टाइगर श्रॉफ की मां आयशा के बर्थडे पर रूमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने शेयर किया प्यारा पोस्ट

हाल ही में, बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ के बर्थडे पर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने खास पोस्ट किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

टाइगर श्रॉफ की मां आयशा के बर्थडे पर रूमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने शेयर किया प्यारा पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की मां आयशा श्रॉफ आज यानी 5 जून 2022 को अपना 62वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में उनके बेटे टाइगर और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी (Disha Paatani) ने उनके लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

Jackie with wife Ayesha

पहले ये जान लीजिए कि, 5 जून 1960 को बंगाली पिता रंजन दत्त के घर में जन्मी आयशा ने मनीला में 'मिस यंग वर्ल्ड प्रतियोगिता' में पार्टिसिपेट किया था, लेकिन वो फाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाईं। हालांकि, इस दौरान वो कंटेस्टेंट्स में सबसे पॉपुलर गर्ल चुनी गई थीं। आयशा अपने समय में बतौर मॉडल काफी सफल रही हैं। इसी दौरान वो बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ के प्यार में पड़ गई थीं। जैकी और आयशा ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था और इसके बाद दोनों ने  5 जून 1987 को शादी कर ली थी। इस कपल के दो बच्चे हैं, जिनका नाम टाइगर श्रॉफ (बॉलीवुड एक्टर) और कृष्णा श्रॉफ है।

(ये भी पढ़ें- विक्की कौशल ने पत्नी कैटरीना संग अपनी मैरिड लाइफ पर कहा- 'जिंदगी सुकून भरी चल रही है')

Jackie with wife Ayesha

टाइगर ने अपनी मां के साथ अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। मां के साथ फोटो शेयर करते हुए टाइगर ने कैप्शन में लिखा है, “पूरी दुनिया में सबसे अच्छी मां को जन्मदिन मुबारक हो। बहुत प्यार करता हूं मम्मा।”

Tiger with mother Ayesha

दिशा पटानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आयशा श्रॉफ की हैप्पी तस्वीरें साझा कीं और लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं आंटी। आप सबसे अद्भुत इंसान हैं @ayeshashroff।" दिशा ने आगे कहा, "और अंदर से सबसे खूबसूरत @ayeshashroff आपके सभी बिना शर्त प्यार के लिए धन्यवाद, लव यू।"

Tiger's mother Ayesha

Tiger's mother Ayesha

कृष्णा श्रॉफ ने अपनी मां को बर्थडे विश करते हुए उनके साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें मां बेटी एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “मेरी हर चीज के लिए सबसे अच्छे दिन। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।”

Krishna Shroff with Ayesha

(ये भी पढ़ें- आदित्य नारायण की पत्नी श्वेता और बेटी त्विषा के फोटोशूट का वीडियो आया सामने, देखें क्यूट मोमेंट्स)

फिलहाल, हम भी आयशा को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। वैसे, आपको आयशा श्रॉफ के लिए किए पोस्ट्स कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.