दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया ने 'नच बलिए 8' के स्पेशल मोमेंट को किया शेयर, फैंस को कहा- 'धन्यवाद'

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने सोशल मीडिया पर एक-एक वीडियो शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने रियलिटी शो 'नच बलिए 8' के दिनों को याद किया है। आइए आपको दिखाते हैं दोनों का वो पोस्ट।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया ने 'नच बलिए 8' के स्पेशल मोमेंट को किया शेयर, फैंस को कहा- 'धन्यवाद'

साल 2017 में एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और उनके लविंग हसबैंड व एक्टर विवेक दहिया (Vivek Dahiya) एक साथ रियलिटी शो ‘नच बलिए’ के सीजन 8 में नजर आए थे। इस शो में दोनों की क्यूट लव स्टोरी और धमाकेदार डांस को काफी पसंद किया गया था। इसी वजह से कपल इस शो का विनर भी साबित हुआ था। आज यानी 25 जून 2021 को इस सीजन के पूरे चार साल होने पर विवेक और दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर एक-एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसके जरिए कपल ने उन दिनों को याद किया है। आइए आपको दिखाते हैं दोनों के वो पोस्ट।

divyanka tripathi

पहले आप ये जान लीजिए कि, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की पहली मुलाकात टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी, जहां विवेक की पर्सनैलिटी देखकर दिव्यांका का उन पर क्रश आ गया था। दोनों के बीच सेट पर ही दोस्ती हुई और ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दिव्यांका और विवेक ने 8 जुलाई 2016 को शादी रचाई थी। शादी के एक साल बाद यानी 2017 में दोनों ‘नच बलिए 8’ में नजर आए थे। इस शो में दोनों की जोड़ी को फैंस द्वारा खूब प्यार मिला था।

vivek and divyanka tripathi

आइए अब आपको विवेक दहिया का पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, विवेक दहिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो 2 मिनट 59 सेकेंड का है। इस वीडियो में विवेक ने उन तमाम डांस परफॉर्मेंस के छोटे-छोटे वीडियोज को जोड़ा है, जो उन्होंने अपनी लविंग वाइफ दिव्यांका के साथ ‘नच बलिए’ के स्टेज पर किए थे। इस वीडियो के बैकग्राउंड में ‘डांस पर चांस मार ले’ गाने का म्यूजिक बज रहा है, जिससे कपल का ये वीडियो काफी खूबसूरत लग रहा है। इस वीडियो को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।

विवेक दहिया ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘नच बलिए के 4 साल। एक बार फिर मैं दिल में कृतज्ञता के साथ आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने हमारी नच जर्नी के माध्यम से हमारा सपोर्ट किया। आने वाले वर्षों में इसे पोषित किया जाएगा। इसके साथ ही सभी संपादनों और VM’s का धन्यवाद, जो हमें हमारी पुरानी यादों में बनाए रखने की तैयारी करते हैं। वे सभी अमूल्य हैं। बहुत प्यार। PS: हम जल्द ही लाइव आएंगे और आप सभी के साथ जश्न मनाएंगे। वादा’

vivek dahiya post

दिव्यांका त्रिपाठी ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर फैन पेज द्वारा शेयर किया गया खूबसूरत कोलाज और वीडियो री-शेयर किया है। इस कोलाज में दिव्यांका और विवेक की ‘नच बलिए’ विनिंग तस्वीरों को जोड़ा गया है। इन सभी फोटोज में दोनों अपने हाथ में ‘नच बलिए’ की ट्रॉफी को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के बैकग्राउंड में ‘रंग दे तू मोहे गेरुआ’ गाना बज रहा है। इस कोलाज पर लिखा है, ‘Divek की जीत के 4 साल।’

divyanka and vivek

वहीं, दिव्यांका द्वारा री-शेयर किए गए वीडियो में कई छोटे-छोटे डांस वीडियोज की क्लिप को शामिल किया गया है, जिसमें एक्ट्रेस अपने पति विवेक के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ लिखा गया है, ‘जीत आपके लिए संभव थी, क्योंकि आपने लड़ना बंद करने से इनकार कर दिया था। नच बलिए की जीत के 4 साल मुबारक हो विवेक। आप दोनों पर गर्व है, आज और हमेशा।’

divyanka and vivek video

divyanka and vivek dance video

फिलहाल, दिव्यांका त्रिपाठी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 11 की शूटिंग खत्म करके कुछ समय पहले ही केपटाउन से मुंबई लौटी हैं। ऐसे में वह अपने लविंग हसबैंड विवेक के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। तो आपको दोनों का ये पोस्ट कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: विवेक, दिव्यांका)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.