धीरज धूपर बने पापा, पत्नी विन्नी अरोड़ा ने बेटे को दिया जन्म

हाल ही में, एक्टर धीरज धूपर की वाइफ विन्नी अरोड़ा ने अपने पहले बेबी को जन्म दिया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

धीरज धूपर बने पापा, पत्नी विन्नी अरोड़ा ने बेटे को दिया जन्म

फेमस टीवी एक्टर धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) की वाइफ व एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा (Vinny Arora) ने अपने पहले बेबी को जन्म दिया है। फैंस इस न्यूज से काफी एक्साइटेड हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर पैरेंट्स बनने की बधाई दे रहे हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

vinny

पहले ये जान लीजिए कि, धीरज ने साल 2016 में अपनी गर्लफ्रेंड विन्नी से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात साल 2009 में हुई थी। शो ‘माता-पिता के चरणों में स्वर्ग’ के सेट पर दोनों मिले थे। दोनों को एक-दूसरे से पहली नजर में प्यार हो गया था। 6 साल तक डेट करने के बाद इन्होंने शादी रचाई थी। अब ये कपल माता-पिता बन गया है।

vinny

दरअसल, 10 अगस्त 2022 को विन्नी अरोड़ा और धीरज धूपर ने अपने इंस्टा अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने एक नोट शेयर करते हुए लिखा है, ''हमें ये घोषणा करते हुए बेहद खुशी है कि, हमें लड़का हुआ है। 10.08.2022 माता-पिता विन्नी अरोड़ा और धीरज धूपर।'' इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी दोनों को बधाई दे रहे हैं।

vinny

vinny

2 अप्रैल 2022 को धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल से रोमांटिक फोटोज शेयर की थीं और अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इन फोटोज में विन्नी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं और धीरज उनके साथ दिख रहे थे। दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। यहां देखें वो फोटोज।

vinny

vinny

इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ''हम अगस्त 2022 ️में एक छोटे चमत्कार की उम्मीद कर रहे हैं।''

vinny

इतना ही नहीं, 16 मई 2022 को विन्नी के लिए गोद भराई रस्म का आयोजन किया गया था। इस रस्म में उनके कई दोस्त शामिल हुए थे, जिनमें श्रद्धा आर्या, सुरभि चंदना और शाइनी दोशी शामिल थे। उनकी गोद भराई में काफी कुछ था, जिनमें थ्री टायर केक से लेकर विश ट्री तक सब कुछ था। इस समारोह में विन्नी ने सफेद रंग का शरारा पहना था। वहीं, धीरज भी सफेद रंग के कुर्ता-पायजामा में अपनी वाइफ के साथ ट्विन करते नजर आए थे।

vinny

vinny

फिलहाल, हम विन्नी और धीरज को माता-पिता बनने पर बधाई देते हैं। वैसे, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.