'तोरबाज' फेम गिरीश मलिक के 17 साल के बेटे का 5वीं फ्लोर से गिरने से निधन, होली खेलकर लौटा था घर

बॉलीवुड डायरेक्टर गिरीश मलिक के 17 साल के बेटे मनन मलिक की अपने घर की 5वें फ्लोर से गिरकर मौत हो गई। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

'तोरबाज' फेम गिरीश मलिक के 17 साल के बेटे का 5वीं फ्लोर से गिरने से निधन, होली खेलकर लौटा था घर

18 मार्च 2022 को होली के मौके पर जहां पूरा देश रंगों में डूबा हुआ था, इस बीच, बी-टाउन से आई एक खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की फिल्म ‘तोरबाज’ के डायरेक्टर गिरीश मलिक (Girish Malik) के घर में होली का दिन उस वक्त शोक में बदल गया, जब उनके बेटे मनन मलिक (Manan Malik) का निधन हो गया।

Director Girish Malik

जी हां, गिरीश मलिक के 17 साल के बेटे मनन मलिक का बीते दिन यानी 18 मार्च 2022 को होली के मौके पर निधन हो गया। बताया जा रहा है कि, बिल्डिंग के 5वें फ्लोर से गिरकर उनकी मौत हो गई। ये घटना गिरिश के अंधेरी वाले घर पर घटित हुई। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि, मनन ने कूदकर जान दी है या गलती से गिर गए हैं।

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग अमेरिका में मनाई 'देसी होली', पति ने एक्ट्रेस को धोखे से लगाया रंग)

Director Girish Malik

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमारत फेम एडलैब्स के सामने ओबेरॉय स्प्रिंग्स है, जहां मनन ए-विंग में रहते थे। एक सूत्र ने ‘ई-टाइम्स’ को बताया कि, मनन होली खेलने गए थे और वह दोपहर में किसी समय घर लौटे और तभी ये घटना हुई। मनन को कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वह नहीं बच सके। एक जर्नलिस्ट के मुताबिक, ये घटना करीब 5 बजे की है।

Girish Malik

‘ई-टाइम्स’ ने जब फिल्म ‘तोरबाज’ में गिरीश मलिक के साथी पुनीत सिंह से बात की,, तब उन्होंने इस दुखद खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “श्री मलिक के बेटे का निधन हो गया है, लेकिन मैं इस समय कुछ नहीं कह सकता कि, वास्तव में क्या हुआ था। हम बोलने की स्थिति में नहीं हैं।”

Girish Malik

इस दुखद खबर ने सभी को हैरत में डाल दिया है और बी-टाउन में शोक की लहर दौड़ गई है। ‘तोरबाज’ के एक्टर संजय दत्त को भी इससे गहरा झटका लगा है। फिल्म के प्रोड्यूसर राहुल मित्रा ने मीडिया संग बातचीत में कहा है कि, संजू काफी हैरान और दुखी हैं।

Sanjay Dutt with Girish Malik

(ये भी पढ़ें- भारती सिंह ने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें कीं शेयर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं कॉमेडियन)

फिलहाल, हम मनन को नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हैं और मलिक परिवार के लिए इस गहरी क्षति से उबरने की प्रार्थना करते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.