'देवों के देव: महादेव' की 'पार्वती' सोनारिका भदौरिया ने की सगाई, इंगजमेंट की तस्वीरें कीं शेयर

हाल ही में, 'देवों के देव: महादेव' फेम एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने अपने बॉयफ्रेंड विकास पराशर के साथ सगाई कर ली है। आइए आपको इसकी तस्वीरें दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'देवों के देव: महादेव' की 'पार्वती' सोनारिका भदौरिया ने की सगाई, इंगजमेंट की तस्वीरें कीं शेयर

टीवी के पॉपुलर शो 'देवों के देव: महादेव' में पार्वती का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) ने गुपचुप सगाई कर ली है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने इंगेजमेंट की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। आइए आपको इसकी फोटोज दिखाते हैं।

Devon Ke Dev Mahadev Fame Sonarika Bhadoria Gets Engaged

पहले तो ये जान लीजिए कि, एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया टेलीविजन और तेलुगु फिल्मों में दिखाई देती हैं। सोनारिका भदौरिया ने 2011 में टीवी शो 'तुम देना साथ मेरा' से एक्टिंग डेब्यू किया था। वह 'देवों के देव: महादेव' में 'देवी पार्वती/आदि शक्ति' के रोल के लिए जानी जाती हैं, इसके अलावा वह 'पृथ्वी वल्लभ- इतिहास भी, रहस्य भी' और 'अनारकली दास्तान-ए-मोहब्बत सलीम-अनारकली' में भी नजर आ चुकी हैं। 

Devon Ke Dev Mahadev Fame Sonarika Bhadoria Gets Engaged

(ये भी पढ़ें- भाई जहांगीर को गोद में लेने की कोशिश करते दिखे तैमूर अली खान, बुआ सबा ने प्यारा पल किया शेयर)

सोनारिका भदौरिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बेहद प्राइवेट रही हैं। उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में बात नही की और न ही उनका किसी के साथ नाम जुड़ा। लेकिन अचानक सोनारिका भदौरिया ने सगाई करके अपने फैंस को हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस ने विकास पराशर से सगाई की है। इनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्होंने मंगेतर विकास पराशर के बर्थडे पर उन्हें बधाई देते हुए अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं। विकास पराशर ने अपनी लेडीलव सोनारिका को समुद्र तट पर डायमंड रिंग के साथ प्रपोज किया। दोनों व्हाइट कलर के आउटफिट में बेहद प्यारे लग रहे थे।

Devon Ke Dev Mahadev Fame Sonarika Bhadoria Gets Engaged

Devon Ke Dev Mahadev Fame Sonarika Bhadoria Gets Engaged

Devon Ke Dev Mahadev Fame Sonarika Bhadoria Gets Engaged

Devon Ke Dev Mahadev Fame Sonarika Bhadoria Gets Engaged

Devon Ke Dev Mahadev Fame Sonarika Bhadoria Gets Engaged

(ये भी पढ़ें- फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी के घर की तस्वीरें, कला और डिजाइनिंग का है शानदार मिश्रण)

तस्वीरें शेयर करते हुए सोनारिका ने कैप्शन में लिखा है, "सोने जैसे दिल और जादुई आत्मा रखने वाले लड़के को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वह लड़का, जो मेरे दिमाग, मेरे दिल, मेरी आत्मा यहां तक कि मेरी जिंदगी के सबसे अराजक हिस्सों का भी ख्याल रखता है। वह लड़का, जो मेरे लिए मेरा सबसे सुरक्षित स्थान और रोमांच दोनों है। वह लड़का, जो मेरे लिए हमेशा मजबूती के साथ खड़ा रहता है और हर दिन मुझे ही चुनता है। वह लड़का, जो मुझे खुल्लम खुल्ल्ला गहरा और अटल प्यार करता है। वह लड़का, जो मुझे ज़मीन देता है, मुझे नम्र और बेहतर इंसान बनाता है। वह लड़का, जो मुझ पर विश्वास करता है, मेरा साथ देता है और मेरे पक्ष में हमेशा खड़ा रहता है। वह लड़का,  जिसने मुझे अपने दिल में बसाया है। जन्मदिन मुबारक हो मंगेतर।"

Devon Ke Dev Mahadev Fame Sonarika Bhadoria Gets Engaged

जानकारी के मुताबिक, विकास पराशर के साथ सोनारिका के अफेयर की खबरें साल 2020 में उस वक्त आई थीं, जब विकास ने एक पोस्ट में सोनारिका को बर्थडे विश करते हुए कमेंट में 'आई लव यू' लिखा था। लेकिन सोनारिका हमेशा डेटिंग की खबरों से इनकार करती रहीं और विकास को सिर्फ 'अच्छा दोस्त' ही बताती थीं। हालांकि, अब उन्होंने अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। 

sonarika

(ये भी पढ़ें- विन्नी अरोड़ा की गोद भराई में श्रद्धा आर्या अपने लुक के लिए हुईं ट्रोल, दिया करारा जवाब)

फिलहाल, आपको सोनारिका भदौरिया की सगाई की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.