दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक संग सेलिब्रेट की अपनी इंगेजमेंट एनिवर्सरी, सीक्रेट सगाई को किया याद

15 जनवरी 2022 को टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पति विवेक दहिया को अपनी गुपचुप सगाई की सालगिरह की बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस का प्यारा पोस्ट।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक संग सेलिब्रेट की अपनी इंगेजमेंट एनिवर्सरी, सीक्रेट सगाई को किया याद

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और उनके स्टार पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ग्लैमर वर्ल्ड के सबसे प्यारे कपल हैं। दोनों ने साल 2016 में शादी करके एक-दूसरे के साथ पूरी जिंदगी साथ बिताने का फैसला किया था। उनकी लव स्टोरी भी बेहद प्यारी है। कपल की मुलाकात सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी, जहां दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था।

Divyanka Tripathi And Vivek Dahiya

दिव्यांका त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, वह विवेक दहिया को पहली नजर में ही अपना दिल दे बैठी थीं, क्योंकि उन्हें उनकी पर्सनैलिटी बेहद पसंद आई थी। शादी के बाद से ही दोनों कपल गोल्स देने में कभी असफल नहीं होते हैं। साथ में डेट नाइट एंजॉय करने से लेकर स्पेशल मोमेंट को सेलिब्रेट करने के लिए वेकेशन पर जाने तक, उनकी प्यारी केमिस्ट्री और बॉन्डिंग कई जोड़ियों को प्रेरित करती हैं।

(ये भी पढ़ें- इकबाल खान की प्रेग्नेंट पत्नी स्नेहा को मनीष पॉल-संयुक्ता ने दिया बेबी शॉवर सरप्राइज, देखें वीडियो)

Divyanka Tripathi And Vivek Dahiya

हाल ही में, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने एक बार फिर साबित कर दिया कि, वे एक-दूसरे के लिए कितना मायने रखते हैं। दरअसल, आज यानी 15 जनवरी 2022 को दिव्यांका और विवेक दहिया की इंगेजमेंट एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर दिव्यांका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक रील वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति विवेक के साथ मालदीव में बोटिंग के मजे लेती नजर आ रही हैं। वीडियो में कपल बेहद प्यारा लग रहा है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए दिव्यांका ने अपनी गुपचुप सगाई के पल को याद किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आज ही के दिन कुछ साल पहले हमारी बहुत ही गुपचुप सगाई हुई थी। विश्वास की छलांग लगाकर हमने खुद को और दूसरों को कितना आश्चर्यचकित किया है। उस दिन से हम एक साथ कितना विकसित हुए हैं! मैं अपने लिए चीजें करती हूं, फिर भी लीन होते हुए भी, आप हमेशा मेरे दिमाग के पीछे होते हैं और ‘मैं केवल आपके बारे में सोचती हूं।’ हैप्पी इंगेजमेंट एनिवर्सरी हनी।”

(ये भी पढ़ें- नेहा धूपिया ने दिखाई विक्की-कैटरीना की शादी से बारातियों की तस्वीरें, अंगद बेदी संग दिया पोज)

रोमांटिक सरप्राइजेस की बात आती है, तो विवेक दहिया कभी पीछे नहीं रहते हैं। दिव्यांका त्रिपाठी के 37वें जन्मदिन पर विवेद ने उन्हें दुबई में एक रोमांटिक सरप्राइज दिया था और उन्हें एक खूबसूरत जगह पर डिनर डेट पर गए ले गए थे। एक्ट्रेस ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसके साथ उन्होंने लिखा था, “एक बेहतरीन उपहार मिला, जब मेरा बर्थडे डिनर एक सपने की डेट में बदल गया। मैं- बहुत खुश!”

(ये भी पढ़ें- राज कुंद्रा ने इंस्टा पर की वापसी: पत्नी शिल्पा-बेटे वियान को नहीं, सिर्फ इस अकाउंट को किया फॉलो)

फिलहाल, दिव्यांका और विवेक को हम भी इंगेजमेंट एनिवर्सरी की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। वैसे, आपको कपल का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.