दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक के साथ शेयर की करवा चौथ की तस्वीर, बताया क्या चाहिए गिफ्ट

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया के साथ अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक के साथ शेयर की करवा चौथ की तस्वीर, बताया क्या चाहिए गिफ्ट

टीवी इंडस्ट्री के फेवरेट कपल दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) की आपस में काफी कमाल की बॉन्डिंग है। दोनों अपने बेशुमार प्यार से कई लोगों को प्रेरित करते हैं। बीते दिन यानी 24 अक्टूबर 2021 को करवा चौथ का त्योहार था। दिव्यांका ने हर बार की तरह इस बार भी अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। इसकी एक झलक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

divyanka tripathi and vivek dahiya

पहले दोनों की लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। दिव्यांका और विवेक की पहली मुलाकात टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। इस शो में दोनों ने साथ में स्क्रीन शेयर किया था। दिव्यांका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, वो पहली नजर में विवेक की चार्मिंग पर्सनैलिटी पर फिदा हो गई थीं। यहीं से दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार हुआ। काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने 2016 में शादी रचा ली थी। अब दोनों अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ की झलकियां अक्सर फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।

(ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी चतरथ को किया किस, करवा चौथ के जश्न की तस्वीरें आईं सामने)

divyanka tripathi and vivek dahiya

अब आपको दिखाते हैं दिव्यांका का वो पोस्ट। दरअसल, 25 अक्टूबर 2021 को दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पति विवेक दहिया के साथ करवा चौथ का फेस्टिवल मनाते हुए एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में लाल साड़ी पहने एक्ट्रेस अपने हसबैंड को चलनी से निहार रही हैं। इस दौरान विवेक के हाथ में पूजा की थाली है और उन्होने क्रीम कलर का कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है।

divyanka tripathi and vivek dahiya karwa chauth

इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है, “मेरा करवा चौथ का गिफ्ट? आप @VivekDahiya! मुझे कोई हीरे नहीं चाहिए, बस आपका साथ चाहिए।” वहीं, विवेक ने भी यही सेम तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, “जब मैं अपने आशीर्वाद गिनता हूं, तो आप मेरा प्यार उस चार्ट में सबसे ऊपर होती हैं। जिंदगी बड़ी तो हो गई है तुम्हारे साथ, लंबी तुम करके ही मानोगी।”

(ये भी पढ़ें: अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी ने भांजे विक्रम सालगांवकर को किया बर्थडे विश, लिखा प्यारा नोट)

इससे पहले, दिव्यांका और विवेक ने ‘ई-टाइम्स’ को जॉइंट इंटरव्यू देते हुए अपनी मैरिड लाइफ के बारे में बात की थी। विवेक ने कहा था, ‘जब आप एक ही पेशे से होते हो, तो शादी को बनाए रखना आसान होता है, क्योंकि आप वर्क कल्चर को अच्छे से समझते हैं। मेरा मानना है कि, हैल्दी मैरिज में एक-दूसरे को ध्यान से सुनना और खुली बात करना बहुत जरूरी है।’

divyanka tripathi and vivek dahiya

वहीं, उनकी लविंग वाइफ दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ का सीक्रेट बताते हुए कहा था, ‘हम एक अच्छा संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं। जब हम में से एक अच्छे मूड में होता है या नहीं, तो दूसरा सपोर्ट सिस्टम बन जाता है। अच्छी बात यह है कि, हम समझते हैं कि किसे किस तरफ होना है। मेरा मानना ​​है कि, खुला और ईमानदार संचार हमारी सबसे बड़ी ताकत रहा है।"

(ये भी पढ़ें: वरुण धवन ने पत्नी नताशा दलाल संग मनाया पहला करवा चौथ, खूबसूरत तस्वीरों से नहीं हटेंगी नजरें)

divyanka tripathi and vivek dahiya

फिलहाल, विवेक और दिव्यांका की करवा चौथ की ये तस्वीर वाकई उनके अटूट प्यार को दर्शाती है। तो आपको दोनों की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.