धनुष का शानदार कार कलेक्शन: 'रोल्स रॉयस घोस्ट' से लेकर 'फोर्ड मस्टैंग जीटी' तक के हैं मालिक

लोकप्रिय भारतीय अभिनेता धनुष के पास शानदार कारों का कलेक्शन है। उनके पास एक से बढ़कर एक कारें हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

धनुष का शानदार कार कलेक्शन: 'रोल्स रॉयस घोस्ट' से लेकर 'फोर्ड मस्टैंग जीटी' तक के हैं मालिक

साउथ के सुपरस्टार धनुष (Dhanush) के चाहने वाले न सिर्फ दक्षिण भारत में हैं, बल्कि पूरी दुनिया में हैं। कम ही लोगों को पता होगा कि, धनुष का असली नाम वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा है। उन्होंने साल 2002 में तमिल फिल्म 'थुल्लोवदो इलीमाई' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया। साल 2013 में धनुष का एक गाना आया, जिसका नाम 'कोलावरी डी' था। इस गाने ने उन्हें बॉलीवुड में भी पहचान दिलाई। इसी साल डायरेक्टर आनंद एल राय ने फिल्म 'रांझणा' में उन्हें कास्ट किया और वह बॉलीवुड में भी छा गए। धनुष ने 44 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और चार राष्ट्रीय पुरस्कारों को अपने नाम किया है। आज वह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं।

dhanush

धनुष की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से 18 नवंबर 2004 को शादी की थी। 10 अक्टूबर 2006 को धनुष और ऐश्वर्या ने अपने पहले बेटे यात्रा राजा का स्वागत किया था और 21 जून 2010 को उन्होंने अपने दूसरे बेटे लिंगा राजा का स्वागत किया था। हालांकि, ये कपल शादी के 18 साल बाद अलग हो गया।

dhanush

(ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी से बादशाह तक, इन हस्तियों ने खरीदी हैं रोल्स रॉयस और मर्सिडीज जैसी महंगी कारें)

अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म्स और विनम्र स्वभाव के अलावा धनुष को लग्जरी कारों से बेहद प्यार है। उनके पास कई शानदार कारों का कलेक्शन है, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

dhanush

1- धनुष की बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर

धनुष 'बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर' के मालिक हैं। वह उन कुछ हस्तियों में से एक हैं, जिनके पास करोड़ों की ये शानदार कार है। कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर ब्रिटिश ऑटोमोटिव कंपनी बेंटले की सबसे प्रसिद्ध और महंगी कारों में से एक है। मैट्रिक्स हेडलैम्प्स, W12 इंजन से लेकर, अद्भुत डिजाइन तक, यह सेडान वास्तव में एक शानदार है। धनुष की बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर की कीमत कथित तौर पर लगभग 3.74 करोड़ रुपए है।

dhanush

2- धनुष की रोल्स रॉयस घोस्ट 

धनुष के महंगे कार कलेक्शन में एक और शानदार कार ब्लैक रोल्स रॉयस घोस्ट है। यह धनुष के स्वामित्व वाली सबसे महंगी कार है। रोल्स रॉयस घोस्ट में 6.6-लीटर ट्विन-टर्बो V12 पेट्रोल इंजन है, जो 562 bhp की अधिकतम शक्ति और 780 Nm के पीक टॉर्क के साथ विशाल कार को आसानी से पावर देने का प्रबंधन करता है। इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन द्वारा संचालित होता है, जो इस कार को एक विनर बनाता है। धनुष की इस कार की कीमत की बात करें, तो इसकी कीमत लगभग 7 करोड़ रुपए है।

dhanush

3- धनुष की ऑडी Audi A8 लग्जरी

ऑडी ए8 एक 5-सीटर और शक्तिशाली कार है। ये 3.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड V6 इंजन से लैस है। 250 किलोवाट की हॉर्सपावर और 82 लीटर की ईंधन टैंक क्षमता के साथ, यह बाजार में सबसे पसंदीदा ऑडी मॉडल में से एक है। धनुष की ऑडी ए8 की अनुमानित कीमत करीब 1.57 करोड़ रुपए है।

dhanush

dhanush

4- धनुष की फोर्ड मस्टैंग GT

दक्षिण भारतीय अभिनेता धनुष उन कुछ मशहूर हस्तियों में से एक हैं, जिन्होंने इतनी लग्जरी कारों को खरीदा है, क्योंकि उनके पास प्रतिष्ठित फोर्ड मस्टैंग जीटी कार भी है। अभिनेता ने इसे 75 लाख रुपए में खरीदा था।

dhanush

5- धनुष की जगुआर XE

धनुष के पास 5-सीटर सेडान जगुआर एक्सई है। यह सबसे शानदार मॉडलों में से एक है, जिसे लग्जरी ब्रिटिश ऑटोमोटिव कंपनी ने बनाया है। इसके अलावा, इसकी फुर्तीली ड्राइव और लुभावनी गतिशील डिजाइन इसका प्रतीक है। धनुष की जगुआर एक्सई की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपए है।

dhanush

(ये भी पढ़ें- Shahrukh Khan Car Collection: वैनिटी वैन से 12 करोड़ की लग्जरी कार तक के मालिक हैं एक्टर)

फिलहाल, धनुष की कौन-सी कार ने आपका दिल जीता? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.