पति शोएब इब्राहिम संग कुछ यूं नजर आईं दीपिका कक्कड़, देखिए कैसे एक्ट्रेस ने खास पल को किया एंजॉय

दीपिका कक्कड़ इब्राहिम (Dipika Kakar Ibrahim) की पति शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रहे हैं। यहां देखिए तस्वीरें।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

पति शोएब इब्राहिम संग कुछ यूं नजर आईं दीपिका कक्कड़, देखिए कैसे एक्ट्रेस ने खास पल को किया एंजॉय

टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में शुमार दीपिका कक्कड़ इब्राहिम (Dipika Kakar Ibrahim) और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) हमेशा सुर्ख़ियों में रहते हैं। दोनों अक्सर ही एकसाथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आते हैं। वहीं, फैंस के बीच इनकी तस्वीरें और वीडियोज काफी तेजी से वायरल भी होते हैं। कुछ ऐसा ही इस बार भी हुआ है। एक बार फिर दीपिका और शोएब फैंस को कपल गोल्स देते हुए नजर आए। उनकी कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं। फैंस दीपिका और शोएब की नई तस्वीरें को काफी पसंद कर रहे हैं और अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि दोनों एक-दूसरे से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं।

आमतौर पर दीपिका और शोएब एक-दूसरे के साथ काफी तस्वीरें शेयर करते हैं। दोनों मौका मिलने पर हमेशा साथ रहते हैं। अपने-अपने बिजी शेड्यूल के बीच में से दोनों एक-दूसरे के लिए समय निकाल ही लेते हैं। यही नहीं, दीपिका जितनी अच्छी पत्नी हैं, वो उतनी ही बेहतरीन बहू भी हैं। दीपिका को अक्सर अपने सास-ससुर और ननद के साथ मजे करते हुए देखा जाता है। दीपिका अपने सास-ससुर और ननद की हर जरुरत का ख़ास ख्याल रखती हैं। उनके सास-ससुर और ननद भी उनको उतना ही मानते हैं। (ये भी पढ़ें: हो गया खुलासा! आदित्य नारायण संग इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगी नेहा कक्कड़, ये रहा सबूत)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

वैसे हाल ही में दीपिका कक्कड़ ने पति शोएब इब्राहिम के साथ नई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इन तस्वीरों में शोएब और दीपिका एकसाथ ‘टी-टाइम’ एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ दीपिका ने एक क्यूट कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है कि, ‘मुझे हमारी टी-डेट्स से प्यार है।’ वहीं, फैंस दोनों की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। वैसे ये बात तो माननी पड़ेगी कि दोनों एकसाथ काफी क्यूट लगते हैं और फैंस को कपल गोल्स देने से पीछे नहीं हटते। मालूम हो, दीपिका और शोएब साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। (ये भी पढ़ें: फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर शादी की अटकलों के बीच अख्तर परिवार संग किए गए स्पॉट, देखिए तस्वीरें)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

आपको बता दें कि शोएब इब्राहिम दीपिका कक्कड़ के दूसरे पति हैं। दीपिका की पहली शादी साल 2013 में रौनक सैमसन से हुई थी। हालांकि, ये शादी ज्यादा समय तक चल नहीं पाई और साल 2015 में हो दोनों का तलाक हो गया। मगर अब दीपिका शोएब इब्राहिम के साथ काफी खुश हैं। वहीं, दीपिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इस समय कहां हम कहां तुम (Kahaan Hum Kahaan Tum) में सोनाक्षी के किरदार में नजर आ रही हैं। (ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13: आकांशा पुरी के सामने पारस छाबड़ा ने किया खुलासा, बताया माहिरा शर्मा संग रिश्ते का सच)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

दीपिका और शोएब अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी हैं, लेकिन दोनों एक-दूसरे के लिए समय जरुर निकालते हैं। ऐसे में ये बात तो हम भी कहेंगे कि दीपिका और शोएब एक परफेक्ट कपल हैं। वैसे आपको शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की जोड़ी कैसी लगती है, हमें इस बारे में बताना ना भूलें। साथ ही, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.