दिव्या खोसला डीप नेक ड्रेस पहनने पर हुईं ट्रोल, नेटिजंस ने पूछा- 'ऐसे कपड़े पहनती क्यों हो?'

हाल ही में, एक्ट्रेस दिव्या खोसला एक शॉर्ट व डीप नेक ड्रेस में प्रमोशन के लिए पहुंची थीं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर दिया। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

दिव्या खोसला डीप नेक ड्रेस पहनने पर हुईं ट्रोल, नेटिजंस ने पूछा- 'ऐसे कपड़े पहनती क्यों हो?'

बॉलीवुड एक्ट्रेस व 'टी-सीरीज' कंपनी का मालकिन दिव्या खोसला (Divya Khosla) अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। उनके फैंशन सेंस का भी हर कोई दीवाना है। 30 से ज्यादा की उम्र में भी वो इतने ग्लैमरस लुक में देखी जाती हैं कि, उनके फैंस के होश उड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ उनके नए गाने 'डिजाइनर' के सक्सेस पार्टी के दौरान हुआ था, जहां वो गोल्डन ड्रेस में पहुंची थीं। हालांकि, कुछ लोगों को उनकी ड्रेस खास पसंद नहीं आई और उन्हें ट्रोल कर दिया गया।

divya khosla

पहले ये जान लीजिए कि, दिव्या खोसला ने साल 2005 में टी-सीरीज म्यूजिक एंड फिल्म प्रोडक्शन कंपनी के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार से शादी रचाई थी। साल 2011 में इनके घर में एक बेटे ने जन्म लिया, जिसका नाम कपल ने रुहान कुमार रखा है। ये कपल बॉलीवुड की बेस्ट जोडियों में से एक है। आज भी दोनों कपल गोल्स देने में पीछे नहीं रहते हैं।

divya khosla

(ये भी पढ़ें- न्यासा देवगन बॉडीकॉन ड्रेस में पहुंचीं कनिका कपूर के रिसेप्शन में, तस्वीरें आईं सामने)

सबसे पहले बात करते हैं दिव्या खोसला के लुक की। दरअसल, दिव्या अपने गाने 'डिजाइनर' के प्रमोशन के दौरान गोल्डन कलर की ड्रेस और वेट हेयर में दिखाई दीं। इस टेक्सचर्ड आउटफिट की लेंथ घुटने तक थी, जो उनकी कर्वी बॉडी को और निखार रही थी। इतना ही नहीं इस ड्रेस के साइड में एक स्लिट भी थी, जो एक्ट्रेस को बोल्ड लुक दे रही थी। एक्ट्रेस इस डीप नेक ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही थीं। यहां देखें उनका लुक।

divya khosla

divya khosla

आफ्टर पार्टी दिव्या अपने फैंस से मिलने बाहर गईं और उनके साथ सेल्फी भी ली। हालांकि, इस दौरान वो अपनी ड्रेस के साथ कुछ असहज भी दिखाई दीं। वो अपनी डीप नेक ड्रेस को हाथ से छुपाती नजर आईं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

(ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक और बेटी आराध्या संग मनाया मां वृंदा का बर्थडे, शेयर कीं तस्वीरें)

ये वीडियो सामने आते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'वो अपनी ड्रेस के साथ अनकंफर्टेबल हैं।' अन्य ने सवाल पूछते हुए लिखा, 'ऐसे कपड़े पहनते ही क्यों हो, जब अपना शरीर हाथ से छुपाना पडे?' यहां देखें बाकी कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

divya khosla

divya khosla

divya khosla

divya khosla

divya khosla

divya khosla

(ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह 'चड्डी-बनियान' पहनने पर हुए ट्रोल, दीपिका पादुकोण से मिलने पहुंचे फ्रेंच रिवेरा)

फिलहाल, हमें तो दिव्या खोसला का हर लुक बेहद पसंद आता है। वैसे, एक्ट्रेस की ट्रोलिंग पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.