क्रिकेटर दिनेश कार्तिक बने पिता, पत्नी दीपिका पल्लीकल ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, बताया नाम

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी दिनेश कार्तिक के घर खुशियों की सौगात आई है। दिनेश जुड़वा बच्चों के पिता बने हैं। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक बने पिता, पत्नी दीपिका पल्लीकल ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, बताया नाम

दिग्गज क्रिकेटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) के घर खुशियों की बहार आई है। वह जुड़वा बच्चों के पिता बने हैं। क्रिकेटर की पत्नी दीपिका पल्लीकल (Dipika Pallikal) ने आज यानी 28 अक्टूबर 2021 को दो बच्चों को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद क्रिकेटर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।

Dipika Pallikal Wished Hubby Dinesh Karthik Happy 33rd Birthday

दरअसल, 28 अक्टूबर 2021 को दिनेश कार्तिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन दोनों फोटोज में दिनेश और दीपिका पल्लीकल अपने जुड़वा बच्चों को गोद में लेकर कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए क्रिकेटर ने अपने बच्चों का नाम भी बताया है।

Dinesh Karthik And Wife, Dipika Pallikal Welcome Twin Boys

Dinesh Karthik And Wife, Dipika Pallikal Welcome Twin Boys

उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''और ऐसे हम 3 से 5 बन गए। दीपिका और मुझे दो खूबसूरत बच्चों का आशीर्वाद मिला है। कबीर पल्लीकल कार्तिक, जियान पल्लीकल कार्तिक। और हम हद से ज्यादा खुश हैं।'' इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक, सभी कमेंट करके अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Dinesh

(ये भी पढ़ें- दिनेश कार्तिक की पहली पत्नी​ निकिता ने प्रेग्नेंट होने के बाद भी मुरली विजय संग कर ली थी शादी)

अब आइए एक नजर दिनेश कार्तिक की पर्सनल लाइफ पर डाल लेते हैं। 1 जून 1985 को चेन्नई में जन्मे दिनेश कार्तिक ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 5 सितंबर 2004 को भारतीय क्रिकेट टीम के साथ लॉर्ड्स मैदान से की थी। तमिलनाडु की तरफ से खेलने वाले दिनेश कार्तिक का करियर इंटरनेशनल स्तर पर कभी सक्सेसफुल नहीं रहा। इंडियन टीम में वो कभी स्थाई रूप से खिलाड़ी नहीं बन पाए। टीम में उनका आना-जाना हमेशा लगा रहता था। दिनेश कार्तिक ने निकिता के साथ साल 2007 में शादी रचाई थी, लेकिन शादी के 5 साल बाद यानी 2012 में क्रिकेटर ने अपनी वाइफ से तलाक ले लिया था।

Dinesh Karthik And Wife, Dipika Pallikal Welcome Twin Boys

रिपोर्ट्स के मुताबिक, निकिता का अफेयर दिनेश के बेस्ट फ्रेंड व क्रिकेटर मुरली विजय (Murli Vijay) के साथ था। मुरली विजय और दिनेश काफी अच्छे दोस्त थे। दोनों ने साथ में तमिलनाडु से खेलना शुरू किया था, लेकिन किसे पता था कि, मुरली अपने दोस्त की वाइफ से ही अफेयर चलाने लगेंगे। जब दिनेश को अपनी वाइफ और मुरली के रिलेशनशिप के बारे में पता चला, तो वो बिल्कुल टूट गए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी पहली वाइफ निकिता को तलाक दे दिया था। कहा जाता है कि, जब दिनेश ने निकिता को तलाक दिया था, उस वक्त वो प्रेग्नेंट थीं। बहरहाल, दिनेश से अलग होने के बाद निकिता ने बिना देर किए उसी साल अपने बॉयफ्रेंड मुरली विजय संग शादी कर ली। उनका एक बेटा है, जिसका नाम नवीन मुरली विजय है।

Dipika Pallikal Wished Hubby Dinesh Karthik Happy 33rd Birthday

(ये भी पढ़ें- केएल राहुल से लेकर शुभमन गिल तक ये क्रिकेटर्स किसको कर रहे हैं डेट! जानें इसके बारे में)

कौन हैं दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल?

दीपिका पल्लीकल एक भारतीय पेशेवर स्क्वैश खिलाड़ी हैं। वह PSA महिला रैंकिंग में टॉप 10 में पहुंचने वाली पहली भारतीय हैं। दीपिका तब सुर्खियों में आईं, जब उन्होंने तीन WISPA टूर टाइटल का खिताब जीता था। अंडर 19 की कैटेगरी में उन्हें नंबर वन महिला स्क्वैश खिलाड़ी का दर्जा दिया गया था। दीपिका ने अपने करियर में WSA के 7 खिताब अपने नाम किए हैं।

Dinesh Karthik And Wife, Dipika Pallikal Welcome Twin Boys

दिनेश और कार्तिक की पहली मुलाकात एक जिम में हुई थी। दोनों एक ही कोच बश शंकर से फिटनेस सेशन ले रहे थे। अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए दीपिका ने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘दिनेश ने मुझे डायरेक्ट डिनर पर प्रपोज किया था। इसके बाद जब मैं घर गई, तो मैंने अपने पेरेंट्स को सब कुछ बता दिया था। वे भी बहुत हैरान हुए थे, क्योंकि दिनेश पहले से शादीशुदा थे और दूसरा वो हिंदू थे। दिनेश के प्रपोज करने के बाद मेरी मां ने उनसे मुलाकात की और मां को दिनेश पसंद आए। 8 महीने तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद हमने सगाई कर ली। फिर 3 साल बाद यानी 2015 में हमने शादी की थी।’ 

Dinesh Karthik And Wife, Dipika Pallikal Welcome Twin Boys

दिनेश और दीपिका ने हिंदू व क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के बाद दिनेश की किस्मत चमक गई। साल 2018 में निदहास ट्रॉफी के फाइनल में आखिरी बॉल पर छक्के जड़कर कमाल कर दिया था। इसी साल उन्हें आईपीएल टीम 'कोलकाता नाइट राइडर्स' का वाइस कैप्टन बनाया गया था। 

Dinesh Karthik And Wife, Dipika Pallikal Welcome Twin Boys

फिलहाल, दिनेश को पिता बनने पर हम भी उन्हें ढेर सारी बधाई देते हैं? तो आपको क्रि​केटर द्वारा शेयर की गई दोनों तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.