पति रणवीर सिंह को लेकर दीपिका पादुकोण ने कही ये बात, बताया- एक होने के बाद भी अलग है दोनों की पहचान

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को लेकर बताया कि वो दोनों एक जरुर हैं, लेकिन दोनों की पहचान एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

पति रणवीर सिंह को लेकर दीपिका पादुकोण ने कही ये बात, बताया- एक होने के बाद भी अलग है दोनों की पहचान

बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में शुमार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी निजी जिंदगी को काफी अच्छे से बिता रहे हैं। हाल ही दोनों की शादी को एक साल पूरा हुआ है, लेकिन आज भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने फैंस को कपल गोल्स देने से पीछे नहीं हटते। वहीं, अपने एक इंटरव्यू में दीपिका ने इस बात का खुलासा किया कि साल भर में उनकी शादीशुदा जिंदगी में क्या बदलाव आए हैं। उन्होंने इस दौरान ये भी बताया कि शादी के बाद रणवीर सिंह कितना बदल गए हैं।

बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में दीपिका ने बताया कि रणवीर और मेरी जिंदगी में शादी के बाद ज्यादा कुछ बदलाव नहीं आए हैं, लेकिन हमारे एक होने के बाद भी हम दोनों की एक-दूसरे से बिल्कुल अलग पहचान है। एक-दूसरे से शादी करने के बाद भी हमें लोग हमारे नाम से जानते हैं। दीपिका ने आगे बताया कि रणवीर शादी के बाद ज्यादा प्रोफेशनल और समझदार हो गए हैं। हालांकि, दीपिका ने उस दौरान रणवीर की ड्रेसिंग सेंस का मजाक भी उड़ाया। इसके अलावा दीपिका ने ये भी बताया कि रणवीर और मैं एक दूसरे का समर्थन करते हैं और एक-दूसरे को प्रोत्साहित करने कोई मौका हाथ से नहीं जाने देते। (ये भी पढ़ें: जमाई राजा फेम शाइनी दोशी के बॉयफ्रेंड लवेश की पहली झलक आई सामने, देखिए तस्वीरें)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

दीपिका ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पति रणवीर से अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जब हम एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, तब हमारे रिश्ते में ज्यादा बदलाव नहीं आए थे लेकिन अब शादी के बाद चीजें काफी बदल गई हैं। दीपिका ने बताया कि हम दोनों अपने प्रोफेशनल फैसले खुद लेते हैं, जबकि निजी जिंदगी के फैसले हम दोनों अक्सर मिलकर लेते हैं। हमारे लिए ये शुरू से ही महत्वपूर्ण रहा है कि हम अपनी पहचान बनाए रखें। मैं उनके जीवन में थोड़ी व्यावसायिकता और अनुशासन लाई हूं। मुझे लगता है कि रणवीर इस बात पर विश्वास नहीं करना चाहेंगे कि वो मेरे जीवन में विचित्र पक्ष जरुर लेकर आए हैं।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

मालूम हो, हाल ही में क्रिसमस के मौके पर दीपिका ने रणवीर के साथ एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने सभी फैंस को क्रिसमस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी थीं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा था कि, ‘जो खुद का क्रिसमस बनवाना चाहते हैं, वो दीपिका एंड कंपनी से कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। (ये भी पढ़ें: पहले से शादीशुदा हैं नेहा पेंडसे के पति शार्दुल ब्यास, बातों ही बातों में एक्ट्रेस ने किया ये खुलासा)

इंटरव्यू के दौरान जब इस तस्वीर को लेकर चर्चा की तो इस पर बात करते हुए दीपिका पादुकोण ने बताया कि उन्हें अपना घर सजाना बेहद पसंद है। इसलिए वो एक हाउसमेकर भी हैं। उन्होंने कहा कि रणवीर को पसंद आता है, जब मैं अपना घर खुद सजाती हूं। दीपिका ने ये भी बताया कि मैं जब इतना सारा काम खुद करती हूं तो कई बार रणवीर का दिमाग काफी घूमता है कि ये इतना सारा काम एकसाथ कैसे कर लेती है। मगर मैं ऐसी ही हूं और मुझे अपना काम खुद करना पसंद है।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

वहीं, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका की फिल्म ‘छपाक’ 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा दीपिका और रणवीर फिल्म ‘83’ में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘83’ में रणवीर सिंह महान भारतीय क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे। वैसे ये फिल्म दीपिका और रणवीर की साथ में चौथी फिल्म है। (ये भी पढ़ें: कसौटी जिंदगी की फेम सोनिया अयोध्या पति संग एंजॉय कर रहीं हनीमून, पेरिस से इटली के लिए हुईं रवाना)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

इससे पहले दोनों साथ में फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला, पद्मावत, बाजीराव मस्तानी में नजर आ चुके हैं। वैसे आपको दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी कैसी लगती है, हमें इस बारे में जरुर बताएं। साथ ही, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.