दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की कोंकणी शादी की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने, शैंपेन लिए दिखा कपल

सोशल मीडिया पर हमें बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की कोंकणी शादी की अनदेखी तस्वीरें मिली हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की कोंकणी शादी की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने, शैंपेन लिए दिखा कपल

एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बी-टाउन के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों के बीच की स्पेशल बॉन्डिंग फैंस को मेजर कपल गोल्स देती है। रणवीर और दीपिका ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट करने के बाद साल 2018 में शादी की थी। हाल ही में, दोनों की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें कपल टोस्ट करता हुआ नजर आ रहा है। आइए देखते हैं वो तस्वीरें।

Ranveer Singh and Deepika Padukone

पहले ये जान लीजिए कि, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ‘रामलीला’ फिल्म के सेट पर मिले थे। यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़नी शुरू हो गई थीं। इसके बाद दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया। लंबे समय तक एक-दूसरे संग रिलेशनशिप में रहने के बाद नवंबर 2018 में रणवीर और दीपिका ने इटली के लेक कोमो में सिंधी और कोंकणी (साउथ इंडियन स्टाइल) रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। दीपिका पादुकोण ने अपनी सिंधी शादी में रेड कलर का लहंगा पहना था और कोंकणी शादी में कांचीपुरम साड़ी पहनी थी।

(ये भी पढ़ें- अली गोनी ने जैस्मिन भसीन के लिए गाया रोमांटिक गाना, एक्ट्रेस की बर्थडे फोटोज भी आईं सामने)

Deepika Ranveer Wedding

Deepika Padukone And Ranveer Singh Wedding

अब आपको दिखाते हैं दोनों की शादी की अनदेखी तस्वीरें। दरअसल, सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करने पर हमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की कोंकणी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें मिली हैं। पहली तस्वीर में दीपिका और रणवीर के हाथ में शैंपेन का ग्लास देखा जा सकता है, जिसे दोनों टोस्ट कर रहे हैं। दूसरी फोटो में दीपिका और रणवीर नाव में बैठे हुए हैं। इस दौरान रणवीर अपने में खोए हुए हैं और दीपिका ऊपर की ओर देख रही हैं। तीसरी फोटो में दोनों के हाथ में शैंपेन का ग्लास है। इस दौरान रणवीर, दीपिका के सिर पर हाथ रखे हुए हैं। वहीं, चौथी फोटो में दोनों को बोट (नाव) में बैठे हुए देखा जा सकता है।

Deepika Padukone Ranveer Singh South Indian Wedding

Deepika Padukone Ranveer Singh South Indian Wedding

Deepika Padukone Ranveer Singh South Indian Wedding

Deepika Padukone Ranveer Singh South Indian Wedding

‘फिल्मफेयर’ को दिए एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने अपनी वेडिंग के बारे में बात की थी। दीपिका ने कहा था, ‘15 नवंबर (2018) को आनंद कारज समारोह समाप्त होने के बाद रणवीर और मैं कार्यक्रम स्थल से वापस होटल तक नाव से गए थे। सूरज डूब रहा था और शादी के बाद पहली बार हम अकेले थे। हमने अपने पसंदीदा गानों को सुना और सचमुच हम सूर्यास्त की खूबसूरती में डूब गए थे।’

(ये भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित ने मां स्नेहलता के बर्थडे पर शेयर किया यादों से भरा वीडियो, लिखा-'मेरी प्रेरणा स्रोत')

Deepika Padukone Ranveer Singh

वर्कफ्रंट की बात करें तो, दोनों जल्द ही फिल्म ‘83’ में साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा दोनों ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ में भी साथ काम कर चुके हैं, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई थी।

(ये भी पढ़ें- काजल अग्रवाल ने पति गौतम किचलू संग मुंबई की बारिश को किया एंजॉय, लॉन्ग ड्राइव पर निकला कपल)

Deepika Padukone Ranveer Singh

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी वेडिंग को अच्छी तरह से एंजॉय किया था। तो आपको दोनों की अनेदेखी वेडिंग फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- दीपिका रणवीर FC)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.