पति विवेक दहिया के जन्मदिन पर दिव्यांका ने दिया ब्यूटीफुल सरप्राइज, बेहद रोमांटिक हैं तस्वीरें 

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पति विवेक दहिया के जन्मदिन पर एक ब्यूटीफुल बर्थडे सरप्राइज दिया है। तो चलिए देखते हैं इस सेलिब्रेशन से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

पति विवेक दहिया के जन्मदिन पर दिव्यांका ने दिया ब्यूटीफुल सरप्राइज, बेहद रोमांटिक हैं तस्वीरें 

एक मैरिज को हैप्पी मैरिज में तब्दील करने में कई सारी जद्दोजहद करनी पड़ती हैं। यहीं नहीं शादी के बाद प्यार की चिंगारी को बरक़रार रखने के लिए अपने पार्टनर के साथ हर छोटे से लेकर बड़ा मोमेंट सेलिब्रेट करना जरूरी हो जाता है। यही वजह है कि शादी के कई साल गुजर जाने के बाद भी टीवी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और एक्टर विवेक दहिया (Vivek Dahiya) की जोड़ी आज भी फैंस की फेवरेट बनी हुई है।

8 जुलाई 2016 को शादी के पवित्र बंधन में बंधने के बाद से ही इस कपल की सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरों को ढेर सारा प्यार मिलता रहता है। हाल ही में बीते 8 नवंबर 2020 को विवेक दहिया के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों पर भी फैंस का कुछ ऐसा ही रिएक्शन देखने को मिला है। (ये भी पढ़ें: पति गौतम संग हनीमून के लिए मालदीव गईं हैं काजल अग्रवाल, सामने आई कपल की रोमांटिक तस्वीरें)

दरअसल, विवेक के जन्मदिन पर अपने लविंग हसबैंड के लिए दिव्यांका ने दुबई में एक खूबसूरत डिनर डेट होस्ट की, जिसकी एक झलक एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। इनमें से एक वीडियो में, विवेक अपना बर्थडे केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी वीडियो में ये कपल एक-दूसरे के साथ पोज देते हुए नजर आ रहा है। 

यहीं नहीं, अपने पति के इस स्पेशल डे पर दिव्यांका ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक खूबसूरत पोस्ट भी शेयर किया है जिसमें ये कपल एक-साथ बिल्कुल परफेक्ट लग रहा है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने एक ब्यूटीफुल ब्लैक गाउन के साथ सेम कलर का स्लिंग बैग कैरी किया है, वहीं वाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में विवेक भी काफी हैंडसम लग रहे हैं।

साथ ही इसके कैप्शन में दिव्यांका ने लिखा है कि, “आपके बगल में बैठ कर आपके लिए बर्थडे कैप्शन लिखना बहुत अजीब है क्योंकि पिछली रात से 10 बार से भी ज्यादा बार मैं आपको विश कर चुकी हूं। हैप्पी बर्थडे, विव! इस प्लेटफार्म (इंस्टाग्राम) पर मैं अपने जज्बात बस ये कहकर बयां कर सकती हूं, इस दिन जन्म लेने के लिए शुक्रिया। आपके बिना, मैं बिना किसी लक्ष्य के भटकती हुई कहीं खो जाती। आई लव यू @vivekdahiya।” (ये भी पढ़ें: पहली बार कब और कहां मिले थे नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत, कपल को कैसे हुआ प्यार, जानें सारे सवालों के जवाब)

जब दिव्यांका ने अपने पति के लिए बनाई थी मिस्सी रोटियां 

इससे पहले, 28 अप्रैल 2020 को दिव्यांका अपने पति के लिए पहली बार मिस्सी रोटी बनाती देखी गई थीं। जी हां! सही सुना आपने, इस एक्ट्रेस को रोटी बनानी नहीं आती है। अपने इस नए एक्सपीरियंस का वीडियो एक्ट्रेस ने फैंस के साथ भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, “मेरा वो सपना पूरा हुआ जिसे में लगभग भूल चुकी थी। आखिरकार, मैंने हिम्मत कर के आटा गूंथा और मिस्सी रोटियां बनाईं! और स्वाद? मेरे हसबैंड का सभी रोटियां ख़त्म कर जाना ये प्रूव करता है कि मेहनत सफल हुई है! यिप्पी! ##DerAayeDurustAaye #FinallyCooking My Heart Out!” 

अब याद करते हैं उन पलों को जब दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया एक-दूसरे से मिले थे। दिव्यांका ने एक बार कहा था कि, ‘दोनों को पहली नजर में प्यार नहीं हुआ था। यह एक अरेंज्ड मैच था। हमें एक कॉमन फ्रेंड ने मिलवाया था जोकि खुद एक एक्टर हैं। फिर बाद में हम एक-दूसरे को जीवनसाथी के तौर पर देखने लगे। हम अक्सर काम के बाद मिलते थे और आखिरकार यह समझने लगे थे कि हमारी क्वालिटीज काफी मिलती हैं। साथ ही हम इस रिश्ते को आगे ले जा सकते हैं।’ इसके बाद दोनों ने 8 जुलाई 2016 को शादी कर ली थी। (ये भी पढ़ें: विनोद मेहरा की लव लाइफ: 3 शादियों और 2 अफेयर्स के बीच ऐसी रही है एक्टर की निजी जिंदगी

वैसे ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि ये कपल टेलीविजन इंडस्ट्री का बेस्ट और सबसे खूबसूरत कपल है। तो आपको विवेक के जन्मदिन की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरुर दें।

(फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.