'रामायण' फेम Dipika Chikhlia फिर बनीं 'सीता', 'लव कुश कांड' वाली साड़ी पहन शेयर किया वीडियो

हाल ही में, 'रामायण' फेम दीपिका चिखलिया ने 'सीता' वाली साड़ी पहनकर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह भगवान राम की भक्ति में लीन दिख रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

'रामायण' फेम Dipika Chikhlia फिर बनीं 'सीता', 'लव कुश कांड' वाली साड़ी पहन शेयर किया वीडियो

अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia) स्टारर रामानंद सागर की 'रामायण' को दर्शकों का अपार प्यार मिला है। इस पौराणिक शो में अरुण ने भगवान 'राम' और दीपिका ने माता 'सीता' का किरदार निभाया है। कोरोना महामारी के समय हुए लॉकडाउन में शो को दोबारा प्रसारित किया गया था। उस समय शो ने सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीवी शो का रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, राम-सीता बने अरुण और दीपिका को फिर से दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस बीच, दीपिका ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 'सीता' बनीं नजर आ रही हैं।

दीपिका ने 'सीता' बन शेयर किया वीडियो

29 मार्च 2023 को टीवी एक्ट्रेस दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गेरुआ रंग की साड़ी पहने हुए सीता के किरदार में नजर आ रही हैं। नो-मेकअप लुक में मांग में सिंदूर और माथे पर लाल टीका लगाए हुए उनके चेहरे की आभा देखने लायक है। वीडियो में वह भगवान राम-लक्ष्मण और सीता की मूर्ति के सामने उनकी भक्ति में रमी हुई नजर आ रही हैं। हालांकि, इन सबमें जो सबसे खास है, वह है उनकी साड़ी। 

dipika chikhlia

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जी हां! दरअसल, उनकी यह साड़ी बेहद खास है, क्योंकि यह वही साड़ी है, जो उन्होंने 'रामायण' में 'लव-कुश कांड' के दौरान पहनी थी। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा करते हुए वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ''पार्ट 3 फाइनल... शेयर करना चाहती थी... यह वही साड़ी है, जो मैंने लव कुश कांड के दौरान पहनी थी।'' रामानंद सांगर की 'रामायण' के किरदारों के रियल लाइफ पार्टनर, जानें कौन हैं 'राम' और 'रावण' की पत्नी

फैंस ने की दीपिका की तारीफ

जैसे ही दीपिका ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया, वैसे ही फैंस ने उनपर अपना प्यार बरसाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'हम तो आप ही को भगवान मानते हैं।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'जब भी सीता माता को याद करो, आप ही का चेहरा सामने आता है।' यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स। टीवी सीरियल रामायण में 'सीता' बनीं दीपिका चिखलिया की रियल लाइफ के 'राम' से ऐसे हुई थी मुलाकात

dipika

dipika

लॉकडाउन में ‘रामायण’ ने बनाया था रिकॉर्ड

बता दें कि रामानंद सागर की 'रामायण' को दर्शकों ने इतना पसंद किया था कि लोग अरुण और दीपिका को ही असली राम और सीता मानने लगे थे। इतना ही नहीं, दोनों के राम और सीता बने कैलेंडर की लोग पूजा तक करते थे। इसके अलावा, जब तीन साल पहले कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन में 'रामायण' को फिर से प्रसारित किया गया, तो इसे सबसे ज्यादा देखा गया था। इसी के साथ यह टीवी पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया था।

ramayan

शो में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया के अलावा सुनील लहरी, अरविन्द त्रिवेदी, समीर राजदा, मूलराज राजदा, दारा सिंह जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी अहम भूमिका निभाई थी। फिलहाल, दीपिका के इस वीडियो पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.