क्या धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने अलगाव के 9 महीने बाद कर ली सुलह? फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, साउथ सुपरस्टार धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत कथित तौर पर नौ महीने के अलगाव के बाद सुलह कर रहे हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

क्या धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने अलगाव के 9 महीने बाद कर ली सुलह? फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

44 से अधिक फिल्मों में अभिनय करने और चार राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले दक्षिण भारतीय सुपरस्टार धनुष (Dhanush) लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। दक्षिण भारतीय सिनेमा में एक अभूतपूर्व विरासत बनाने के अलावा, धनुष ने हॉलीवुड में प्रतिष्ठित निर्देशकों की जोड़ी 'रूसो ब्रदर्स' की फिल्म 'द ग्रे मैन' के साथ भी काम किया है। हालांकि, धनुष का निजी जीवन उनके अभिनय करियर की तरह शानदार नहीं है।

Raanjhaana Dhanush

इस साल की शुरुआत में उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से अलग होने की घोषणा करके सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि, ऐसा लगता है कि चीजें उनके बेहतर के लिए बदल गई हैं, क्योंकि उनके सुलह की खबरें मीडिया में चल रही हैं।

dhanush

(ये भी पढ़ें- आलिया-रणबीर अपने बच्चे के जन्म के बाद जिम्मेदारियों को कैसे करेंगे पूरा? एक्ट्रेस ने किया खुलासा)

'मिरर नाउ' की एक रिपोर्ट के अनुसार, धनुष और उनकी अलग हो चुकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत कथित तौर पर अपनी शादी के सुलह की संभावना के करीब हैं। रिपोर्ट की मानें, तो इस साल की शुरुआत में एक आधिकारिक बयान के जरिए अलग होने के अपने फैसले के बारे में सभी को जानकारी देने वाले अलग हुए जोड़े अब एक साथ आने के बारे में सोच रहे हैं। हालांकि, 9 महीने के अलगाव के बाद अपनी शादी को समेटने के उनके कदम के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन देश भर में उनके विशाल प्रशंसक पहले से ही बेहद खुश हैं और इसका जश्न मनाने के लिए तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

dhanush

dhanush

dhanush

dhanush

dhanush

(ये भी पढ़ें- 'बिग बॉस' फेम प्रिया मलिक BF करण से 9 अक्टूबर को करेंगी 'सिख शादी', दिल्ली में होंगी सारी रस्में)

जब ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष ने सोशल मीडिया पर अलग होने की घोषणा की थी, तो इसके पीछे की कई वजह सामने आई थीं। 'इंडिया टुडे' की एक रिपोर्ट के अनुसार, धनुष और ऐश्वर्या की शादी अपने-अपने काम के व्यस्त कार्यक्रम के कारण खराब हो गई थी। रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया था कि धनुष अपने काम को लेकर बेहद गंभीर हैं और अपने काम का अधिकतम लाभ उठाने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। पोर्टल ने अपने सोर्स के हवाले से कहा था, "धनुष एक वर्कहॉलिक हैं, जो कोई भी उन्हें जानता है वह बता सकता है कि वह अपना काम किसी और चीज से पहले रखते हैं। ऐसे कई उदाहरण हैं जब उनके वर्क कमिटमेंट, शहरों और बाहरी फिल्म की शूटिंग के बीच यात्रा करना उनके पारिवारिक जीवन पर भारी पड़ा है।"

dhanush

18 जनवरी 2022 को ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष ने अलग होने की घोषणा की थी। पूर्व कपल ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक लंबा नोट साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपने बड़े पैमाने पर प्रशंसकों को अपने निर्णय के बारे में सूचित किया था। अलगाव नोट में अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए उन्होंने लिखा था, "दोस्तों, हमने 18 साल तक दोस्ती, कपल, पैरेंट्स और एक-दूसरे के शुभ चिंतक बन कर ग्रोथ, समझदारी और साझेदारी का लंबा सफर तय किया। आज हम जिस जगह खड़े हैं, वहां से हम दोनों की राहें जुदा हो रही हैं। मैंने और ऐश्वर्या ने एक कपल के तौर पर अलग होने का फैसला किया है। हम खुद को बेहतर समझने के लिए वक्त देना चाहते हैं। हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। ओम नम: शिवाय!" 

dhanush

(ये भी पढ़ें- काजोल-रानी-तनीषा ने खेला सिंदूर, पारंपरिक बंगाली साड़ी में अप्सरा सी दिखीं एक्ट्रेसेस)

फिलहाल, क्या आप भी ऐश्वर्या और धनुष को साथ देखना चाहते हैं? हमें करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.