फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी के घर की तस्वीरें, कला और डिजाइनिंग का है शानदार मिश्रण

फेमस फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी अपने अनोखे फैशन सेंस के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। इसकी छाप उनके घर में भी दिखती है। आइए आपको दिखाते हैं इनके घर की झलकियां।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी के घर की तस्वीरें, कला और डिजाइनिंग का है शानदार मिश्रण

तरुण तहिलियानी देश के जाने-माने भारतीय फैशन डिजाइनर हैं। उन्हें उनके शानदार काम के लिए जाना जाता है। वो हमेशा बारीक से बारीक चीजों को खास बना देते हैं, जिसपर लोगों की निगाहें टिक जाती हैं। ऐसे में वो भला अपने घर को कैसे ना खास बनाते। अपने दिल्ली स्थित घर को उन्होंने काफी भव्य तरीके से सजाया है। डिफरेंट थीम और आर्ट पीस से उन्होंने अपने घर को डेकोरेट किया है। आइए हम आपको उनके घर का वर्चुअल टूर करवाते हैं।

tarun tilhania

तरुण तहिलियानी के भव्य घर में एक पंखे के आकार का स्विमिंग पूल है, जो शाही हथेलियों से घिरा हुआ है। इसके अलावा एक शानदार गार्डन भी फूलों और घासों से सजा हुआ है। उनके घर के अंदरूनी हिस्से में 13 फुट ऊंचा छत और गलियारा है, जहां प्राचीन वस्तुओं और उनके परिवार की यादगार चीजों की झलक देखने को मिलती है।

tt

tarun tilhania

(ये भी पढ़ें- Mouni Roy House: किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है मौनी रॉय का ससुराल, देखें फोटोज)

तरुण तहिलियानी का ये घर काफी भव्य है, लेकिन फिर भी उनके घर में सादगी नजर आती है। उनके घर में ज्यादातर प्राचीन और कला से जुड़ी चीजें हैं, जो उनके कला के प्रति प्रेम को दर्शाते हैं। डिजाइनर के घर में नए और पुराने फर्नीचर का मिश्रण है, साथ ही परिवार से जुड़ी चीजें भी उन्होंने घर को सजाने में लगाई हैं।

tarun tilhani

tarun tilhani

tarun tilhani

ड्राइंग रूम

तरुण तहिलियानी के घर में बड़ा ड्राइंग रूम है, जहां बैठने के लिए कई ग्रैंड फर्नीचर रखे हुए हैं। ब्लूमिंगडेल का सोफा, कस्टमाइज्ड कुशन और कढ़ाई वाले शीर को तरुण तहिलियानी ने खुद डिजाइन किया है। इसके अलावा सेंटर की मेज पर बिदरीवेयर हुक्का का है, जो उनके घर को डिफरेंट वाइब देता है। हालांकि, उनके घर का सबसे आकर्षक फर्नीचर बैकरेस्ट वाली शीशम की कुर्सी  है। 

tarun tilhani

(ये भी पढ़ें- ‘मिस यूनिवर्स’ हरनाज कौर संधू का शानदार घर: लिविंग रूम से किचन तक सब कुछ है आलीशान)

डाइनिंग रूम 

तरुण के डाइनिंग रूम एक गोल डिजाइन का टेबल है और इसके साथ कई कुर्सियां हैं, जो ईरानी कैफे को प्रदर्शित करता है। इस टेबल को दुर्लभ कटलरी से सजाया गया है, जिसमें पारंपरिक मेटलवेयर है। इसके अलावा, इस रूम की छत गुजरात की एक हवेली की छत को दर्शाती है। 

tarun tilhania

कॉरिडोर 

तरुण के घर का कॉरिडोर भी काफी बड़ा है। चौड़े सेंट्रल कॉरिडोर में शाहाबाद स्टोन फ्लोरिंग है, जिसके आगे एक डाइनिंग रूम, रीडिंग रूम और बैडरूम है। इसमें दो छोटे कालीन भी हैं, जो इसे और रॉयल बनाते हैं।

tt

(ये भी पढ़ें- विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ने दादा-दादी के घर पर की थी शादी, वेडिंग के टीजर में डीटेल किया शेयर)

फैमिली रूम 

फैमिली रूम एक ऐसी जगह है, जहां हर दिन खाना खाने के बाद पूरा तहिलियानी परिवार एक साथ बैठता है। इस कमरे में एक आरामदायक वातावरण है और इसकी सजावट के कारण सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यहां लकड़ी की मेज और सोफे हैं, जिसके पीछे एक बड़ी सी बुकशेल्फ है। इस वाइब्रेंट रुम की दीवारों का कलर काफी लाइट है, जो इसे काफी शांत बनाता है।

tt

लिविंग रूम

लिविंग रूम में एक सोफा है, जिसका आर्मरेस्ट तहिलियानी की मां की शादी की साड़ी में लिपटा हुआ है। इसके उपर स्क्रीन-प्रिंटेड कुशन कवर हैं। वहीं, दीवार पर बड़ी प्राचीन पिचवाई पेंटिंग है।

tt

तरुण तहिलियानी की आर्ट पीस का संग्रह

tt

tt

तरुण तहलियानी का जन्म मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ था। उनके पिता एडमिरल आरएच तहिलियानी, भारतीय नौसेना में काम करते थे। अलग-अलग पोस्टिंग के कारण उन्होंने पूरा भारत घूम लिया था। दिल्ली में सेंट स्टीफंस कॉलेज में पढ़ने के बाद वो अमेरिका चले गए थे, लेकिन साल 1980 में शादी करने के बाद वो भारत वापस आ गए थे। यहां आकर वो डिजाइनर बन गए।

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने पहना 1.5 लाख रुपये का व्हाइट ब्लेजर, 'Dolce And Gabbana' ब्रांड का था आउटफिट)

फिलहाल, आपको तरुण तहिलियानी का ये घर कैसा लगा? कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.