शोएब इब्राहिम के बर्थडे पर वाइफ दीपिका ने दिया 77 हजार रुपए का गिफ्ट, देखकर खुश हुए एक्टर

हाल ही में, एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपना 35वां जन्मदिन मनाया, इस खास मौके पर उनकी वाइफ व एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने गिफ्ट में उन्हें 'गुच्ची' के महंगे जूते दिए हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

शोएब इब्राहिम के बर्थडे पर वाइफ दीपिका ने दिया 77 हजार रुपए का गिफ्ट, देखकर खुश हुए एक्टर

टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) को पहचान 'ससुराल सिमर का' से मिली थी। इसी शो में उनकी मुलाकात एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम (Dipika Kakar Ibrahim) से हुई थी। यहीं से दोनों एक-दूसरे के करीब आए और आज दोनों एक खुशहाल शादीशुदा जीवन बिता रहे हैं। हाल ही में, एक्टर ने अपना 35वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनकी लविंग वाइफ ने उन्हें एक बेहद महंगा तोहफा दिया। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

shoaib

पहले ये जान लीजिए कि, शोएब और दीपिका की शादी 22 फरवरी 2018 को हुई थी। ये शादी इस्लामिक रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के इतने सालों बाद भी इनका प्यार वैसा ही बना हुआ है। इनके चाहने वालों की संख्या करोड़ों में हैं। अक्सर इनकी प्रेग्नेंसी की खबरें आती रहती हैं, जिन्हें ये कपल सिरे से खारिज कर देता है।

shoaib

(ये भी पढ़ें- प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने मंगेतर सनी कपूर की दादी के सामने किया था शादी का नाटक, अब किया खुलासा)

आइए आपको बताते हैं दीपिका ने शोएब को गिफ्ट में क्या दिया। दरअसल, 20 जून 2022 को शोएब ने अपना 35वां जन्मदिन मनाया। ये खास दिन एक्टर ने अपने परिवार के साथ बिताया और एंजॉय किया। इसका वीडियो उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

shoaib

वीडियो की शुरुआत केक काटने की रस्म से होती है और इसके बाद उन्हें गिफ्ट्स मिलते हैं। सबसे भावुक पल वह था, जब शोएब ने अपने पिता का हाथों से लिखा हुआ नोट पढ़ा। हालांकि, सबसे खास और महंगा गिफ्ट उनकी वाइफ दीपिका ने दिया, जिसे देखकर वह दंग रह गए। उनकी पत्नी ने उन्हें बहुत महंगे 'गुच्ची' के जूते दिलवाए थे।

shoaib

शोएब ने जैसे ही बैग देखा वह भावुक हो गए। हालांकि, दीपिका ने व्यक्त किया कि, कैसे वह उनके लिए Balenciaga के जूते खरीदना चाहती थीं, लेकिन भारत में इसकी कोई दुकान नहीं थी। इसलिए उन्होंने गुच्ची के जूते गिफ्ट किए। बता दें कि, इन जूतों की कीमत 77 हजार रुपये है।

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने लंदन में ससुरालवालों के साथ किया डिनर, ननद-देवर संग की खूब मस्ती)

फिलहाल, हम भी शोएब इब्राहिम को उनके जन्मदिन की बधाई देते हैं। वैसे, आपको दीपिका द्वारा दिया गया बर्थडे गिफ्ट कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.