लॉकडाउन में पति रणवीर संग दीपिका पादुकोण ने खूब किया एंजॉय, शेयर किया एक्सपीरियंस

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने बताया है कि कोरोना वायरस की वजह से जो लॉकडाउन लगा, वो उनके लिए आशीर्वाद है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर दीपिका ने ऐसा क्यों कहा?

img

By Prakash Joshi Last Updated:

लॉकडाउन में पति रणवीर संग दीपिका पादुकोण ने खूब किया एंजॉय, शेयर किया एक्सपीरियंस

इस साल जहां एक तरफ कोरोना वायरस ने लोगों को बीमारी से घेर लिया और कई जानें भी ले ली, तो वहीं जो लोग अपनों को समय नहीं दे पाते थे, वो सभी लोग एक साथ नजर आए। सभी ने घर पर एक साथ रहकर समय गुजारा। इसमें आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक शामिल थे, जिसमें से एक नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का भी है। दीपिका ने भी सभी की तरह लॉकडाउन के दौरान अपने पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ घर पर ही समय बिताया। हाल ही में इस पर एक्ट्रेस ने बात की है।

दरअसल, दीपिका पादुकोण ने कोरोना वायरस महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान लगभग 7 महीने पति रणवीर सिंह के साथ बिताए, जिसे उन्होंने एक साथ बिताए गए समय के तौर पर सबसे अधिक समय बताया। अभिनेत्री ने इस समय को खुद के लिए 'आशीर्वाद' माना है। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन ने बहुत सारे लोगों पर कहर बरपाया है। लेकिन एक तरह से ये उनके लिए एक वरदान रहा है, क्योंकि उन्हें अपने पति रणवीर के साथ शादी के बाद सबसे ज्यादा समय बिताना था। (ये भी पढ़ें: रितेश देशमुख व जेनेलिया ने बेटे रियान को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, शेयर किए खूबसूरत वीडियो)

आगे बताते हुए दीपिका ने कहा कि, चूंकि लॉकडाउन बहुत सारे लोगों के लिए एक मुश्किल भरा समय रहा है, लेकिन वो इस समय को आभार के रूप में देखती हैं। उनके अनुसार, बस एक-दूसरे के साथ घर पर रहना और सुरक्षित रहना उनके लिए एक आशीर्वाद है। इसके अलावा दीपिका ने भगवान को धन्यवाद दिया कि वो रणवीर से अलग नहीं हुईं, जो काफी लोगों के साथ हुआ।

Deepika Padukone

दीपिका और रणवीर ने न केवल लॉकडाउन के दौरान घर पर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताया, बल्कि वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस का मनोरंजन करते और उनके साथ लाइव सेशन के जरिए बातचीत करते हुए भी देखे गए थे। (ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा मिनी ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर, शूटिंग सेट से सामने आई ये खास फोटो)

Deepika Padukone and Ranveer Singh

दीपिका ने बनाया था रणवीर का जूड़ा

20 जुलाई 2020 को रणवीर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में उनके सिर पर एक छोटा सा 'जूड़ा' बंधा हुआ नजर आया था। रणवीर की ये हेयरस्टाइल पत्नी दीपिका ने बनाई थी, और इस फोटो के कैप्शन में रणवीर ने लिखा था, "मुझे अपना ये लुक काफी पसंद आया है, आपको क्या लगता है?"

लॉकडाउन में कपल ने ऐसे बिताया था समय

बीते दिनों 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में रणवीर ने इस बारे में बात की थी कि वो अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ लॉकडाउन में कैसे समय बिता रहे हैं। उन्होंने कहा था कि 'शादी के बंधन में बंधने के बाद लाइफ बहुत बिजी हो गई थी, लेकिन इस अचानक मिले ब्रेक ने हमें फिर से एक-दूसरे के पास ला दिया। रणवीर ने कहा था, 'एक तरह से ये लॉकडाउन का समय मेरे लिए सही रहा है। ये समय खुद पर ध्यान केंद्रित करने के लिए और मेरी पत्नी के साथ समय बिताने के लिए काफी अच्छा रहा है।' (ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने पत्नी संग शेयर की सेल्फी, सिंगल लोगों को दी ये खास सलाह)

इस फिल्म ने दीपिका पादुकोण को दिलाई थी पहचान, पति रणवीर सिंह ने बताया कैसे बनीं बेहतर कलाकार

इससे पहले जाने-माने फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद के साथ गूगल हैंगआउट पर दिए एक इंटरव्यू में दीपिका ने इस बारे में बात की थी कि वो कैसे अपने पति रणवीर के साथ अपने क्वारंटाइन के दिनों को बिता रही हैं। दीपिका ने बताया था, "मुझे कहना है, वो इस माहौल में रहने वाले सबसे आसान व्यक्ति हैं। वो लगभग 20 घंटे सो रहे हैं, ऐसे में वास्तव में वो मुझे उन चीजों को करने का समय देते हैं जो मैं करना चाहती हूं। 4 घंटे के लिए वो जाग रहे हैं और फिर हम फिल्म देख रहे हैं, खा रहे हैं या फिर एक्सरसाइज कर रहे हैं।"

फिलहाल, इन दिनों कपल अपने-अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: दीपिका पादुकोण व रणवीर सिंह)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.