क्या आकांक्षा शर्मा की वजह से अलग हुए टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी?

हाल ही में, बॉलीवुड के एक्स कपल टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के ब्रेकअप की नई वजह सामने आई है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

क्या आकांक्षा शर्मा की वजह से अलग हुए टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी?

बॉलीवुड के एक्स स्टार कपल टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पाटनी (Disha Patani) के ब्रेकअप के बाद से लगातार उनके अलग होने की वजहें सामने आ रही हैं। कभी कहा जा रहा है कि दिशा, टाइगर से शादी करना चाहती थीं, लेकिन टाइगर ने मना कर दिया। तो कभी कहा जा रहा है कि, दोनों अलग ही नहीं हुए। फिर कहा गया कि, इनके ब्रेकअप की वजह एक्ट्रेस-मॉडल व डांसर आकांक्षा शर्मा हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

disha tiger

इस ट्रायएंगल के बारे में जानने से पहले ये जान लीजिए कि, दिशा और टाइगर 6 साल से साथ थे। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता था। फिल्म 'बागी' में दोनों ने पहली बार काम किया था, यहीं से दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल हो गए थे। अब ये कपल अलग हो चुका है, हालांकि, इसके बारे में दोनों में से किसी ने भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

disha

(ये भी पढ़ें- कार्तिक-सारा के रिश्ते का खुलासा करने पर बोले करण जौहर, कहा- 'सभी ने इन्हें साथ देखा है')

मीडिया में आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि, 'केसोनोवा' गर्ल आकांक्षा शर्मा के कारण टाइगर और दिशा अलग हो गए हैं। बता दें कि, आकांक्षा शर्मा ने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया था। इसके अलावा वह कई विज्ञापनों में भी नज़र आ चुकी हैं, जिनमें वह साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन संग भी काम कर चुकी हैं। आकांक्षा ने साउथ फिल्म 'त्रिविक्रमा' से अपना डेब्यू किया था। पिछले साल टाइगर श्रॉफ का एक म्यूजिक वीडियो 'केसोनोवा' रिलीज हुआ था, जिसमें वह एक्टर के साथ नज़र आई थीं। इसके अलावा आकांक्षा ने टाइगर के साथ 'I am a Disco Dancer 2.0' म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है।

disha

बीच में खबर आई थी कि, टाइगर आकांक्षा को डेट कर रहे हैं और इसी कारण दिशा संग उनका ब्रेकअप हुआ था। हालांकि, 'ETimes' के मुताबिक, आकांक्षा, टाइगर और दिशा के अलग होने कारण नहीं हैं। 'ETimes' के सूत्र के मुताबिक, टाइगर हमेशा से आकांक्षा एक अच्छे दोस्त रहे हैं, लेकिन दिशा के साथ टाइगर का रिश्ता खत्म होने के बाद ही आकांक्षा की एंट्री हुई है। फिलहाल टाइगर और आकांक्षा एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।

disha tiger

कहा जा रहा है कि, पिछले कुछ समय में टाइगर और आकांक्षा ने एक-दूसरे के लिए एक मजबूत बॉन्ड महसूस किया है। एक्टर आकांक्षा की डेटिंग को सिरे से खारिज भी कर चुके हैं।

akanskhsha

(ये भी पढ़ें- दिग्गज बिजनेसमैन राकेश झुनझुनवाला का हुआ निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख)

फिलहाल, दिशा और टाइगर के ब्रेकअप पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.