धनुष के पिता कस्तूरी राजा ने एक्टर के पत्नी ऐश्वर्या से अलग होने को बताया 'पारिवारिक झगड़ा'

साउथ एक्टर धनुष ने बीते दिनों अपनी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से अलग होने का फैसला ​लिया था। वहीं, अब अभिनेता के पिता ने इस पर अपनी प्रति​क्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

धनुष के पिता कस्तूरी राजा ने एक्टर के पत्नी ऐश्वर्या से अलग होने को बताया 'पारिवारिक झगड़ा'

साउथ अभिनेता वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा उर्फ धनुष (Dhanush) और उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत (Aishwarya Rajinikanth) ने अपनी शादी के लगभग 18 साल बाद हाल ही में अलग होने की घोषणा करके अपने प्रशंसकों को सदमे में डाल दिया है। इस बीच, धनुष के पिता और प्रसिद्ध तमिल फिल्म निर्माता कस्तूरी राजा ने इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

kasthuri raja

पहले तो ये जान लीजिए कि, बेहद कम समय में साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं में अपनी जगह बनाने वाले अभिनेता धनुष की ऐश्वर्या रजनीकांत से पहली मुलाकात फिल्म थिएटर में हुई थी। इसके बाद ही मीडिया में दोनों के अफेयर की खबरें चलने लगी थीं। इससे परेशान होकर धनुष और ऐश्वर्या की फैमिली ने आनन-फानन में दोनों की शादी करा दी थी। उस वक्त धनुष की उम्र सिर्फ 21 साल और ऐश्वर्या की उम्र 23 साल थी। धनुष और ऐश्वर्या की शादी रजनीकांत के घर पर 18 नवंबर 2004 को हुई थी। इस जोड़े के दो बेटे हैं, यात्रा राजा और लिंगा राजा, जिनका जन्म 2006 और 2010 में हुआ था। लेकिन, अब शादी के 18 साल बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।

dhanush and aishwarya

(ये भी पढ़ें: धनुष-ऐश्वर्या रजनीकांत से पहले साउथ इंडस्ट्री के ये 9 कपल्स भी ले चुके हैं अलग होने का फैसला)

17 जनवरी 2022 को ऐश्वर्या और धनुष ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए अपने अलग होने की घोषणा की थी। ट्विटर पर एक पोस्ट में धनुष ने लिखा था, "हमने 18 साल तक दोस्ती, कपल, पैरेंट्स और एक-दूसरे के शुभ चिंतक बन कर ग्रोथ, समझदारी और साझेदारी का लंबा सफर तय किया। आज हम जिस जगह खड़े हैं, वहां से हम दोनों की राहें जुदा हो रही हैं। मैंने और ऐश्वर्या ने एक कपल के तौर पर अलग होने का फैसला किया है। हम खुद को बेहतर समझने के लिए वक्त देना चाहते हैं। हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। ओम नम: शिवाय!"

dhanush

अब आइए आपको कस्तूरी राजा के इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में 'थुल्लुवाधो इलमाई' फिल्म निर्माता कस्तूरी राजा ने कहा कि, अलग होना एक मात्र 'पारिवारिक झगड़ा' है। कथित तौर पर उन्होंने उनके तलाक की अटकलों को भी खारिज कर दिया। अनुभवी निर्देशक ने खुलासा किया कि, अलग-थलग रहने वाला यह जोड़ा इस समय हैदराबाद में है।

kasthuri raja

(ये भी पढ़ें: प्रभास से लेकर अक्किनेनी नागार्जुन तक, इन साउथ इंडियन सेलेब्स के पास हैं खुद के प्राइवेट जेट)

कस्तूरी राजा ने कथित तौर पर तमिल अखबार 'डेलीथांधी' को बताया कि, "धनुष और ऐश्वर्या का पारिवारिक झगड़ा ठीक उसी तरह हो रहा है, जैसे एक सामान्य पति और पत्नी करते हैं, जिसका मतलब अंत नहीं है।" कस्तूरी राजा ने कहा, "मैंने उन दोनों से फोन पर बात की और उन्हें कुछ सलाह दी है।"

kasthuri raja

फिलहाल, हम भी यही कामना करते हैं कि, धनुष और ऐश्वर्या अपने झगड़े को सुलझाकर एक हो जाएं। ऐश्वर्या के पिता व मेगास्टार रजनीकांत ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वैसे, कस्तूरी राजा के इस रिएक्शन पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.