फिल्म 83 से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक हुआ रिवील, देखिए कैसे रणवीर सिंह का हाथ थामे आईं नजर

फिल्म 83 में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार निभा रही हैं। इस रोल में वो कैसी नजर आएंगी उसका खुलासा हो गया है। देखिए कैसे रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का हाथ थामे नजर आईं एक्ट्रेस।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

फिल्म 83 से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक हुआ रिवील, देखिए कैसे रणवीर सिंह का हाथ थामे आईं नजर

बेहद बेहतरीन एहसास होता है जब आप अपने पार्टनर के साथ कुछ ऐसी यादों को बिताते हैं जिन्हें आप जिंदगी भर याद रखते हैं। आज की जनरेशन में कुछ कपल्स एक-दूसरे के साथ काम करने में दिलचस्पी रखते हैं। इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण हमें बॉलीवुड की दुनिया में देखने को मिलता है। जहां कुछ जोड़ियां एकसाथ बड़े पर्दे पर अपनी केमिस्ट्री शो करती हुई नजर आती हैं। अब आप इस मामले में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को ही देख लिजिए। हर मामले में परफेक्ट रहने वाला ये कपल फिल्म 83 में साथ दिखाई देने वाला है। इस फिल्म में जहां रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। तो वहीं, कपिल देव (Kapil Dev) की पत्नी रोमी देव (Romi Dev) के किरदार में दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं।

फिल्म 83 से जुड़ा रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक जब रिलीज हुआ था तो फैंस ने उसे काफी पसंद किया था। हर कोई बस ये जानने के लिए काफी एक्साइटेड था कि दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी देव के लुक में कैसी नजर आने वाली हैं। वैसे उनके फैंस का इतंजार अब खत्म हो गया है। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो रोमी भाटिया और रणवीर सिंह कपिल देव के लुक में दिखाई दे रहे हैं। दोनों एकसाथ बेहद अच्छे लग रहे हैं। (ये भी पढ़ें: अनन्या पांडे और शनाया कपूर ने रिधिमा कपूर की मेहंदी में मचाया था धमाल, देखिए ये क्यूट थ्रोबैक वीडियो )

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

दीपिका पादुकोण ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो शॉर्ट हेयर, हाईनेक टॉप में रणवीर सिंह का हाथ थामे हुए दिख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण ने अपने कैप्शन में लिखा- खेल के इतिहास से सबसे प्रतिष्ठित क्षणों में से एक फिल्म में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण हिस्सा निभाना सम्मान की बात है. एक पति के पेशेवर और व्यक्तिगत आकांक्षाओं की सफलता में पत्नी कितनी अहम भूमिका निभाती है ये मैंने मेरी मां में बेहद करीब से देखा है और मेरे लिए कई मायनों में 83 हर महिला को समर्पित है जो अपने पति के सपने को अपने सपनों से पहले रखती है। वैसे आपको बात दें कि रणवीर सिंह ने भी यहीं तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने एक प्यार सा कैप्शन भी लिखा है।

वैसे आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इससे पहले कई सुपरहिट फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं, जिनमें बाजीराव मस्तानी और रामलीला जैसी फिल्में मौजूद हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद अब फैंस के बीच फिल्म 83 को लेकर दिलचस्पी और बढ़ गई है। आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्दशन कबीर खान ने किया है। इस फिल्म के सभी अहम किरदारों के लुक पहले ही रिवील किए जा चुके हैं। इस फिल्म में काम करने के साथ-साथ दीपिका इसकी प्रोड्यूसर भी हैं। बतौर प्रोड्यूसर छपाक के बाद ये दीपिका पादुकोण की दूसरी फिल्म है। 10 अप्रैल वाले दिन ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। (ये भी पढ़ें: आयशा श्रॉफ ने बताया कैसे 40 साल बाद भी बना हुआ है पति जैकी श्रॉफ संग उनका प्यार, शेयर की ये तस्वीर )

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

वहीं, इस बीच रणवीर सिंह को फिल्म गली बॉय के लिए फिल्मफेयर मिला था। इस बात का जश्न उन्होंने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ बिल्कुल अलग ही अंदाज में मनाया था, जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद भी किया था। उन्होंने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी, जिसमें दीपिका चादर के अंदर लेटी हुई हाथ में फिल्मफेयर अवॉर्ड लिए हुए नजर आ रही थीं। (ये भी पढ़ें: सैफ अली खान ने पत्नी करीना कपूर के शो में खोले कई राज, बताया अपने पैरेंट्स की शादी से क्या खास सीखा )

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

वैसे ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि एक बार फिर इस फिल्म के जरिए दोनों स्टार्स धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आपको वैसे दीपिका पादुकोण का फिल्म 83 से सामने आया ये लुक कैसा लगा हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरुर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.