रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण ने अपने 22 करोड़ के नए बंगले में की गृह प्रवेश पूजा, शेयर कीं तस्वीरें

बॉलीवुड के स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने मुंबई में 22 करोड़ रुपए का एक आलीशान बंगला खरीदा है। हाल ही में, उन्होंने इसमें गृह प्रवेश पूजा की है। आइए आपको इसकी तस्वीरें दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण ने अपने 22 करोड़ के नए बंगले में की गृह प्रवेश पूजा, शेयर कीं तस्वीरें

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अक्सर अपने प्यारे वीडियोज और फोटोज से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहते हैं। इनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। हाल ही में, कपल ने अपने नए घर में गृह प्रवेश पूजा की, जिसकी कुछ तस्वीरें रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं।

deepika

पहले ये जान लीजिए कि दीपिका और रणवीर दोनों ही ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने दम पर अपनी एक खास जगह और मुकाम बनाया है। आज दोनों ही बी-टाउन के टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं। साल 2018 में कपल ने डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। तब से दोनों हमेशा कपल गोल्स देते रहते हैं।

deepika

19 अगस्त 2022 को रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पत्नी दीपिका संग अपने नए घर की गृह प्रवेश पूजा की तस्वीरें शेयर की हैं। 'ईटाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, तस्वीरें अलीबाग के सतीर्जे इलाके में उनके नए घर की थीं, जिसे सेलिब्रिटी इंटीरियर डिजाइनर विनीता चैतन्य ने डिजाइन किया था। कथित तौर पर, शानदार समुद्र के सामने वाले बंगले की कीमत 22 करोड़ रुपए है। उनका ये घर 2.25 एकड़ में फैला है। 5 बीएचके डुप्लेक्स बंगला किहिम बीच से 10 मिनट की दूरी पर लगभग 18,000 वर्ग फुट के निर्मित क्षेत्र में स्थित है। यहां देखें खूबसूरत तस्वीरें।

ranveer-deepika

ranveer

ranveer-deepika

ranveer-deepika

ranveer-deepika

ranveer-deepika

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने माता-पिता व पति सैफ के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- 'मेरे जीवन के प्यार')

इससे पहले, 30 जुलाई 2022 को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 'मिजवान फैशन शो 2022' में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के लिए शो-स्टॉपर बने थे। इस जोड़े ने अपने रैंप वॉक के लिए हैवी ब्लैक कलर के आउटफिट चुने थे। जहां, दीपिका ने लॉन्ग केप के साथ व्हाइट और सिल्वर लहंगा पहना था, तो वहीं रणवीर ब्लैक शेरवानी में रॉयल लग रहे थे। 

ranveer-deepika

(ये भी पढ़ें- जब नीता अंबानी ने 'मधुराष्टकम' पर अपने सुंदर नृत्य से भगवान कृष्ण की लीलाओं का किया था वर्णन)

दीपिका और रणवीर ये बहुत अच्छे से जानते हैं कि उन्हें अपने रिश्ते को कैसे संजोना है और उसी की झलक उनके इंस्टा अकाउंट पर देखी जा सकती है। उदाहरण के लिए 12 जुलाई 2022 को रणवीर ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी पत्नी दीपिका के साथ कुछ खूबसूरत झलकियां साझा की थीं। रणवीर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो में पहाड़ियों पर साइकिल चलाने से लेकर झील में तैरने तक के पलों को देखा जा सकता है।

ranveer-deepika

ranveer-deepika

ranveer-deepika

(ये भी पढ़ें- टीना अंबानी ने भव्य जन्माष्टमी समारोह की झलकियां कीं शेयर, घर में दिखा आलीशान मंदिर)

फिलहाल, आपको दीपिका और रणवीर के घर की ये झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.