बड़े दिनों बाद मिले 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे, शेयर किया ये रोमांटिक वीडियो

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh lal yadav) उर्फ 'निरहुआ' ने हाल ही में आम्रपाली दुबे के साथ एक रोमांटिक वीडियो साझा किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। आइए दिखाते हैं वो वीडियो। 

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बड़े दिनों बाद मिले 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे, शेयर किया ये रोमांटिक वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh lal yadav) उर्फ 'निरहुआ' के नाम का डंका आज विदेशों तक गूंजता है। इनके गाए हुए गाने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से देखे-सुने व पसंद किए जाते हैं। यही नहीं, इनकी फिल्में भी भोजपुरी में सबसे ज्यादा कमाई करती हैं। निरहुआ की अधिकतर फिल्में उनकी साथी कलाकर और कथित गर्लफ्रेंड आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के साथ ही आती हैं। इन दोनों की जोड़ी ​को भोजपुरी में खूब पसंद किया जाता है। निरहुआ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन आम्रपाली दुबे के साथ पोस्ट साझा करते रहते हैं। यही वजह है कि ज्यादातर लोग आम्रपाली दुबे को ही उनकी पत्नी जानते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, निरहुआ की शादी हो चुकी है और उनके दो बच्चे भी हैं। हाल ही में उन्होंने आम्रपाली के साथ एक रोमांटिक वीडियो साझा किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो। 

दरअसल, दिनेश लाल यादव ने 1 अक्टूबर 2020 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में दोनों ''चल ले चलें तुम्हें तारों के शहर में, धरती पे ये दुनिया हमें प्यार न करने देगी।'' गाने पर परफॉर्म कर रहे हैं। वीडियो देखकर हर कोई इस कपल की कमेस्ट्री को जान व समझ सकता है। हालांकि, ये वीडियो उन्होंने अपनी फिल्म 'आयी मिलन की रात' को प्रमोट करने के लिए शेयर किया है। (ये भी पढ़ें: पवन सिंह की पर्सनल लाइफ: पहली शादी के कुछ ही दिन बाद पत्नी ने कर ली थी आत्महत्या, ऐसी है स्टोरी)   

दरअसल, कोरोना वायरस की वजह से इस फिल्म की शूटिंग लेट हो गई थी, जो अब शुरू हो गई है। इस फिल्म में उनके साथ आम्रपाली दुबे भी नजर आएंगी। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं। आम्रपाली ने अपने इंस्टा स्टोरी पर निरहुआ की एक फोटो शेयर करते हुए 'मॉय हीरो' लिखा है। 

वैसे, इस आनस्क्रीन कपल की कमेस्ट्री फैंस को खूब पसंद की जाती है। वहीं, अगर हम आम्रपाली और निरहुआ के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नजर डालें तो दोनों ही आए दिन एक-दूसरे के साथ तस्वीरें व वीडियो शेयर करते रहते हैं। (ये भी पढ़ें: आम्रपाली नहीं, ये हैं भोजपुरी एक्टर 'निरहुआ' की वाइफ, जानें इनकी लव लाइफ के बारे में)

आम्रपाली के साथ उड़ती रहती है डेटिंग की अफवा​ह

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ने कई भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया। निरहुआ ने कई हिट फिल्में दी। इसके बाद निरहुआ ने साल 2015 में आम्रपाली दुबे के साथ पहली फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' की थी। ये फिल्म भी एक रोमांटिक लव स्टोरी थी, जो दर्शकों को काफी पसंद आई। फिर क्या, दोनों ने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दी और अब तक दोनों ने लगभग 20 फिल्में और कई एलबम में साथ काम किया है। दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है, यहां तक कि लोग इनकी जोड़ी को लोग रियल लाइफ के पति-पत्नी के रूप में जानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।

आम्रपाली की उम्र करीब 33 साल हो चुकी है, लेकिन अभी भी उन्होंने शादी नहीं की है। खबरों की मानें तो आम्रपाली इस वक़्त दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ रिलेशनशिप में हैं। कहा तो ये भी जाता है कि आम्रपाली और निरहुआ दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और इस बात को हवा इनके इंस्टाग्राम अकाउंट से मिलती है। आम्रपाली के इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फोटोज अगर किसी की हैं, तो वो निरहुआ की हैं। वहीं, निरहुआ के इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा पोस्ट्स आम्रपाली के साथ हैं या आम्रपाली के लिए हैं। फैंस और इंडस्ट्री से इन दोनों की शादी की गॉसिप भी सामने आती रहती हैं। हालांकि, हम इस बात की पुष्टि नहीं करते हैं। (ये भी पढ़ें: आम्रपाली दुबे की लाइफ स्टोरी: अभी तक नहीं की है शादी, 'निरहुआ' के ही साथ क्यों जुड़ता है नाम?)

​वैसे, आपको भोजपुरी इंडस्ट्री की ये जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: निरहुआ, आम्रपाली)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.