सलमान खान ने खरीदी नई बुलेटप्रूफ कार! क्या लॉरेंस बिश्नोई के डर से बढ़ा रहे सिक्योरिटी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में अभिनेता सलमान खान के घर में एक नई बुलेटप्रूफ कार देखी गई है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

सलमान खान ने खरीदी नई बुलेटप्रूफ कार! क्या लॉरेंस बिश्नोई के डर से बढ़ा रहे सिक्योरिटी?

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। उनके लाइमलाइट में रहने का कारण कोई फिल्म या फिर उनकी लव लाइफ नहीं, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी है। उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसके चलते उन्होंने मुंबई पुलिस से शिकायत भी दर्ज कराई है। यही नहीं, अपनी सुरक्षा को देखते हुए हाल ही में, एक्टर ने एक बुलेटप्रूफ कार भी खरीदी है।

Salman Khan

दरअसल, अभिनेता को पिछले महीने जान से मारने की धमकी मिली थी। ऐसे में वह यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि, वह और उनका परिवार हर समय सुरक्षित रहे। अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट पर सिक्योरिटी को बढ़ाने के अलावा एक्टर ने अब अपने शानदार कार कलेक्शन में एक बुलेटप्रूफ कार जोड़ी है।

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'क्या मैं कोई मशीन हूं?')

Salman Khan

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के घर पर बुलेटप्रूफ ग्लास वाली एक नई कार देखी गई। 'टाइगर 3' के अभिनेता ने कथित तौर पर अपनी सवारी को बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर में अपग्रेड कर लिया है। हालांकि, उनकी नई कार लेटेस्ट मॉडल नहीं है, लेकिन यह बुलेटप्रूफ कार उन्हें सुरक्षित रखने का काम करेगी।

Salman Khan

रिपोर्टों में कहा गया है कि, अभिनेता को लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के सदस्यों ने निशाना बनाया था। बीते दिनों ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि, कुछ लोग उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और उनके घर के बाहर एक शार्पशूटर भी तैनात किया गया था। खुलासे के बाद अभिनेता को सलाह दी गई कि, वह अपनी सुरक्षा बढ़ाए, सार्वजनिक रूप से कम दिखाई दें और घर से बाहर ज्यादा घूमने से बचें।

Salman Khan

सलमान ने आत्मरक्षा के लिए एक हथियार लाइसेंस के लिए भी आवेदन किया। उसी पर चर्चा करने के लिए कुछ दिन पहले वह मुंबई के सीपी से मुलाकात करते हुए दिखाई दिए थे। मुंबई पुलिस ने ‘एएनआई’ को दिए एक बयान में कहा था, "सलमान खान ने हाल ही में धमकी भरा पत्र मिलने के बाद मुंबई पुलिस में आत्मरक्षा को देखते हुए हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन किया था।" बता दें कि, लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने ही सिंगर सिद्धू मूसे वाला को गोलियों से छलनी कर दिया था।

Salman Khan and Laurence Bishnoi

(ये भी पढ़ें- जियाना की देखभाल के लिए राजीव सेन ने की पत्नी चारु की तारीफ, कहा- 'मां-बेटी का वजन कम हो गया')

फिलहाल, सलमान खान के द्वारा बढ़ाए जा रहे सुरक्षा पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.