बेड टाइम को लेकर रणवीर सिंह ने कह दी इतनी बड़ी बात, सुनकर शर्मा गईं दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने हाल ही में अपने और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के बेड टाइम का एक एक्सपीरियंस शेयर किया है। इस बारे में जब दीपिका ने सुना तो वो काफी शर्मा गईं। जानिए क्या कहा उनके पति रणवीर सिंह ने।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

बेड टाइम को लेकर रणवीर सिंह ने कह दी इतनी बड़ी बात, सुनकर शर्मा गईं दीपिका पादुकोण

वो दौर बहुत पुराना हुआ, जब माता-पिता अपने बेटों या बेटियों के रिश्ते पक्के करते थे। आज के समय में शादी के लिए माता-पिता की रजामंदी के साथ-साथ लड़के और लड़कियां अपनी सहमति भी रखती हैं। ऐसा जरुरी भी है क्योंकि तब का दौर कुछ और था। मगर आज के समय में बिना दो की रजामंदी के कुछ हो नहीं सकता। इसलिए जरुरी है कि शादी से पहले लड़का-लड़की एक-दूसरे को अच्छे से जान लें, पहचान लें ताकि उनका आने वाला जीवन बेहतरीन ही नहीं बल्कि जबरदस्त हो। यही कारण है आजकल लव मैरिज का चलन बढ़ गया है। वैसे काफी लोगों को लगता है कि लव मैरिज ज्यादातर सफल नहीं होती हैं, लेकिन इसका एक बेहतरीन उदाहरण है बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ी- दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh)।

दोनों ने साल 2018 के 14 और 15 नवंबर को 7 साल तक डेट करने के बाद शादी रचाई थी। दीपिका और रणवीर की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक है। ऐसा होना लाजमी भी है क्योंकि दोनों की गिनती बी-टाउन के बेहद पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं और दोनों ही अपने रिलेशनशिप के लिए काफी फेमस भी हैं। इसी क्रम में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बार अपनी फिल्म ‘83’ के लिए नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से दोनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल ‘पति-पत्नी और वो’ फेम बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने एक अवार्ड फंक्शन के दौरान बातों ही बातों में दीपिका पादुकोण से एक मजेदार सवाल पूछा डाला था। (ये भी पढ़ें: नताशा स्टेनकोविच के प्यार में क्लीन बोल्ड हुए हार्दिक पांड्या, फोटो शेयर कर बोले- 'मैं तेरा-तू मेरी')

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

कार्तिक आर्यन से दीपिका से पूछा था कि जब आप अपने बेड से उतरती हैं तो आप कौन से साइड से उतरती हैं। इस पर थोड़ा सोचने के बाद दीपिका ने जवाब दिया ‘राइट’। यही नहीं, जब रणवीर सिंह को अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के जवाब के पूछा गया तो उन्होंने अपने बेहतरीन सेंस ऑफ ह्यूमर का प्रदर्शन करते हुए जवाब दिया कि, ‘राइट-लेफ्ट तो तब होगा ना, जब मैं इनको बेड से उतरने दूंगा।’ वहीं, पति रणवीर का ये जवाब सुनकर दीपिका शर्माने लगती हैं। वैसे इस बात पर तो कोई शक नहीं कि दीपिका और रणवीर फैंस को रिलेशनशिप गोल्स देने का कोई मौका नहीं छोड़ते। यही कारण है कि ये जोड़ी लोगों की फेवरेट बनी हुई है।

वैसे ये पहला मौका नहीं है, जब रणवीर और दीपिका इस तरह के मजाक करते हुए नजर आए हों। दोनों अपने रिलेशनशिप को काफी एन्जॉय करते हैं और एक-दूसरे का खुलकर सपोर्ट भी करते हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण कई बार ये बात कह चुकी हैं कि रणवीर काफी सपोर्टिव हैं और उनके हर काम में उनको सपोर्ट करते हैं। दीपिका ने इस बात खुलासा भी कि उन्होंने रणवीर से शादी क्यों की। दीपिका ने बताया कि शादी से पहले उन दोनों ने एक-दूसरे को 7 साल तक डेट किया और इसके बाद ये तय किया कि उन दोनों को शादी कर लेनी चाहिए। दीपिका ने आगे बताया कि रणवीर ने उनको उस समय सपोर्ट किया, जब वो अपने करियर के पीक पर थीं और उनसे ज्यादा फेमस थीं। (ये भी पढ़ें: श्लोका मेहता-आकाश अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में इन आउटफिट ने बढ़ाई थी शान, यहां देखिए तस्वीरें)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

दीपिका ने ये भी बताया कि ऐसा कई बार हुआ जब काम की वजह से मैं कई बार घर नहीं आ पाती थी, लेकिन तब भी रणवीर उनको पूरा सपोर्ट करते थे और समझते थे कि काम ज्यादा जरुरी है। दीपिका ने कहा कि रणवीर हमेशा उनके काम और कमाए हुए पैसों का सम्मान करते हैं। वो बहुत केयरिंग हैं। इसलिए उन दोनों ने शादी की। आपको बता दें कि दोनों के बीच नजदीकियां फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के दौरान बढ़ी थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और फिर साल 2018 में शादी कर ली।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

वहीं, दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह महान भारतीय क्रिकेटर और 1983 में भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव की बायोपिक ‘83’ में एक-साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘83’ इस साल 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। ये फिल्म दोनों की एक-साथ चौथी फिल्म है। दोनों एक-साथ गोलियों की रासलीला राम-लीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ इस साल साल 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। (ये भी पढ़ें: आयत के पैदा होने पर उसे ऐसे निहारते दिखे पापा आयुष शर्मा, तस्वीर में दिखी गजब की बॉन्डिंग)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

वैसे आपको दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी कैसी लगती है, इसके बारे में हमें बताना ना भूलें। साथ ही, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी ये भी बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.