लविंग वाइफ व एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) फिल्मी दुनिया के पॉवर कपल हैं। दोनों अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। इतना ही नहीं, रणवीर और दीपिका बॉलीवुड के सबसे अमीर कपल्स में से एक हैं। उनके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है, जिसमें अब एक और आलीशान बंगला जुड़ गया है। हाल ही में, एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि, रणवीर और दीपिका ने अपने लिए एक शानदार हॉलिडे होम खरीदा है, जो अलीबाग में स्थित है। आइए आपको इस रिपोर्ट के बारे में बताते हैं।

deepika and ranveer

पहले आप ये जान लीजिए कि, रणवीर और दीपिका ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद इटली के टस्कनी में शादी रचाई थी। कपल की शादी 14 व 15 नवंबर, 2018 को सिंधी और कोंकणी दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों मुंबई के प्रभादेवी इलाके में स्थित एक आलीशान 4BHK फ्लैट में रहते हैं, जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ रूपए है। इस घर का टोटल एरिया 2776 स्क्वायर फीट का है। दीपिका ने इस घर को साल 2010 में खरीदा था। शादी के बाद, वह अपने पति रणवीर के साथ इस घर में रहती हैं। कपल अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करता रहता है, जिसमें उनके घर की खूबसूरत झलक भी देखने को मिलती है।

(ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की कोंकणी शादी की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने, शैंपेन लिए दिखा कपल)

ranveer and deepika photos

आइए अब आपको दोनों की नई प्रॉपर्टी के बारे में बताते हैं। दरअसल, एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर और दीपिका ने अलीबाग में एक शानदार हॉलिडे होम खरीदा है। इस वीकेंड पर कपल को अलीबाग में स्पॉट भी किया गया था। यहां पर पहुंचकर रणवीर और दीपिका ने अलीबाग के स्थानीय रजिस्ट्रार ऑफिस में जाकर प्रॉपर्टी से जुड़े सारे पेपर वर्क को पूरा किया था, जिसके बाद उनकी ये प्रॉपर्टी डील पक्की हो गई है। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि, रणवीर और दीपिका की ये प्रॉपर्टी करोड़ों की है, जिसमें दो बंगले और एक नारियल व एक सुपारी का बाग है। वहीं, अब दोनों जल्द से जल्द के इस प्रॉपर्टी के ऑफिशियल मालिक बन सकते हैं।

(ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह के वॉर्डरोब में भरे हैं लाखों के कपड़े, जानें उनके 7 महंगे आउटफिट्स के बारे में)

photos

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों रियल एस्टेट में निवेश करते नजर आ रहे हैं। पिछले महीने ही दीपिका पादुकोण ने एक सर्विस अपार्टमेंट खरीदा था, जिसकी जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि, दीपिका पादुकोण ने अपने होमटाउन बेंगलुरु में एक महंगा सर्विस अपार्टमेंट खरीदा है। एक्ट्रेस ने ये अपार्टमेंट एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में बुक किया है।

deepika

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो, कपल शादी के बाद पहली बार फिल्म ‘83’ में एक साथ स्क्रीन शेयर करता नजर आएगा। ये फिल्म साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप की कहानी पर आधारित है, जिसमें रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव और दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा, रणवीर फिल्म ‘सर्कस’, 'जयेशभाई जोरदार' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी दिखाई देंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण फिल्म ‘महाभारत’, 'पठान', ‘फाइटर’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

(ये भी पढ़ें: रवि किशन का आलीशान घर: गार्डन से लेकर डबल-साइज छत की देखें तस्वीरें)

deepika padukon

फिलहाल, ये कहना गलत नहीं होगा कि, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह प्रॉपर्टी में निवेश करके अपनी संपत्ति को लगातार बढ़ा रहे हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई  सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.