टाइगर श्रॉफ से जल्द शादी करना चाहती थीं दिशा पाटनी! ब्रेकअप की वजह आई सामने

हाल ही में, बॉलीवुड स्टार्स टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के ब्रेकअप की वजह सामने आई है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

टाइगर श्रॉफ से जल्द शादी करना चाहती थीं दिशा पाटनी! ब्रेकअप की वजह आई सामने

बॉलीवुड स्टार्स टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पाटनी (Disha Patani) का ब्रेकअप बी-टाउन में चर्चा का विषय बना हुआ है। खबरें हैं कि, 6 साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों अलग हो गए हैं। अब 'ETimes' ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया है कि, आखिर दिशा और टाइगर का ब्रेकअप क्यों हुआ है।

disha tiger

पहले ये जान लीजिए कि, 'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट में कहा गया था कि, टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का ब्रेकअप हो गया है। लीडिंग पोर्टल ने एक्टर के एक करीबी दोस्त के हवाले से बताया था कि, अब दिशा और टाइगर साथ नहीं हैं। हालांकि, ये खबर महज अफवाह है या सच, इसकी जानकारी सामने नहीं आई थी, लेकिन अब 'ETimes' ने ब्रेकअप की वजह बताते हुए इन खबरों की पुष्टि की है। 

disha tiger

दरअसल, एक्स कपल के एक दोस्त ने 'ईटाइम्स' के साथ बातचीत में कहा, "जब से टाइगर ने अपने माता-पिता जैकी और आयशा से अलग रहना शुरू किया है, तब से दिशा और टाइगर लगभग एक साथ रह रहे थे। उन्हें साथ रहते हुए बहुत समय हो चुका था और अब दिशा को महसूस होने लगा था कि, उन्हें शादी के बंधन में बंध जाना चाहिए।"

disha tiger

इसी इंटरव्यू में सूत्र के हवाले से आगे कहा गया है, ''दिशा ने टाइगर को यह बात बताई थी, लेकिन टाइगर ने इसे टाल दिया। बेशक, उन्होंने कई बार एक्टर से ये कहा होगा, लेकिन हर बार, टाइगर की प्रतिक्रिया 'नहीं, अभी नहीं' थी। दिशा शादी करना चाहती थीं, लेकिन टाइगर फिलहाल शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार नहीं थे।"

tiger disha

जब एक्स कपल के दोस्त से पूछा गया कि, दिशा ने ब्रेकअप को कैसे लिया? इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "दिशा ने इसे पॉजिटिव तरह से लिया है। वह नाराज नहीं हैं। साथ ही, कौन जानता है कि, वे कुछ समय बाद एक साथ हो जाएं।" 

disha tiger

(ये भी पढ़ें- 'पांड्या स्टोर' फेम अक्षय खरोदिया ने पत्नी को विश किया बर्थडे, फैमिली फोटो शेयर कर लिखा लवली नोट)

गौरतलब है कि, जैकी श्रॉफ ने मार्च 2022 में मीडिया के साथ बातचीत में साफ तौर पर कह दिया था कि, टाइगर की जल्द शादी करने की कोई योजना नहीं है। यही वह समय था जब खबरें तेजी से उड़ने लगी थीं कि, टाइगर और दिशा पति-पत्नी बनने की योजना बना रहे हैं। जैकी ने कहा था, ''टाइगर ने शादी कर ली है, अपने काम से। टाइगर अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं।'' इसी दौरान उन्होंने ये भी कहा था कि, हो सकता है दोनों शादी करें या फिर जीवनभर दोस्त ही बने रहें।

jackie shroff

(ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ-दिशा के ब्रेकअप पर जैकी श्रॉफ ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'वे दोनों दोस्त रहे हैं लेकिन..')

जैकी ने 27 जुलाई 2022 को 'टाइम्स ऑफ इंडिया' से बात करते हुए बेटे टाइगर और दिशा के ब्रेकअप पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था, "देखिए, ये उन पर निर्भर करता है कि, वे साथ हैं या नहीं, वे एक-दूसरे के साथ कंपैटिबल हैं या नहीं। ये उनकी लव स्टोरी है, जैसे मेरी और मेरी पत्नी (आयशा) की अपनी एक लव स्टोरी है।''

tiger-disha

(ये भी पढ़ें- डिंपी गांगुली तीसरी बार बनीं मांः बेटे ऋशान का किया स्वागत, नेचुरल वॉटर डिलीवरी पर लिखा नोट)

फिलहाल, टाइगर और दिशा के ब्रेकअप पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.