टाइगर श्रॉफ के 32वें बर्थडे पर रूमर्ड GF दिशा पाटनी ने शेयर किया वीडियो, बताया 'सबसे सुंदर आत्मा'

हाल ही में, एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ को 32वें बर्थडे पर बधाइयां दी हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

टाइगर श्रॉफ के 32वें बर्थडे पर रूमर्ड GF दिशा पाटनी ने शेयर किया वीडियो, बताया 'सबसे सुंदर आत्मा'

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपनी एक्टिंग, एक्शन और अपने डांस मूव्स से हमेशा लोगों का दिल जीतते नजर आते हैं। फिल्म ‘हीरोपंती’ से डेब्यू करने वाले टाइगर ने कुछ सालों में ही ‘बागी’, ‘बागी 2’, ‘बागी 3’ और ‘वॉर’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार परफार्मेंस से एक अलग पहचान बना ली है।

Tiger Shroff

आज यानी 2 मार्च 2022 को अभिनेता 32 साल के हो गए हैं और इस खास मौके पर न केवल उनकी फैमिली, बल्कि उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी (Disha Patani) ने भी खास अंदाज में अभिनेता को जन्मदिन की बधाई दी है। बता दें कि, टाइगर श्रॉफ का नाम काफी समय से दिशा के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, कपल एक-दूसरे को हमेशा अपना बेस्ट फ्रेंड बताते हैं।

(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय ने पहनी 86,000 हजार की शिफॉन साड़ी, इयररिंग्स और चोटी में बंधे बाल ने खींचा ध्यान)

Tiger Shroff with rumoured GF Disha patani

दिशा पाटनी ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड टाइगर को बर्थडे विश करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टाइगर स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, “हैप्पिएस्ट बर्थडे मेरे बेस्ट फ्रेंड। अपनी कड़ी मेहनत और खूबसूरत आत्मा से हम जैसे लाखों लोगों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद। आप बहुत खूबसूरत हैं।”

टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने अपने भाई के साथ एक प्यारी फोटो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी शेयर की है। फोटो में कृष्णा अपने भाई को अपने कंधे पर उठाए हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ कृष्णा ने कैप्शन में लिखा, “हमेशा आपको ऊपर उठाने के लिए आसपास रहूंगी। आपको हर दिन सेलिब्रेट करने की जरूरत है। सबसे खूबसूरत आत्मा को हैप्पी बर्थडे। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं।”

Tiger Shroff with his sister Krishna

(ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर की बहन की मेहंदी-चूड़ा रस्म की झलकियां आईं सामने, खूबसूरत दिखीं सनाह कपूर)

वहीं, टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने भी अपने बेटे को बर्थडे विश करते हुए एक अनदेखी तस्वीर अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की है। ये फोटो अभिनेता के बचपन की है। फोटो देखकर लग रहा है कि, टाइगर ने अपनी मां आयशा के मंगलसूत्र को अपने हाथ से पकड़ा है और आयशा इसे हटाती नजर आ रही हैं। इसके साथ आयशा ने कैप्शन में लिखा है, “अनंत काल के लिए प्यार मेरे लड़के।”

Tiger Shroff with his Mom Ayesha

(ये भी पढ़ें- अफसाना खान 'सिंदूर' लगाने पर हुईं बेरहमी से ट्रोल, नेटिजंस बोले- 'शर्म आनी चाहिए')

फिलहाल, हम भी टाइगर को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.