वरुण धवन ने श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ की शादी को लेकर दिया हिंट! कही ये बात

अभिनेता वरुण धवन के बाद अब एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की शादी के कयास लगाए जाने लगे हैं। हाल ही में, वरुण धवन ने ही इस बात का हिंट दिया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

वरुण धवन ने श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ की शादी को लेकर दिया हिंट! कही ये बात

बॉलीवुड के पॉपुलर लव बर्ड्स अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) 24 जनवरी 2021 को शादी करके हमेशा के लिए एक-दूजे के हो चुके हैं। वरुण और नताशा की शादी के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री से लोगों ने कपल को शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में वरुण धवन के दोस्त व सेलिब्रिटी फोटोग्रॉफर रोहन श्रेष्ठ (Rohan shrestha) ने भी उन्हें शादी की बधाई दी। लेकिन उनके बधाई संदेश पर वरुण धवन ने जो रिएक्शन दिया, उस पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर संग रोहन की शादी के कयास लगाए जाने लगे हैं। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

varun

पहले आइए वरुण और नताशा की लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। ये सेलिब्रिटी कपल बचपन से ही एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों ने एक ही स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। हालांकि, डेटिंग दोनों ने 12वीं के बाद करना शुरू किया था। वरुण ने नताशा को 12वीं के बाद प्रपोज किया था। कई बार इनकार करने के बाद आखिरकार नताशा ने वरुण धवन के प्रपोजल को एक्सेप्ट किया और डेटिंग के इतने साल बाद अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए। अपने स्पेशल दिन के लिए वरुण और नताशा ने सभी पारंपरिक रंगों को छोड़कर व्हाइट कलर अपनाया था, जिसमें वो बेहद स्टनिंग लग रहे थे। स्टार वाइफ नताशा ने आइवरी कलर का लहंगा मैचिंग डायमंड ज्वेलरी और व्हाइट चूड़े के साथ कैरी किया था। इसके साथ ही उन्होंने अपना लुक सिंपल मेकअप और फूलों से सजाये हुए आधे खुले बालों के साथ कंप्लीट किया था। वहीं, वरुण ने अपनी दुल्हन के साथ ट्विन करते हुए आइवरी कलर की शेरवानी के साथ सिल्वर व ब्लू कलर का स्टॉल पहना हुआ था। (ये भी पढ़ें- श्रद्धा कपूर के भाई प्रियांक शर्मा और शाजा मोरानी की शादी की डेट आई सामने, पढ़ें पूरी डीटेल)

Varun Dhawan Natasha Dalal

अब आइए आपको बताते हैं कि रोहन श्रेष्ठ के बधाई देने पर किस बात के कयास लगाए जाने लगे। दरअसल, वरुण और नताशा की शादी के बाद शुभकामनाएं देने वालों की लाइन लग गई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने वाले उनके दोस्तों ने सोशल मीडिया के जरिए कपल को बधाई संदेश दिए। इसी क्रम में सेलिब्रिटी फोटोग्रॉफर व वरुण धवन के दोस्त रोहन श्रेष्ठ ने भी एक्टर को शादी के बंधन में बंधने के बाद शुभकामनाएं दी। शादी की बधाई देते हुए उन्होंने लिखा, 'वरुण धवन और नताशा दलाल को बधाई। तुम जानते हो, वरुण धवन तुम लकी हो।'

 वरुण धवन ने रोहन के बधाई संदेश पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'मैं सच में हूं। उम्मीद है कि तुम भी तैयार हो।' वरुण धवन द्वारा रोहन के इस रिप्लाई पर कयास लगाए जाने लगे हैं कि रोहन भी शादी के लिए तैयार हैं।

यहां आपको बता दें कि, रोहन श्रेष्ठ और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ कथित अफेयर की खबरें आती रहती हैं। कहा तो ये भी जाता है कि दोनों ने सगाई भी कर ली है। हालांकि, अभी तक इसकी पष्टि नहीं हुई है। बीते दिनों, 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ एक इंटरव्यू में श्रद्धा कपूर ने कहा था कि वह अभी अपने प्रॉजेक्ट को लेकर बिजी हैं, शादी के बारे में सोचा ही नहीं है। शादी की अफवाहों के सवाल पर श्रद्धा कपूर ने हंसते हुए कहा था, 'अभी मेरे पास फिल्मों के अलावा कुछ सोचने का समय नही है और जैसा आपने कहा, यह सिर्फ चर्चा है।' (ये भी पढ़ें- वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने अपनी शादी में पहना था पुराना हार! देखें फोटोज)

शक्ति कपूर ने श्रद्धा और रोहन के रिलेशनशिप पर कही थी ये बात

वहीं, पिछले साल 2020 में श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर ने 'स्पॉटब्वॉय' को दिए इंटरव्यू में कहा था कि, 'इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। आने वाले अगले 4-5 साल श्रद्धा शादी का प्लान नहीं कर रही हैं। इस समय उनकी प्लेट में बहुत सारी चीजें हैं, जिन पर फोकस करना जरूरी है। आने वाले प्रोजेक्ट्स पर वह ध्यान देना चाहती हैं, यह बकवास बातें हैं।' शक्ति कपूर ने आगे कहा था कि, 'लिंकअप्स और रिलेशनशिप की खबरें, फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। मुझे श्रद्धा और रोहन के लिंकअप की खबर को सुनकर शॉक लगा है। मेरी बेटी की जिंदगी में क्या हो रहा है? मुझे पता है। रोहन और श्रद्धा के बारे में जो बातें बन रही हैं, ऐसा कुछ भी नहीं है।' (ये भी पढ़ें- अली गोनी संग जैस्मिन के रिश्ते से खुश हैं एक्ट्रेस के पैरेंट्स, अली की बहन इल्हाम ने बताई सच्चाई)

फिलहाल, रोहन और श्रद्धा की शादी के सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है? ये तो सिर्फ वही दोनों लोग बता सकते हैं। तो आपकी इस पर क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- Varun Dhawan)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.