रजनीकांत की बेटी-दामाद धनुष और ऐश्वर्या हुए अलग! शादी के 18 साल बाद कपल ने लिया फैसला

साउथ इंडस्ट्री के फेमस कपल धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने शादी के 18 साल बाद अपने अलग होने के फैसले से फैंस को हैरान कर दिया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रजनीकांत की बेटी-दामाद धनुष और ऐश्वर्या हुए अलग! शादी के 18 साल बाद कपल ने लिया फैसला

साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर अभिनेता धनुष (Dhanush) ने मेगास्टार रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या से 18 नवंबर 2004 को काफी धूमधाम के साथ शादी रचाई थी। तब से ही ये कपल लोगों का पसंदीदा बन गया था। लेकिन उस समय लाखों लोगों के दिल टूट गए, जब धनुष और ऐश्वर्या ने अपने तलाक की घोषणा की। जी हां! अब ये कपल हमेशाा के लिए अलग हो चुका है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

dhanush and aishwarya

पहले तो ये जान लीजिए कि, ऐश्वर्या एक फिल्म निर्देशक और प्लेबैक सिंगर हैं। धनुष की ऐश्वर्या से पहली मुलाकात उनके पिता व सुपरस्टार रजनीकांत के साथ एक फंक्शन के दौरान हुई थी। ऐश्वर्या धनुष की बहन की अच्छी दोस्त भी थीं। इसके बाद धनुष और ऐश्वर्या की मुलाकात अक्सर होने लगी और दोनों की दोस्ती हो गई थी। दोनों अच्छे दोस्त थे, लेकिन मीडिया में खबरें चलने लगी थीं कि, दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। इस अफवाह से दोनों के परिवार परेशान हो गये थे और इसके बाद धनुष और ऐश्वर्या की शादी कराने का फैसला किया गया। उस वक्त धनुष की उम्र सिर्फ 21 साल और ऐश्वर्या की उम्र 23 साल थी। धनुष और ऐश्वर्या के परिवार की सहमति से दोनों की शादी तय की गई और रजनीकांत के घर पर धूमधाम से 18 नवंबर 2004 को शादी हुई। शादी तमिल रिवाज के अनुसार हुई थी और दोनों ही ट्रेडिशनल लुक में खूब जम रहे थे। इस जोड़े के दो बेटे हैं, यात्रा राजा और लिंगा राजा, जिनका जन्म 2006 और 2010 में हुआ था। लेकिन अब शादी के 18 साल बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। 

dhanush and aishwarya

(इसे भी पढ़ें: धनुष और ऐश्वर्या की लव स्टोरी: जानें कैसे रजनीकांत के दामाद बने साउथ के सुपरस्टार)

dhanush with child

दरअसल, 17 जनवरी 2022 को ऐश्वर्या और धनुष ने अपने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए अपने अलग होने की घोषणा की। ट्विटर पर एक पोस्ट में धनुष ने लिखा है, "हमने 18 साल तक दोस्ती, कपल, पैरेंट्स और एक-दूसरे के शुभ चिंतक बन कर ग्रोथ, समझदारी और साझेदारी का लंबा सफर तय किया। आज हम जिस जगह खड़े हैं, वहां से हम दोनों की राहें जुदा हो रही हैं। मैंने और ऐश्वर्या ने एक कपल के तौर पर अलग होने का फैसला किया है। हम खुद को बेहतर समझने के लिए वक्त देना चाहते हैं। हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। ओम नम: शिवाय!"

dhanush

(इसे भी पढ़ें: सुपरस्टार रजनीकांत की लव स्टोरी: इंटरव्यू लेने आई लता रंगाचारी पर आ गया था दिल, कुछ ऐसी है कहानी)

ऐश्वर्या ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इसी नोट को शेयर करते हुए लिखा है "कोई कैप्शन की जरूरत नहीं है ... सिर्फ आपकी समझ और आपके प्यार की जरूरत है।" उन्होंने इस नोट पर ऐश्वर्या रजनीकांत के रूप में हस्ताक्षर भी किए हैं।

aishwarya

वर्क फ्रंट की बात करें तो, धनुष को आखिरी बार फिल्म 'अतरंगी रे' में सारा अली खान और अक्षय कुमार के साथ देखा गया था। फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, कपल के इस फैसले के बाद लाखों फैंस के दिल टूट गए हैं। वैसे, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.