कार्तिक आर्यन की बर्थडे पार्टी में दिशा पाटनी 'मिस्ट्री मैन' संग हुईं स्पॉट, नेटिजन ने कहा- 'नया BF'

हाल ही में, एक्ट्रेस दिशा पाटनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं, जिस पर अब नेटिजंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

कार्तिक आर्यन की बर्थडे पार्टी में दिशा पाटनी 'मिस्ट्री मैन' संग हुईं स्पॉट, नेटिजन ने कहा- 'नया BF'

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) अपने ड्रेसिंग सेंस और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, इसके अलावा वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ रिश्ते को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती थीं, लेकिन अब जबकि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है, तो खबरें हैं वह किसी को डेट कर रही हैं। हाल ही में, वह एक्टर कार्तिक आर्यन की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थीं, जहां वह अपने उस मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं, जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के नए अफेयर से जुड़े कमेंट किए जा रहे हैं।

disha patani

(दिशा और टाइगर के ब्रेकअप की यह थी वजह, जानने के लिए पढ़ें ये खबर)

दरअसल, 22 नवंबर 2022 की रात को एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपने बर्थडे की ग्रैंड पार्टी रखी थी, जिसमें उनके सेलेब्स दोस्त शामिल हुए थे। इनमें दिशा पाटनी भी शामिल थीं। बॉडी-हगिंग ड्रेस में दिशा बेहद खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन यह उनका मिस्ट्री मैन था, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि दिशा के साथी ने उनके लिए कार का दरवाजा खोला। इसके बाद दिशा कार से नीचे उतरीं और पैपराजी को पोज देते हुए पार्टी हॉल में चली गईं। इस दौरान उस व्यक्ति ने हल्के नीले रंग की रिप्ड डेनिम के साथ एक सफेद बटन-डाउन शर्ट पहनी थी। उन्होंने व्हाइट शूज से अपने लुक को कंप्लीट किया था। वैसे, कहने की जरूरत नहीं कि वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति काफी हैंडसम लग रहा था।

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

मिस्ट्री मैन के साथ दिशा का वीडियो वायरल होने के बाद उनके फैंस काफी खुश हो गए। हालांकि, कई लोग अभिनेत्री को ट्रोल करने के लिए आ गए और टाइगर श्रॉफ से जुड़े कमेंट्स करने लगे। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "टाइगर को बचाओ प्लीज।" वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "टाइगर किधर है।" वहीं, कई नेटिजंस ने पूछा कि दिशा के साथ दिख रहा यह व्यक्ति कौन है। यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

cmt

cmt

cmt

tiger

cmt

कौन है ये मिस्ट्री मैन?

disha

वैसे, अगर आपके मन में भी यह सवाल है कि दिशा के साथ दिख रहा ये मिस्ट्री मैन कौन है, तो इसका जवाब हमारे पास है। दरअसल, वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम एलेक्जेंडर एलेक्स इलिच है। पेशे से वह एक अभिनेता और मॉडल हैं, जो दिशा के साथ एक अच्छा रिश्ता साझा करते हैं। इससे पहले भी उन्होंने दिशा पाटनी के साथ कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं। मिरर सेल्फी से लेकर वीडियो तक, एलेक्जेंडर की कई हालिया पोस्ट में दिशा शामिल हैं। 

disha patani

इन दिनों दिशा और एलेक्जेंडर के अफेयर की भी चर्चा है। हालांकि, इस पर अभी एक्ट्रेस की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल, आपका इस वायरल वीडियो पर क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.