दीया मिर्जा ने बेटे के बर्थडे पर शेयर किया भावुक पोस्ट, बताया- अव्यान का सबसे पहला शब्द क्या था

हाल ही में, एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपने लाडले बेटे अव्यान आजाद रेखी के पहले जन्मदिन पर एक प्यारा पोस्ट शेयर किया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

दीया मिर्जा ने बेटे के बर्थडे पर शेयर किया भावुक पोस्ट, बताया- अव्यान का सबसे पहला शब्द क्या था

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) के लिए साल 2021 बेहद खास था, क्योंकि इसी साल अभिनेत्री ने अपने जीवन के प्यार वैभव रेखी के साथ 15 फरवरी 2021 को शादी की थी और इसके कुछ ही समय बाद वह पहली बार मां बनी थीं। उन्होंने 14 मई 2021 को एक बेटे को जन्म दिया था।

Dia Mirza with son Avyaan

चूंकि, दीया मिर्जा का बेबी प्री-मिच्योर था, इसलिए उसे काफी समय तक अस्पताल में रखा गया था। अभिनेत्री ने अपने बच्चे के जन्म की घोषणा 2 महीने बाद 19 जुलाई 2021 को की थी। इसके साथ उन्होंने बताया था कि, समय से पहले जन्म होने के चलते बेबी को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इसी के साथ उन्होंने अपने बच्चे का नाम भी बताया था। उन्होंने अपने लाडले का नाम अव्यान आज़ाद रेखी रखा है।

(ये भी पढ़ें- सुहाना-खुशी-अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म 'द आर्चीज' का टीजर जारी, अमिताभ और गौरी खान ने दी बधाई)

Dia Mirza with son Avyaan

14 मई 2022 को दीया मिर्जा के लाडले बेटे अव्यान पूरे एक साल हो गए हैं। प्यारी मां ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक प्यारी मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की है, जिसमें दीया अपने लाडले को पकड़ी हुई हैं और उनके बेटे ने अपने पिता वैभव की उंगली, जबकि दीया ने अपने पति वैभव का हाथ पकड़ रखा है। इस प्यारी तस्वीर के साथ दीया ने एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है।

Dia Mirza with son Avyaan

दीया ने बताया कि, जब उनके बेटे का जन्म हुआ था, तब ‘इमेजिन’ गाना बज रहा था। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमारी जान, हमारा चमत्कार, आप का जन्म आज ही के दिन 1 साल पहले 'इमेजिन' गाने के साथ हुआ था। आप 3 महीने के समय से पहले 820 ग्राम थे। जन्म के 36 घंटे बाद हमें पता चला कि, आपको नेक्रोटाइज़िंग एंटरोकोलाइटिस है और आपको जीवन रक्षक सर्जरी से गुजरना पड़ा। एनआईसीयू में 90 दिनों तक आपकी देखभाल और पोषण किया गया और अंत में एक स्टोमा के साथ आपको हमारे पास घर भेज दिया गया।”

दीया ने लिखा, “ताकत और वजन बढ़ने के बाद आप दूसरी सर्जरी के लिए अस्पताल गए, जो साढ़े चार घंटे तक चली। डॉक्टरों ने हमें सबसे खराब स्थिति के लिए तैयार किया और कहा कि, आपको हमारे साथ घर वापस आने में कम से कम 21 दिन लगेंगे। अव्यान आज़ाद, आप 9वें दिन हमारे साथ घर आने के लिए तैयार थे हमारे योद्धा।”

Dia Mirza with son Avyaan

दीया ने आगे बताया कि, उनके बेटे ने सबसे पहले क्या बोला था। उन्होंने लिखा, “आपकी कृपा, आपकी ताकत, बाधाओं से लड़ने का आपका दृढ़ संकल्प बहुत प्रेरणादायक है। हमारे बेटे, अब आप अपने सभी मील के पत्थर पकड़ रहे हैं। आप खुश, चंचल और प्यार करने वाले हैं। आप हर दिन हमारे दिल को खुशी और कृतज्ञता से भर देते हैं। हम चकित और खुश हैं कि, आपका पहला बोला गया शब्द है- टाइगर।”

Dia Mirza with son Avyaan

दीया ने आखिर में लिखा, “आपकी इतनी अच्छी देखभाल करने के लिए हम आपके सभी डॉक्टरों और नर्सों के आभारी हैं। अव्यान आज़ाद, आपको एक ऐसी दुनिया विरासत में मिली है, जो आपके प्यार, कृपा, सहानुभूति और दया पर निर्भर करेगी। अपना रास्ता खुद बनाओ हमारे प्यारे। ठीक वैसे ही जैसे आप रोज करते हैं। हमेशा याद रखना- तुम प्यार हो। जन्मदिन मुबारक हो हमारे बेटे। हमें चुनने के लिए धन्यवाद।”

Dia Mirza with son Avyaan

(ये भी पढ़ें- सोहेल खान का तलाक: पत्नी सीमा सचदेव ने कहा- 'मैं सिंगल और फैंसी फ्री हूं')

फिलहाल, हम भी अव्यान आजाद को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। वैसे, आपको दीया का ये पोस्ट कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.