दीपिका-रणवीर ने शादी से सालों पहले गुपचुप तरीके से की थी सगाई, केवल परिवार को थी जानकारी

स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी सगाई की खबरों को सभी से छुपाया था, जिसकी जानकारी केवल उनके घरवालों को ही थी। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

दीपिका-रणवीर ने शादी से सालों पहले गुपचुप तरीके से की थी सगाई, केवल परिवार को थी जानकारी

बॉलीवुड के सबसे चर्चित और स्टाइलिश कपल एक्टर रणवीर सिंह  (Ranveer Singh) और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, दीपिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, उन्होंने काफी पहले ही सगाई कर ली थी। लेकिन इस बात को कपल ने मीडिया और फैंस से छिपाए रखा था। इसकी जानकारी केवल उनके घरवालों को ही थी। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

deepika and ranveer

(ये भी पढ़ें: विपुल रॉय की मंगेतर मेलिस एटिसी शादी में पहनेंगी इंडो-वेस्टर्न ड्रेस, डिजानर ने किया शेयर)

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। जब एक्ट्रेस अपने डिप्रेशन मोड से बाहर आई थीं, तब उनकी जिंदगी में रणवीर की एंट्री हुई थी और एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस, रणवीर को दिल दे बैठी थीं। दीपिका को साल 2012 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह से प्यार हो गया था। छह साल तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहने के बाद उन्होंने साल 2018 में एक-दूसरे की परंपराओं का सम्मान करते हुए दो रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी।

deepika and ranveer

साल 2018 में 'फिल्मफेयर' को दिए गए इंटरव्यू में दीपिका ने रणवीर के साथ अपनी गुप्त सगाई के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि, दोनों ने इस खबर को गुप्त रखा था और इसकी जानकारी केवल उनके परिवार के सदस्यों को थी। उन्होंने कहा था, "जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, तो मुझे लगता है कि, मैंने मेरे रिश्ते में छह महीने इमोशनली बहुत अधिक इनवेस्ट किया था। उसके बाद, हमारी शादी कब होगी? मुझे इस बात की चिंता नहीं थी।"

deepika and ranveer

(ये भी पढ़ें: शहनाज ने 4 महीने बाद किया सिद्धार्थ का जिक्र, वीडियो में 'सना' को हंसते देख खुश हुए फैंस)

उन्होंने आगे कहा था, “बेशक, छह साल के लंबे रिश्ते में आप कई उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं लेकिन हम कभी नहीं टूटे। कोई बड़ी लड़ाई नहीं थी कि, ये कहना पड़े कि, चलो समय निकालें और इसका पता लगाएं। हम लड़े हैं, हमने अपने उतार-चढ़ाव देखे हैं। लेकिन हम इन सबके बावजूद डटे रहे। हमने चार साल पहले सगाई की थी... यह कोई नहीं जानता था। केवल उनके माता-पिता व मेरे माता-पिता और हमारी बहनों को इसके बारे में पता था।"

deepika and ranveer

(ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ ने अपना डायमंड का मंगलसूत्र किया फ्लॉन्ट, नए घर की भी दिखाई झलक)

वर्क फ्रंट की बात करें, तो दीपिका शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'गहराइयां' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। 25 जनवरी को 'अमेजन प्राइम वीडियो' पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी व एक्ट्रेस अनन्या पांडे और धैर्य करवा भी हैं। इसके अलावा, दीपिका की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनमें 'पठान', 'फाइटर', 'महाभारत' शामिल हैं।

deepika and ranveer

फिलहाल, फैंस को दीपिका और रणवीर की जोड़ी बेहद पसंद आती है। तो आपका कपल की सगाई के बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.