advt
टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Ye Rishta Kya Kehlata Hai) फेम एक्ट्रेस दिव्या भटनागर (Divya Bhatnagar) इन दिनों कोरोना महामारी से जूझ रही हैं और उनकी हालत काफी सीरियस है। वो इस समय मुंबई के गोरेगांव स्थित SRV अस्पताल में एडमिट हैं, और नाजुक कंडीशन के चलते दिव्या की मां दिल्ली से अपनी बेटी की देखभाल के लिए आई हैं। इस बीच एक्ट्रेस की मां ने एक ऐसी बात बताई है, जिसने एक्ट्रेस के फैंस को हैरान कर दिया है।
advt
इस बारे में आगे बात करने से पहले आपको ये बता देते हैं कि दिव्या भटनागर ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'उड़ान', 'जीत गई तो पिया मोरे', 'विष' जैसे कई लोकप्रिय धारावाहिकों में अहम भूमिकाएं निभाई हैं। एक्ट्रेस ने दिसंबर 2019 में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड गगन (Gagan) से शादी कर ली थी। गगन उर्फ गबरु और दिव्या पिछले पांच साल से रिलेशनशिप में थे। वहीं, 2015 में दोनों ने सगाई की थी। शादी मुंबई के एक गुरुद्वारे में उनके करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी। लेकिन, दोनों की इस शादी में उनके परिवार वाले शामिल नहीं हुए थे। (ये भी पढ़ें:सना खान ने अपने शौहर को बुरी नजर से बचाने के लिए किया ये काम, लेटेस्ट वीडियो में दिखी झलक)
advertisement
advt
अब आपको बताते हैं कि दिव्या की मां ने अपनी बेटी से जुड़ी क्या जानकारी दी है? दरअसल, मिसेज भटनागर ने ‘ईटाइम्स’ को बताया, “दिव्या का बॉडी टेम्प्रेचर पिछले छह दिनों से हाई था। वो काफी असहज महसूस कर रही थीं। मैं दिल्ली से यहां आई और उनके लिए ऑक्सीमीटर ले कर आई थी। हमने उनके ऑक्सीजन लेवल्स चेक किए, जो 71 पर आ गए थे। वो अभी वेंटिलेटर पर हैं, अभी उनका ऑक्सीजन लेवल 84 है और उनकी हालत क्रिटिकल है। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।”
advt
लेकिन इस बीच एक सवाल फैंस के मन में कौंध रहा है कि आखिर दिव्या की इस नाजुक हालत में उनके पति गगन कहां हैं? इस प्रश्न का जवाब देते हुए एक्ट्रेस की मां ने दावा किया, “आपको कोई कुछ भी बताए, लेकिन अब सच बोलने का समय आ गया है। उसका हसबैंड फ्रॉड है। उन्होंने उसे छोड़ दिया है। उसने (दिव्या) हमें बिना बताए शादी कर ली थी। मुझे ये बात भी पता है कि शादी के बाद वो ओशिवारा में किसी छोटी जगह पर रह रही हैं। इससे पहले वो मीरा रोड पर एक बड़े घर में रहती थीं। उसने अपने पास्ट में काफी कुछ झेला है।”
advertisement
advt
इतना ही नहीं, अपने दामाद के बारे में बात करते हुए मिसेज भटनागर काफी गुस्से में आ गईं और बताया कि गगन की मां ने कुछ समय पहले बस इतना कहने के लिए ICU में फोन किया था कि ‘अगर आप लोगों को कुछ पैसे चाहिए तो बता देना’।
advt
एक्ट्रेस की मां ने ये भी खुलासा किया कि मौजूदा समय में उनकी मदद शशि-सुमीत प्रोडक्शन कर रहा है। दिव्या इस प्रोडक्शन के बैनर तले चल रहे सीरियल ‘तेरा यार हूं मैं’ में अहम भूमिका निभा रही हैं। इस मदद और सपोर्ट के लिए एक्ट्रेस की मां शशि-सुमीत प्रोडक्शन का शुक्रिया अदा करती भी नजर आईं। (ये भी पढ़ें: बिग बॉस 14 में नेहा कक्कड़ ने अपनी लव स्टोरी पर की बात, बताया कैसे हुईं रोहनप्रीत सिंह की दीवानी)
advertisement
advt
ये बात काफी कम लोग जानते होंगे कि दिव्या के पति गगन भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक हिस्सा है। वह प्रोडक्शन हाउस के लिए काम करते हैं और आर्टिस्ट को मैनेज करते हैं।
दिव्या और गगन की शादी के लिए एक्ट्रेस की मां बिल्कुल तैयार नही थीं और ये बात खुद दिव्या ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि हां वो थोड़ी नाराज हैं पर मुझे पता है कि सब ठीक हो जाएगा। एक पैरेंट्स के लिए उसके बच्चों की खुशी से बढ़कर कोई चीज नहीं होती है। मैंने गगन के साथ अपनी मां के यहां सरप्राइज विजिट करने का सोचा है, और मुझे पूरा विश्वास है कि वो हमें अपना जरूर आशीर्वाद देंगी। मैं इसके लिए बहुत घबराई हुई हूं और हमारे लिए ये एक इमोशनल पल होने वाला है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया था कि गगन और उन्होंने हर मुश्किल में एक-दूसरे का पूरा-पूरा साथ दिया है। (ये भी पढ़ें: राहुल रॉय की लव लाइफ: 3 रिलेशनशिप और 1 शादी टूटने के बाद इस सुपर मॉडल में मिला सच्चा प्यार)
फिलहाल, दिव्या के फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। तो आपकी दिव्या के पति के बारे में क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Get App
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Choose your device Android or IOS (Apple)
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Loading...