बेहद शानदार है दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का आशियाना, यहां देखिए उनके घर की अनेदखी तस्वीरें

टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) जिस घर में रहते हैं वो किसी आलीशान महल से कम नहीं है। इतना ही नहीं दिव्यांका और विवेक के इस घर में वो तमाम सुविधाएं देखी जा सकती हैं जो एक स्टार के घर में होनी चाहिए।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

बेहद शानदार है दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का आशियाना, यहां देखिए उनके घर की अनेदखी तस्वीरें

कहते हैं कि चार दीवारों वाला मकान तब तक घर नहीं कहलाता जब तक उसे अपनों का प्यार और सम्मान से सहेजा न गया हो। घर एक ऐसी जगह होता है जहां एक इंसान पूरे दिन बाहरी दुनिया से जंग लड़कर सारी थकान मिटाता है। जहां कोई अपना आपके लिए पलके बिछाए इंतजार कर रहा होता है। आप उस घर को सिर्फ सजाते नहीं हैं बल्कि उसे अपने प्यार की एक खूबसूरत दुनिया मानते हैं। शायद ऐसा ही कुछ अनुभव टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) अपने घर को लेकर फील करते हुए नजर आते हैं।

वो 8 जुलाई 2016 का वक्त था जब दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने नाम के पीछे दहिया सरनेम लगाया था। उनकी शादी को काफी समय हो गया है, लेकिन दोनों अपने फैंस को एक परफेक्ट कपल गोल देने में बिल्कुल भी पीछे नहीं रहते हैं। दोनों को देखकर हमेशा ये फीलिंग आती है कि ये हमेशा से ही ऐसे रहे क्योंकि दोनों वाकई बेहद ही प्यारे हैं। ऐसे में हम इनके फैंस के लिए लेकर आए हैं उनके घर की कुछ अनदेखी तस्वीरें, जोकि दिखने में किसी खूबसूरत महल से कम नहीं है। (ये भी पढ़ें: शाहरुख खान की तरह बेहद खास है उनका बंगला मन्नत, इन अनदेखी तस्वीरों में नजर आएगी उसकी शानदार झलक)

Divyanka Tripathi Dahiya and Vivek Dahiya

दिव्यांका त्रिपाठी जहां भोपाल की रहने वाली हैं। वहीं, विवेक दहिया चंदीगड़ के रहने वाले हैं, लेकिन काम के सिलसिले में उन्हें मुंबई में रहना पड़ रहा है। दोनों ने यहां अपना खुद का 3 बीएचके अपार्टमेंट लिया हुआ है जोकि 1260 sq ft में फैला हुआ है। दिव्यांका और विवेक के घर की थीम व्हाइट और गोल्डन है, जिसे बहुत रॉयल फर्नीचर से सजाया गया है। इसके साथ ही इस कपल ने अपने घर में एक स्पेशल कॉनर्र अपने अवॉर्ड्स और ट्रॉफियों को दिया हुआ है। इसके अलावा घर में मेडिटेशन करने के लिए एक जगह होने के साथ-साथ एक छोटा सा पूजा घर भी है। विवेक और दिव्यांका का ये व्हाइट और गोल्डन कलर का घर रॉयलिटी की निशानी को दर्शता है।

Celeb Home

Celeb Home

Celeb Home

Celeb Home

Celeb Home

Celeb Home

(फोटो क्रेडिट- सोर्स)

किसी भी कपल का रिलेशनशिप दूसरे लेवल पर तब पहुंचता है जब उनकी शादी होती है और उसके बाद पहली बार वो कुछ नई चीजों को अनुभव करते हैं। जैसे पहली बार पति-पत्नी एक-दूसरी का जन्मदिन, अपनी पहली एनिवर्सरी, पहले वीकेशन आदि को एंजॉय करते हुए नजर आते हैं। ऐसा ही कुछ विवेक और दिव्यांका के साथ भी हुआ जब उन्होंने एकसाथ अपनी पहली कार खरीदी थी। (ये भी पढ़ें: किसी खूबसूरत महल से कम नहीं है अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना का घर, यहां देखिए तस्वीरें)

Divyanka Tripathi Dahiya and Vivek Dahiya

Divyanka Tripathi Dahiya and Vivek Dahiya

आप में से बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की लव स्टोरी में म्यूजिक ने अहम भूमिका निभाई। म्यूजिक दिव्यांका को बहुत पसंद है और विवेक ने इसी बात को अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए चुना। दोनों जब भी कार में राइड पर जाते तो विवेक अपनी दोस्त जोकि अब उनकी पत्नी हैं, उनके लिए उनकी पसंद के गाने बजाया करते थे और साथ में गुनगुनाते थे। विवेक का यहीं अंदाज दिव्यांका को उनके करीब लेकर आया और इसके बाद दोनों का प्यार कैसा परवान चढ़ा ये तो हर कोई जानता है।

Divyanka Tripathi Dahiya and Vivek Dahiya

विवेक दहिया शादी के बाद भी दिव्यांका त्रिपाठी का वैसे ही ख्याल रखते हुए नजर आते हैं जितना की पहले रखा करते थे। वो उनके लिए कभी गाड़ी से उतरकर नाचते हुए दिखाई देते हैं। तो कभी उन्हें स्पेशल डेट पर ले जाया करते हैं। सिर्फ अच्छे ही नहीं बल्कि विवेक ने दिव्यांका का बुरे वक्त में भी साथ दिया है। इस बात का जिक्र खुद एक्ट्रेस को कई बार करते हुए देखा गया जा चुका है। 

Divyanka Tripathi Dahiya and Vivek Dahiya

वैसे दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टेलीविजन के सबसे बेस्ट कपल में से एक हैं, इसमें कोई शक नहीं है। आपको इस जोड़ी का खूबसूरत घर कैसा लगा हमें कमेंट करके बताइए, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरुर दें।

(फोटो क्रेडिट- दिव्यांका त्रिपाठीविवेक दहिया)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.