धर्मेंद्र ने बेटे बॉबी देओल और पोते करण-राजवीर-आर्यमान संग मनाई लोहड़ी, बेहद खुश दिखे एक्टर

अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने घर पर फैमिली के साथ लोहड़ी मनाई। आइए आपको इसकी तस्वीर देखते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

धर्मेंद्र ने बेटे बॉबी देओल और पोते करण-राजवीर-आर्यमान संग मनाई लोहड़ी, बेहद खुश दिखे एक्टर

14 जनवरी 2023 को पूरे देश में लोहड़ी का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सितारों ने भी इसे अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) ने लोहड़ी का पर्व अपने परिवार के साथ मनाया। उनके बेटे व अभिनेता बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पारिवारिक तस्वीर साझा करके इसकी झलक दिखाई है। 

dharmendra

धर्मेंद्र ने फैमिली के साथ मनाई लोहड़ी

दरअसल, 13 जनवरी 2023 की रात को बॉबी देओल ने अपने इंस्टा हैंडल से लोहड़ी सेलिब्रेशन की एक फोटो शेयर की है। तस्वीर में बॉबी के बेटे आर्यमान देओल और उनके भाई सनी देओल के बेटे करण देओल व राजवीर देओल अपने घर के मुखिया धर्मेंद्र के साथ ​नजर आ रहे हैं। तस्वीर में धर्मेंद्र कैजुअल लुक में हैं। उन्होंने एक सफेद टी-शर्ट पहनी थी, जिसके ऊपर बेज रंग की शर्ट और चेकदार पैंट थी। उन्होंने टोपी पहनी हुई थी और कैमरे के सामने अपनी सबसे बड़ी मुस्कान बिखेरी। उनके बगल में खड़े बॉबी देओल अपने पापा धर्मेंद्र को पकड़कर मुस्कुरा रहे थे। उनके आसपास आर्यमान, करण और राजवीर देओल थे। फोटो उनके घर पर क्लिक की गई लग रही है। फोटो शेयर करते हुए बॉबी ने कुछ इमोजीस के साथ लिखा, "हैप्पी लोहड़ी!"

bobby deol

धर्मेंद्र ने अपने बर्थडे पर किया था हवन 

धर्मेंद्र हाल ही में दिसंबर 2022 में 87 साल के हुए। अपने खास दिन पर उन्होंने अपने घर पर हवन किया था। बॉबी और पोते करण ने एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उन्हें हवन कुंड के सामने पोज देते हुए दिखाया गया था, जबकि आग अभी भी जल रही थी। फोटो में धर्मेंद्र के साथ बॉबी और करण ने भी पोज दिए थे। इसके साथ ईशा देओल ने भी अपने पापा को बर्थडे विश किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

bobby

धर्मेंद्र ने पत्नी हेमा और बेटियों संग मनाया था अपना 87वां बर्थडे 

उन्होंने अपनी अभिनेत्री-राजनीतिज्ञ पत्नी हेमा मालिनी के साथ अपने घर पर भी जश्न मनाया था। उन्होंने ट्विटर पर जश्न की तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें वह उन्हें केक खिलाती नजर आ रही हैं। एक अन्य तस्वीर में, धर्मेंद्र ने हेमा और उनकी बेटियों ईशा देओल और अहाना देओल ने फूलों का गुलदस्ता पकड़ा था। हेमा ने तस्वीरों को कैप्शन दिया था, "जन्मदिन समारोह आज - घर पर।"

dharmendra

dharmendra

धर्मेंद्र का वर्क फ्रंट

धर्मेंद्र के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह अगली बार करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, जया बच्चन और शबाना आजमी हैं। उनके पास सनी, बॉबी और करण के साथ निर्देशक अनिल शर्मा की अगली फिल्म 'अपने 2' भी है।

dharmendra

फिलहाल, आपको बॉबी देओल द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.