बेबी प्लानिंग कर रहे हैं दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया! 'बच्चे' को लेकर कही ये बात

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अपने बेबी को लेकर हालिया इंटरव्यू में बातचीत की है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

बेबी प्लानिंग कर रहे हैं दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया! 'बच्चे' को लेकर कही ये बात

टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' फेम दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को फैंस रील लाइफ में तो पसंद करते ही हैं, इसके साथ ही रियल लाइफ में भी उनसे बेहद प्यार करते हैं। दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दाहिया (Vivek Dahiya) की जोड़ी को भी लोग खूब पसंद करते हैं। दिव्यांका-विवेक अक्सर अपने फैंस के लिए कपल गोल्स सेट करते रहते हैं। शादी के चार साल बाद दिव्यांका और विवेक ने अपने बेबी को लेकर कुछ बातचीत की है। आइए जानते हैं इसके बारे में। (ये भी पढ़ें- अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने वैलेंटाइन डे पर शेयर कीं अपनी रोमांटिक डेट की झलकियां)

उससे पहले हम दोनों की खूबसूरत लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। दोनों की पहली मुलाकात टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी, जहां विवेक की पर्सनैलिटी देखकर दिव्यांका का उन पर क्रश आ गया था। दोनों के बीच सेट पर ही दोस्ती हुई और ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दिव्यांका और विवेक ने 8 जुलाई 2016 को शादी रचाई थी। उनकी शादी को काफी समय हो गया है, लेकिन दोनों अपने फैंस को एक परफेक्ट कपल गोल देने में बिल्कुल भी पीछे नहीं रहते हैं। 'वैलेंटाइन डे' के मौके पर दिव्यांका और विवेक ने एक इंटरव्यू दिया है।

दरअसल, 'वैलेंटाइन डे' के मौके पर दिव्यांका और विवेक ने ‘ई टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते को लेकर कई सारी बाते की हैं। जब उनसे पूछा गया कि लॉकडाउन का समय कई कपल्स के लिए बेहद बुरा रहा, तो क्या उनके साथ भी ऐसा हुआ? इस पर दिव्यांका ने जवाब देते हुए कहा, ‘दरअसल, विवेक और मैंने शादी से पहले कई पहलुओं पर चर्चा की थी। हमें पता था कि कुछ बड़ी चुनौतियां आएंगी और हमने इसे ऐसे ही लिया है। हां, शादी से पहले की अवधि में एक-दूसरे को समझना आसान नहीं है, लेकिन शादी के बाद हमने अपने रिश्ते को संभाला और कामयाब रहे। लॉकडाउन में आकर मुझे लगता है कि यह हम पर कठिन नहीं है। हम दोनों के बीच गहरी समझदारी है। जैसे कि मैं आपसे बात कर रही हूं, विवेक ने मेरे लिए कॉफी बनाई है। अगर वह व्यस्त होते हैं, तो मैं उन्हें आराम देने के लिए सबकुछ करती हूं। इतनी अच्छी अंडरस्टैंडिंग है हमारे बीच।' (ये भी पढ़ें- शादी करने के बारे में सोच रही हैं अर्शी खान, इंटरव्यू में घर बसाने को लेकर कही ये बात)

इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि वे एक-दूसरे को क्या कहकर बुलाते हैं। इस पर विवेक कहते हैं, ‘हम दोनों एक-दूसरे को बेबी कहकर बुलाते हैं और हम दोनों एक-दूसरे को इतना बेबी कहते हैं कि हमारा बच्चा भी कन्फ्यूज हो जाएगा।’ वहीं, जब उनके वैलेंटाइन प्लांस के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने कहा, ‘वह मुझे प्लानिंग करने की अनुमति नहीं देते हैं। वह शर्लक होम्स (Sherlock Holmes) होने के शौकीन हैं। मैं उनके लिए जो भी योजना बनाती हूं, वह उन्हें समझ जाते हैं, लेकिन हां, ये मुझे सरप्राइज देते हैं।’ (ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या संग मनाया वैलेंटाइन डे, फोटोज शेयर कर लिखा- 'मॉय डार्लिंग')

दोनों के इस स्टेटमेंट के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों बेबी प्लानिंग करने पर विचार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि दोनों ये खुशखबरी कब अपने फैंस के साथ साझा करते हैं। तो आपको दिव्यांका और विवेक की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- दिव्यांका)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.