दीपिका पादुकोण ने इस नाम से सेव किया है रणवीर सिंह का नंबर, खुद किया खुलासा

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने हाल ही में अपने फैमिली ग्रुप का वॉट्सएप चैट शेयर किया है, खास बात ये है कि इस चैट में दीपिका ने रणवीर का नंबर किस नाम से सेव किया है? ये भी उनके फैंस को पता चल गया है। तो आइए आपको भी बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

दीपिका पादुकोण ने इस नाम से सेव किया है रणवीर सिंह का नंबर, खुद किया खुलासा

लॉकडाउन (Lockdown) के चलते फिल्म और सीरियल की शूटिंग पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में सभी सेलिब्रिटी अपने-अपने घरों में परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। लेकिन घरों में रहते हुए भी सितारे लगातार सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्टिव हैं। इस दौरान सितारे अपनी बीती हुई जिंदगी को याद कर रहे हैं और उसके फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने हाल ही में अपने फैमिली ग्रुप का वॉट्सएप चैट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात ये है कि इस चैट में दीपिका ने रणवीर का नंबर किस नाम से सेव किया है? ये भी उनके फैंस को पता चल गया है। तो आइए आपको भी बताते हैं।

दीपिका द्वारा शेयर किए गए इस चैट में पति रणवीर सिंह के अलावा सास-ससुर और मम्मी-पापा भी एड हैं। इस चैट में सभी रणवीर की तारीफ कर रहे हैं। दीपिका ने चैट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'और इस तरह हम रोल करते हैं.. जब भी परिवार में किसी का बड़ा दिन होता है, तो बाकी लोग ट्यून करते हैं। जैसे कि ऊपर के केस में दिया है। सभी ने मेरे पति के हाल ही में दिए इंटरव्यू की तारीफ की। इसी तरह अगर हम कुछ अलग या अच्छा करते हैं तो तारीफ होती है और खिंचाई भी। ये हमारे लिए सबसे मूल्यवान है।  (ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने 'पति परमेश्वर' के लिए अपने हाथों से बनाया लजीज व्यंजन, रणवीर सिंह ने कही ये बात)  

चैट के स्क्रीनशॉट में दिख रहा है कि दीपिका ने अपने ससुर का नंबर उनके पूरे नाम जुगजीत सिंह भवनानी सेव किया है। उन्होंने रणवीर के लिए लिखा, लाइवी इंटरव्यू.. हैप्पी और फन। दीपिका की मां, जिनका नंबर एक्ट्रेस ने अम्मा से सेव किया है, उन्होंने लिखा, 'बहुत इंट्रेस्टिंग इंटरव्यू।' पापा प्रकाश पादुकोण ने एक्टर का इंटरव्यू जानकारी से भरा बताया। लेकिन सभी का ध्यान इस ओर गया कि दीपिका ने रणवीर का नंबर 'हैंडसम' से सेव किया है।

बता दें कि अभी हाल ही में रणवीर सिंह से फुटबॉलर सुनील छेत्री ने इंस्टाग्राम पर लाइव चैट किया था, जो एक इंटरव्यू की तरह है। इससे पहले सुनील छेत्री ने विराट कोहली से भी बात की थी। इसी इंटरव्यू को लेकर चैट में बातचीत हो रही है। (ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह संग रिश्ते पर बोलीं दीपिका पादुकोण, कहा- इस वजह से की उनसे शादी)  

दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका फिल्म ‘छपाक’ के बाद अब रणवीर के साथ फिल्म ‘83’ में साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म ‘83’ में रणवीर सिंह महान भारतीय क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे। वैसे ये फिल्म दीपिका और रणवीर की साथ में चौथी फिल्म है। कोरोना वायरस के चलते इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। इससे पहले दोनों साथ में फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला, पद्मावत, बाजीराव मस्तानी में नजर आ चुके हैं। (ये भी पढ़ें: ट्विंकल खन्ना से पहले इन 7 हिरोइनों से अफेयर में रह चुके हैं अक्षय कुमार, यहां जानें आखिर कौन थीं वो) 

आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.