दिव्यांका त्रिपाठी ने दुबई में मनाया विवेक ​दहिया का बर्थडे, पति को दिया स्काई डिनर का सरप्राइज

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने दुबई में अपने पति विवेक ​दहिया का बर्थडे सेलिब्रेट किया। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

दिव्यांका त्रिपाठी ने दुबई में मनाया विवेक ​दहिया का बर्थडे, पति को दिया स्काई डिनर का सरप्राइज

टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और (Vivek Dahiya) की शादी को करीब 5 साल हो चुके हैं और आज भी दोनों अपने बेशुमार प्यार से कई लोगों को प्रेरित करते हैं। दिव्यांका के पति विवेक आज यानी 8 नवंबर 2021 को अपना 37वां बर्थडे मना रहे हैं। इस खास मौके को कपल दुबई में सेलिब्रेट कर रहा है, जहां से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Divyanka Tripathi With Hubby Vivek Dahiya

पहले दोनों की लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। दिव्यांका और विवेक की पहली मुलाकात टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। इस शो में दोनों ने साथ में स्क्रीन शेयर किया था। दिव्यांका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, वो पहली नजर में विवेक की चार्मिंग पर्सनैलिटी पर फिदा हो गई थीं। यहीं से दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार हुआ। काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 8 जुलाई 2016 को शादी रचाई थी। दोनों अक्सर अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ की झलकियां फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।

divyanka tripathi and vivek dahiya

(ये भी पढ़ें- दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया ने बताया अपने मजबूत रिश्ते का राज, कपल ने इंटरव्यू में कही ये बात)

अब आइए आपको दिखाते हैं विवेक दहिया के बर्थडे बैश की तस्वीरें। दरअसल, दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए दुबई गई हुई हैं, जहां दोनों काफी एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। दिव्यांका ने 7 नवंबर 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हवा में डिनर के मजे ले रहे हैं। दिव्यांका द्वारा शेयर किए गए 5 मिनट के लंबे चौड़े वीडियो में देखा जा सकता है कि, दिव्यांका और विवेक दुबई के एक हैंगिंग रेस्टोरेंट में डिनर एंजॉय कर रहे हैं। दोनों काफी खुश तो हैं, लेकिन काफी ऊंचाई पर होने की वजह से डरे हुए भी दिखाई दे रहे हैं। दिव्यांका ने अपने पति के बर्थडे की रात उनके लिए ये सरप्राइज़ रखा और फिर दोनों इस स्पेशल रेस्टोरेंट में डिनर पार्टी एंजॉय करने पहुंचे। यहां देखें पूरा वीडियो। इसे शेयर करते हुए दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा है, ''विवेक का प्री-बर्थडे सरप्राइज। हवा में डिनर, दुबई।''

इस बर्थडे सरप्राइज की कुछ तस्वीरें विवेक ​दहिया ने भी अपने इंस्टग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विवेक ने बताया है कि, ये ​सरप्राइज दिव्यांका द्वारा दिया गया था। इसे शेयर करते हुए विवेक ने कैप्शन में लिखा है, ''उनके द्वारा आकाश में डिनर का आयोजन किया गया।''

Divyanka And Vivek

Divyanka And Vivek

Divyanka And Vivek

Divyanka And Vivek

Divyanka And Vivek

(ये भी पढ़ें- 'एंटीलिया' के 27वें मंजिला पर ही क्यों रहती है अंबानी फैमिली? नीता अंबानी ने किया था खुलासा)

इसके साथ ही दोनों ने अपने इंस्टा स्टोरी पर डिनर की कुछ झलकियां शेयर की हैं, जिन्हें आप यहां देख सकते हैं। इन वीडियोज को देखकर ये कहा जा सकता है कि, दोनों ने दुबई में खूब एंजॉय किया।

फिलहाल, आपको दिव्यांका त्रिपाठी द्वारा पति विवेक को दिया गया सरप्राइज कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.