दिव्यांका त्रिपाठी का शादी के बाद ऐसे हुआ था गृह प्रवेश, यहां देखिए वायरल हुईं उनकी अनदेखी तस्वीरें

टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) की शादी 8 जुलाई 2016 को हुई थी। उस वक्त उनकी शादी की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं, जिसके बाद अब देखिए उनकी गृह प्रवेश से जुड़ी हुई कुछ अनदेखी तस्वीरें।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

दिव्यांका त्रिपाठी का शादी के बाद ऐसे हुआ था गृह प्रवेश, यहां देखिए वायरल हुईं उनकी अनदेखी तस्वीरें

हमें जब भी किसी फिल्म या टेलीविजन सीरियल में साथ काम करने वाली जोड़ियों पसंद आती हैं तो हम ये उम्मीद करने लगते हैं कि काश ये रियल लाइफ में भी कपल होते। वैसे कभी-कभार ये ख्वाहिश पूरी भी हो जाती है। अब आप ये है मोहब्बतें के स्टार्स रह चुके विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी को ही देख लिजिए। किसी को भी इस बात का अंदाज नहीं था कि सेट पर एकसाथ काम करने वाले दो अजनबी एक-दूसरे के हमसफर बन जाएंगे। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) के फैंस की खुशी का ठिकाना उस वक्त बिल्कुल भी नहीं रहा जब दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों ने 8 जुलाई 2016 को शादी की थी। इस खास मौके पर टेलीविजन के कई सितारें शामिल होने पहुंचे थे। दोनों की शादी से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी के इतने सालों बाद भी लोगों के दिलों में उनकी शादी को लेकर एक खास जगह बनी हुई है। इस कपल के कई फैंस पेज बने हुए हैं, जोकि दोनों की कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। उन तस्वीरों में दिव्यांका और विवेक के प्यार की झलक साफ देखने को मिलती है। ऐसे में जब हमने भी विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी के नाम से बने इंस्टाग्राम पेजों पर नजर दौड़ाई तो हमारे हाथों दोनों की शादी के बाद हुए गृह प्रवेश की कुछ तस्वीरें हाथ लगी। जोकि बेहद खूबसूरत और शानदार हैं। (ये भी पढ़ें: बेहद शानदार है दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का आशियाना, यहां देखिए उनके घर की अनेदखी तस्वीरें )

जो तस्वीर सामने आई हैं उनमें विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी बेहद प्यारे लग रहे हैं। पहली तस्वीर में दिव्यांका पीली साड़ी पहने हुए सिर पर लौटा लिए नजर आ रही हैं। वहीं, विवेक ब्लू कलर का कुर्ता पहने हुए काफी हैंडसम लग रहे हैं। इसके बाद दूसरी तस्वीर की बात करें तो उसमें दिव्यांका माथे पर टीका लगवाती हुई दिखाई दी हैं। इसके साथ ही तीसरी तस्वीर में एक्ट्रेस कुछ रस्मों को निभाती हुई दिखाई दे रही हैं। कुल मिलकर कहे तो ये तस्वीरें काफी अच्छी हैं। साथ ही फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद भी करते हुए नजर आए हैं।

अब याद करते हैं उन पलों को जब दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया एक-दूसरे से मिले थे। दिव्यांका ने एक बार कहा था कि दोनों को पहली नजर में प्यार नहीं हुआ था। यह एक अरैंजेड मैच था। हमें एक कोमन फ्रेंड ने मिलवाया था जोकि खुद एक एक्टर है। फिर बाद में हम एक-दूसरे को जीवनसाथी के तौर पर देखने लगे। हम अक्सर काम के बाद मिलते थे और आखिरकार यह समझने लगे थे कि हम एक-दूसरे के साथ बहुत संगत और समान हैं। साथ ही हम इस रिश्ते को आगे ले जा सकते हैं। (ये भी पढ़ें: शाहरुख खान की तरह बेहद खास है उनका बंगला मन्नत, इन अनदेखी तस्वीरों में नजर आएगी उसकी शानदार झलक)

वैसे क्या आपको पता है कि दोनों एक-दूसरे की हर खुशी और गम में साथ देते हुए नजर आते हैं। इस बात का उदाहरण खुद दिव्यांका त्रिपाठी ने कुछ वक्त पहले पेश किया था। जब उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि ये है मोहब्बतें सीरियल करने के दौरान जब वो डिप्रेशन का शिकार हुई थीं तो उस वक्त कैसे उनके पति विवेक दहिया ने उनकी मदद की थी।

स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में दिव्यांका ने बताया था कि डिप्रेशन से लड़ने के दौरान विवेक दहिया ने उनका कैसे साथ निभाया था? एक्ट्रेस ने अपने जवाब में कहा था कि विवेक ने कई लोगों से बिल्कुल अलग तरीके से मेरी मदद की है। उसने मेरी आत्मा को मुक्ता कराया है और मुझे बेपर्दा किया है। मैं उस वक्त एक मेजर डिप्रेशन से गुज़री, अपनी क्षमताओं को कमज़ोर किया और सोचा कि मैं बहुत सी चीज़ों और विशेष रूप से प्यार के लायक नहीं हूं। लोगों ने कहा कि मैं नंबर एक पर चल रही हूं, लेकिन मुझे यह महसूस ही नहीं हुआ।

एक्ट्रेस ने आगे अपनी बात रखते हुए जिक्र किया था उसने मुझमें अपने लिए प्यार पैदा किया, मुझे याद दिलाया कि मैं कौन थी और मैं क्या करने में सक्षम थी। अपने आपको पर्याप्त नहीं कर रही थी। मैं उसके लिए वास्तव में उनका शुक्रगुजार हूं। अगर वो मेरे साथ नहीं होते, तो मैं वह नहीं होती जो मैं आज हूं। विशेष रूप से शरद मल्होत्रा ​​के साथ मेरे ब्रेकअप से इसका कोई लेना-देना नहीं था, लेकिन मुझे लगता है कि मुझे बस उनकी (विवेक दहिया) ज़रूरत थी और वह मेरे जीवन में एक एंजल की तरह आए। (ये भी पढ़ें: किसी खूबसूरत महल से कम नहीं है अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना का घर, यहां देखिए तस्वीरें)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

वैसे विवेक दिव्यांका के लिए कुछ न कुछ स्पेशल तो करते ही रहते हैं। कभी उनके लिए पार्किंग एरिया में डांस करने लगते हैं तो कभी उन्हें डेट पर ले जाते हैं। वैसे ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि ये कपल टेलीविजन इंडस्ट्री का बेस्ट और सबसे खूबसूरत कपल है। जोकि हमेशा अपने फैंस को कपल गोल्स देता रहता है। आपके वैसे इस कपल को लेकर क्या विचार है हमें कमेंट करके बताइए, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरुर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.